भज जिन चतुर्विंशति नाम
भज जिन चतुर्विंशति नाम।
जे भजे ते उतरि भवदधि, लयौ शिवसुख धाम॥टेक॥
ऋषभ अजित संभव, अभिनंदन अभिराम।
सुमति पदम सुपास चंद्रा, पुष्पदंत प्रनाम॥
भज जिन चतुर्विंशति नाम॥१॥
शीत श्रेयान् बासु पूजा, विमल नन्त सुठाम।
धर्म शांति जु कुन्थु अरहा, मल्लि राखें माम॥
भज जिन चतुर्विंशति नाम॥२॥
मुनिसुव्रत नमि नेमिनाथा, पास सन्मति स्वाम
राखि निश्चयजपौ ‘बुधजन’, पुरै सबकी काम॥
भज जिन चतुर्विंशति नाम॥३॥
Artist: पं. बुधजन जी
स्रोत: nikkyjain.github.io (पं बुधजन कृत भजन)
खोज: Bhaj Jin Chaturvinshati Naam, Bhaj Jin Chaturvinshati Nam