( रेखता )
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान…
छहों द्रव्यों का सहज स्वरूप पंच अस्तिकायों का रूप।
करें हम आतम की पहिचान करें निज आतम का श्रद्धान॥
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान…॥१॥
सात तत्त्वों का शुद्धस्वरूप तथा रे पुण्य-पाप का रूप।
करें हम तत्त्वारथ का ज्ञान करें हम तत्त्वारथ श्रद्धान॥
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान…॥२॥
करें हम रत्नत्रय पहिचान करें हम सम्यग्दर्शन-ज्ञान।
धरें हम चरण-आचरण शुद्ध करें हम निज आतम का ध्यान॥
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान…॥३॥
करें इसका प्रतिदिन स्वाध्याय, समझ लें द्रव्य और पर्याय।
विचारों का आदान-प्रदान करें हम नित इसके गुणगान॥
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान…॥४॥
( दोहा )
द्रव्यसंग्रह ग्रन्थ की महिमा अपरंपार।
करें नित्य स्वाध्याय सब हो जावें भव पार॥५॥
Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल
स्रोत: द्रव्यसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ ४७ (द्रव्यसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Dravyasangrah Mahamandal Vidhan (Dr. Hukamchand Bharill))