तर्ज : मेरी प्यारी बहनिया
देखो सारी नगरिया, बनी है दुल्हनिया,
देखो जन्में है ऽऽ, सन्मति राजा
इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ.. इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ ।। टेक ।।
बाजत बधाई देखो सिद्धारथ दरबार में,
गूँज रही नगरी सारी जिनकी जय-जयकार में ।
खुशियाँ है सारी तीनों लोकों में छाई,
कैसा मंगल ये अवसर आया ऽऽ ।।
इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ… इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ ।। 1 ।।
देखो सारी नगरिया …
इन्द्र-इन्द्राणी मिल गाए मंगलाचार है,
हरष-हरष सब नाचे नर-नार है ।
देवांगनाएँ मिल चॅवर दुराऐं,
कैसा मंगल है अवसर आया ऽऽ ।।
इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ… इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ ।।2।।
देखो सारी नगरिया …
सुमेरु ले जाने सारे इन्द्र भी आये हैं,
वीर की सवारी हेतु ऐरावत लाये हैं ।
क्षीरोदधि नीर से न्हवन कराये,
कैसा मंगल है अवसर आया ऽऽ ।।
इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ… इन्द्र राजा बजायेगा बाजा ऽऽ ।।३।।
देखो सारी नगरिया …
SJSJSJ卐SJSJSJ
स्रोत: जिनवर भक्ति शतक (सामूहिक जिनेन्द्र पूजन समिति, कोटा)
संकलन: विक्रान्त कुमार जैन · सम्पादन: डॉ. वैद्य दीपक जैन