छोटा सा मन्दिर बनायेंगे
छोटा सा मन्दिर बनायेंगे वीर गुण गायेंगे।
वीर गुण गायेंगे महावीर गुण गायेंगे॥छोटा सा…
हाथों में लेकर चाँदी का कलशा,
श्री जी का न्हवन करायेंगे। वीर गुण गायेंगे।
हाथों में लेकर पूजा की थाली,
श्री जी का पूजन करायेंगे। वीर गुण गायेंगे।
हाथों में लेकर झांझ और मजीरा,
श्री जी का कीर्तन करायेंगे। वीर गुण गायेंगे।
हाथों में लेकर भावों का श्रीफल
श्री जी की आरती उचारेंगे। वीर गुण गायेंगे।
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ ४८