भैया मेरे सम्यक् रतन सम्भालो।
परमानन्दमय निज महिमा लख, उत्तम संयम पालो॥टेक॥
हीरा-पन्ना-माणिक-मोती, ये पुद्गल की पर्यायें।
इनको रत्न न कहते ज्ञानी, व्यर्थ मूढ़ ही भरमाये॥1॥
सच्चे देव-शास्त्र-गुरुवर, व्यवहार रत्न सुखदाई।
उपकारी भव-भ्रान्तजनों को, मुक्ति राह दिखाई॥2॥
सम्यक् दर्शन-ज्ञान-चरित्र ही, रत्न अमोलक मानो।
इनको जो पहिचाने सो ही, सच्चा जौहरी जानो॥3॥
दुर्लभ नरभव रत्न पायकर, धर्म रतन ले लेना।
नादानी से विषय सिन्धु में, नहीं फैंक तुम देना॥4॥
गुण रत्नों की खान निजातम, अन्तर दृष्टि लावो।
गहराई में ही निमग्न आनन्द अपूर्व सुपावो॥5॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३४८
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’