भावना शुद्ध हृदय लाऊँ। भावना…
रत्नत्रयमंडल विधान की पूजा रचाऊँ। भावना…॥१॥
स्व-पर विवेक हृदय में धारूँ, करूँ तत्त्वश्रद्धान।
सम्यग्दर्शन प्राप्त करूँ मैं, करूँ आत्मकल्याण॥भावना…॥२॥
वस्तुस्वरूप यथावत् जानूँ, पाऊँ सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र हृदय धर, जिन मुनि बनूँ महान॥भावना…॥३॥
यथाख्यात चारित्र हेतु मैं, करूँ स्वयं का ध्यान।
अष्टकर्म सम्पूर्ण नष्ट हो पाऊँ केवलज्ञान॥भावना…॥४॥
रत्नत्रय की भक्ति प्राप्त कर, गाऊँ मंगलगान।
एक दिवस निश्चित ही होंगे, सर्व कर्म अवसान॥भावना…॥५॥
रत्नत्रय के बिना मुक्ति का मार्ग नहीं मिलता।
रत्नत्रय के बिना सिद्धपद, हृदय नहीं झिलता॥भावना…॥६॥
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ २५ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))