धन्य मुनिराज हमारे हैं | Dhanya Muniraj Humare Hain

धन्य मुनिराज हमारे हैं, हमें प्राणों से प्यारे हैं॥टेक॥

धन्य मुनिराज की मुद्रा, धन्य मुनिराज की निद्रा।
धन्य मुनिराज की चर्या, धन्य मुनिराज की चर्चा॥
धन्य मुनिराज की समता, धन्य मुनिराज की क्षमता॥1॥

धन्य मुनिराज की गुप्ति, धन्य संसार से विरक्ति।
धन्य मुनिराज की भक्ति, धन्य मुनिराज की शक्ति॥
धन्य मुनिराज का वैभव, धन्य मुनिराज का गौरव॥2॥

धन्य मुनिराज का आहार, धन्य मुनिराज का विहार।
धन्य मुनिराज का संयम, धन्य मुनिराज का उद्यम॥
धन्य मुनिराज का अध्ययन, धन्य मुनिराज का चिंतन॥3॥

धन्य मुनिराज का संदेश, धन्य मुनिराज का उपदेश।
धन्य मुनिराज की दृष्टि, धन्य आनंद की वृष्टि॥
धन्य मुनिराज का जीवन, है शत शत बार उन्हें वंदन॥
4॥

स्वर एवं रचना : संजीव जी ‘दिल्ली’


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ११४

8 Likes