भाई! ब्रह्मज्ञान नहिं जाना रे | Bhai! Brahmgyan Nahin Jana Re

भाई! ब्रह्मज्ञान नहिं जाना रे

भाई! ब्रह्मज्ञान नहिं जाना रे…
सब संसार दुःख सागरमें, जामन मरन कराना रे॥भाई.॥

तीन लोकके सब पुद्गल तैं, निगल निगल उगलाना रे।
छर्दि डारके फिर तू चाखै, उपजै तोहि न ग्लाना रे॥भाई.॥१॥

आठ प्रदेश बिन तिहुँ जगमें, रहा न कोइ ठिकाना रे।
उपजा मरा जहाँ तू नाहीं, सो जानै भगवाना रे॥भाई.॥२॥

भव भवके नख केस नालका, कीजे जो इक ठाना रे।
होंय अधिक ते गिरी सुमेरुतैं, भाखा वेद पुराना रे॥भाई.॥३॥

जननी थन-पय जनम जनम को, जो तैं कीना पाना रे।
सो तो अधिक सकल सागरतैं, अजहूँ नाहिं अघाना रे॥भाई.॥४॥

तोहि मरण जे माता रोई, आँसू जल सगलाना रे।
अधिक होय सब सागरसेती, अजहूँ त्रास न आना रे॥भाई.॥५॥

गरभ जनम दुख बाल बृद्ध दुख, वार अनन्त सहाना रे।
दरवलिंग धरि जे तन त्यागे, तिनको नाहिं प्रमाना रे॥भाई.॥६॥

बिन समभाव सहे दुख एते, अजहूँ चेत अयाना रे।
ज्ञान-सुधारस पी लहि ‘द्यानत’, अजर अमरपद थाना रे॥भाई.॥७॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ४२

अर्थ

हे भाई ! तूने आत्मज्ञान को नहीं जाना। यह सारा संसार दुःख का सागर है। इसमें जन्म-मृत्यु का क्रम चलता रहता है।

तीन लोकके सब पुदगल हैं, निगल निगल उगलाना रे।

तीन लोक में अनन्त पुद्गल हैं भव-भव में उन्हें ही निगलता है और फिर उन्हें ही उगलता है अर्थात् पुद्गल की पूरण-गलन की प्रक्रिया सदा होती ही

रहती है इसलिए बार-बार उन्हीं पुद्गल परमाणुओं को भोगता है और बार- बार उनका त्याग करता है। इस प्रकार वमन करके तू फिर उसी को खा जाता है और तुझे ग्लानि नहीं होती?

इस लोक में केवल आत्मा के आठ प्रदेश स्थिर रहते हैं, उसके अलावा कहीं स्थिरता नहीं है। तूने किस स्थान पर जन्म नहीं लिया और किस स्थान पर मरण नहीं किया – ऐसा स्थान तो केवलज्ञानी ही जानते हैं अर्थात् तू सब पर्यायों में जन्म-मरण कर चुका है।

जितने भव तूने अब तक धारण किए हैं उनके नख-केश एकत्रित किए जाएँ तो वे सुमेरु पर्वत से भी ऊँचे हो जायें अर्थात् उससे भी अधिक ऊँचा उनका ढेर होला ऐसा आहऔर प्रत्येक जन्म में अपनी माता के स्तनों का जितना दूध पिया है उसका परिमाण किया जाए तो वह सब भी वह समुद्र से कहीं अधिक हो जाये! तो भी तेरा चित्त उससे अभी अघाया नहीं है, धाया नहीं है।

जब-जब तू भरा तो तेरे मरण पर तेरी माता आदि रोई, उनके अश्रुओं को एकत्र किया जाए तो उसका परिमाण क्षीर-समुद्र से भी अधिक हो जाए। फिर भी तुझे भय नहीं हुआ? गर्भ में आना, वहाँ पनपना (बढ़ना), फिर जन्म लेना, बचपन के दुःख ये सब तूने अनन्त बार भोगे हैं, सहे हैं। यह चेतन, अनेक बार द्रव्य लिंग धारण करके, शरीर से मुनि होकर देह को छोड़ चुका है, उसका कोई प्रमाण/माप ही नहीं है।

बिना समताभाव के तूने ये सब दुःख भोगे हैं। अब तो सयाने तू 'चेत। द्यानतराय कहते हैं कि ज्ञानामृत पीकर तू अजर, अमर, कभी न क्षय होनेवाला व कभी न मरनेवाला पद/स्थान पा ले।

शब्दार्थ: छर्दि = वपन ।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):


प्रूफरीडिंग बाकी है