छवि नयन पियारी जी
छवि नयन पियारी जी,
हाँ जी भला छवि नयन पियारी जी,
देखत मन मोहै मूरत आपकी, छवि नयन पियारी जी ।
श्याम वरण और सुन्दर मूरत,
सिंहासन के माँहि म्हारा प्रभूजी, सिंहासन के माँहि,
सिंहासन के माँहिक मूरत सोहनी,
निरत करत है शची, सभा मन मोहनी
छवि नयन पियारी जी ॥१॥
ठाडो इन्दर नृत्य करत है,
देख रहे नर नार म्हारा प्रभूजी देख रहे नरनार,
देख रहे नर नार के मन में चाह है,
घुंघरू ताल वृंदग अरु बीन बजाय है
छवि नयन पियारी जी ॥२॥
ठाडो ‘सेवक’ अरज करत है,
सुनो गरीब नवाज म्हारा प्रभूजी, सुनो गरीब नवाज,
सुनो गरीब नवाज के थ्यावस दीजिये,
आन पड्यो हूँ दुख दूर कर दीजिये
छवि नयन पियारी जी,
देखत मन मोहै मूरत आपकी,
छवि नयन पियारी जी ॥३॥
Artist: पं. सेवक जी
स्रोत: nikkyjain.github.io (मारवाड़ी भजन)
खोज: Chhavi Nayan Piyari Ji