तर्ज : धन्य-धन्य हैं निर्ग्रन्थ गुरुवर सहज …
धन्य-धन्य नेमी जिनेश्वर, धन्य-धन्य शुद्धात्मा।
धन्य-धन्य शुद्धात्मा, धन्य-धन्य परमात्मा॥टेक॥
आपका वैराग्य अनुपम, सहज शान्त स्वरूप है।
दुःखी पशु लख हो विरागी, भायो निज चिद्रूप है॥1॥
हो दिगम्बर तज परिग्रह, आप में ही मग्न हो।
धन्य है पुरुषार्थ अविचल, ध्यान नहीं प्रभु भग्न हो॥2॥
ध्येय ध्रुव आनन्दमय है, ध्यान भी आनन्दमय।
अन्तरंग आनन्दमय विभु, बाह्य भी आनन्दमय॥3॥
दर्श सहजानन्दमय है, स्वानुभव का शुभ निमित्त।
भाव निज आनन्दमय हो, अनुभवन आनन्दमय॥4॥
आप हो आदर्श स्वामिन्, सहज जीवन के अहो।
हो सहज अद्वैत वंदन, सौम्यता हो आप सम॥5॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १०५
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’