भक्ति से मुनिवर नमन करूँ,
भक्ति से गुरुवर नमन करूँ॥टेक॥
गुरुवर हृदय में वास करो, परिणति में ज्ञान प्रकाश भरो।
गुरु मोह-अंधेरा दूर करो, संक्लेश सर्व ही सहज हरो॥
चरणों में श्रद्धा सुमन धरूँ॥1॥
जग का व्यवहार न भाता है, भयभीत चित्त हो जाता है।
अपना नहीं कोई दिखाता है, मिथ्या ही माना नाता है॥
मंगलमय चरणों शीश धरूँ॥2॥
शाश्वत शुद्धातम दर्शाया, रत्नत्रयमय मार्ग सु बतलाया।
वह ही स्वामी मुझको भाया, करते स्मरण हर्ष छाया॥
रत्नत्रय का वरण करूँ॥3॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ १८८
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’