भजि मन प्रभु श्रीनेमि को
भजि मन प्रभु श्रीनेमि को, तजी राजुल नारी॥टेक॥
जाके दरसन देखतें, भाजै दुख भारी॥
ज्ञान भयो जिनदेव को, इन्द्र अवधि विचारी।
धनपति ने समोसरन की, कीनी विधि सारी॥१॥
तीन कोट चहुं थंभश्री, देखैं दुखहारी।
द्वादश कोठे बीच में, वेदी विस्तारी॥२॥
तामैं सोहैं नेमिजी, छयालिस गुणधारी।
जाकी पूजा इन्द्र ने, करी अष्ट प्रकारी॥३॥
सकल देव नर जिहिं भजैं, बानी उच्चारी।
जाको जस जम्पत मिले, सम्पत्त अविकारी॥४॥
जाकी वानी सुनि भये, केवल दुतिकारी।
गनधर मुनि श्रावक सुधी, ममतावुधि डारी॥५॥
राग-दोष मद मोह भय, जिन तिस्त्रा टारी।
लोक-अलोक त्रिकाल की, परजाय निहारी॥६॥
ताको मन वच काय सों, वन्दना हमारी।
‘द्यानत’ ऐसे स्वामि की, जइये बलिहारी॥७॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: nikkyjain.github.io (पं द्यानतराय कृत भजन)
खोज: Bhaji Man Prabhu Shri Nemi Ko