भूलकर/भूल के अपना घर | Bhulkar Bhul Ke Apna Ghar Lyrics

भूलकर/भूल के अपना घर, जाने कितनों के घर, तुझको जाना पड़ा॥

इस जहाँ में कई घर बनाये तूने,
रिश्तेदारी सभी से निभाई तूने॥
जिनके थे तुम पिता, उन्हीं को पिता, फिर बनाना पड़ा॥
भूलकर अपना घर…॥1॥

जो थी माता कभी, वो ही पत्नी बनी।
पत्नी से फिर तेरी भगिनी बनी॥
रिश्ते बनते रहे, और बिछड़ते रहे, न ठिकाना मिला॥
भूलकर अपना घर…॥2॥

बनके जलचर तू सबलों से खाया गया।
बन के नभचर तू जालों फंसाया गया॥
नरकपशुओं के गम, देखकर वो सितम, तुझको/हाय रोना पड़ा॥
भूलकर अपना घर…॥3॥

इस जहां की तो वधुऐं अनेकों वरी।
मुक्ति रानी न अब तक, मेरे मन बसी॥
जिसने इसको वरा, इस जहाँ की धरा, फिर ना आना पड़ा॥
भूलकर अपना घर…॥4॥


स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ २०९ से २१०

6 Likes