चेतन की सत्ता में दुख का क्या काम है | Chetan Ki Satta Mein Dukh Ka Kya Kaam Hai

चेतन की सत्ता में दुख का क्या काम है

चेतन की सत्ता में दुख का क्या काम है।
परिपूर्ण ज्ञान घन आनन्द धाम है॥१॥

मोह राग द्वेष सब पुद्गल परिणाम हैं।
ज्ञान दर्श सुख वीर्य चेतन निधान हैं॥२॥

निजको भूल जग में हुआ हैरान है।
सम्यक्त्व ग्रहण किये मिले मुक्ति थान है॥३॥


स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ५५ (विभिन्न कवियों के भजन)

खोज: Chetan Ki Satta Mein Dukh Ka Kya Kam Hai