धन्य मुनिराज हमारे | dhanya muniraja hamare

धन्य मुनिराज हमारे हैं… । ॥टेक ॥

धन्य मुनिराज का चिंतन, धन्य मुनिराज का मंथन,
धन्य मुनिराज का जीवन, धन्य मुनिराज का अध्ययन।
धन्य मुनिराज का दर्शन, धन्य मुनिराज का प्रवचन ॥1॥

धन्य मुनिराज की प्रभुता, धन्य मुनिराज की विभुता।
धन्य मुनिराज की समता, धन्य मुनिराज की थिरता।
धन्य मुनिराज की ऋजुता, धन्य मुनिराज की शुचिता ॥2॥

धन्य मुनिराज का वैभव धन्य मुनिराज का अनुभव,
धन्य मुनिराज का श्रद्धान, धन्य मुनिराज का वह ध्यान।
धन्य मुनिराज की निद्रा, धन्य मुनिराज की मुद्रा ॥3 ॥

अहो मुनिराज निर्द्वद हैं, अहो मुनिराज निर्ग्रंथ हैं।
अहो निर्लोभता उनकी, अहो निर्दोषता उनकी।
वे तो निष्ताप होते हैं, वे तो निष्पाप होते हैं ॥4॥


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ९८