दयालु प्रभु से दया मांगते हैं | Dayalu Prabhu Se Daya Mangte Hain

दयालु प्रभु से दया मांगते हैं

दयालु प्रभु से दया मांगते हैं
अपने दुःखों की दवा मांगते हैं ॥टेक॥

नही हमसा कोई, अधम् चोर पापी ,
सत् कर्म हमने न, किये हैं कदापि ।
किये नाथ हमने यह अपराध भारी,
उनकी हृदय से हम क्षमां मांगते हैं ॥दयालु…१॥

दुनियां के भोगों की ना कुछ चाहना,
स्वर्ग के सुखों की भी ना कुछ कामना ।
मिले सत् संयम करें आत्म चिन्तन ,
वरदान भगवन् ये सदा मांगते हैं ॥दयालु…२॥

प्रभु तेरी भक्ति में, मन ये मगन हो ।
निजातम के चिन्तन कि हरदम लगन हो,
यहीं एक आशा है बन जाऊँ तुम सा,
सेवक नहीं और कुछ मांगते हैं ॥दयालु…३॥


स्रोत: nikkyjain.github.io (देव भजन)

खोज: Dayalu Prabhu Se Daya Mangte Hain