दीपक सम्यक् ज्ञान उजारो | dipaka samyak j nana ujaro

दीपक सम्यक् ज्ञान उजारो,
जिससे मिटे मोह अँधियारो॥टेक॥

जैसे वीर प्रभु ने जानो, अपनो जाननहारो।
वैसे ही हम भी पहिचानें, पर भावों से न्यारो॥1॥

सब प्रकार से अवसर आयो, ज्ञायक रूप निहारो।
रत्नत्रयमय आराधन से, होय सहज निस्तारो॥2॥

पर से कुछ सम्बन्ध नहीं है, निश्चय ही उर धारो।
होय विरागी सब परिग्रह तज, साम्य भाव विस्तारो॥3॥

आप-आप में लीन होय, पाओ भव-सिन्धु किनारो।
अन्य उपाय नहीं है भाई, शुद्धातम ही सारो॥4॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ११६
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’