भगवान् महावीर की शादी (शिवनारी ब्याहन वीर बन दूल्हा) | Bhagwan Mahavir Ki Shaadi (Shivnari Byahan Veer Ban Dulha)

प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

शिवनारी ब्याहन वीर बन दूल्हा दलावर चल दिए।

करके मर्दन मान का, उबटन लगाकर चल दिए।
और पाँच महाव्रतों का तन, जामा सजाकर चल दिए॥
धर्म दस लक्षण का सर, सेहरा सजाकर चल दिए।
और कर में रत्नात्रय का वो, कंगना बँधाकर चल दिए॥1॥

संवर के पहरेदार थे, अंबर के थे तंबू तने।
और भावना बारह के जिसमें, बारह दरवाजे बने॥
सोलह कारण थे बराती, अपने आसन पर तने।
और बीच में सरकार बैठे, दिगंबर बन्ना बने॥
करके अगवानी को सुरपति, सिर झुकाकर चल दिए॥2॥

दूल्हा के जीवन वार की, तैयारियाँ होने लगी।
और कर्म के ईधन में अग्नि, ध्यान की जलने लगी॥
शील के चूल्हे पे, अनुभव की कड़ाई चढ़ गई।
और नुक़तियाँ निज गुण की घृत, आराधना में तल रहीं॥
चासनी सोऽहं में समता, जल मिलाकर चल दिए॥3॥

पाँच समति तीन गुप्ति, गालियाँ गाने लगी।
भ्रम मोह क्रोध प्रमाद को, वो सींग दिखलाने लगी॥
लख निज कुमत की हार, कुमता नार खिसियाने लगी।
और शिवनारी से सुमता सखी, घुल-घुल के बतराने लगी॥
सुन गालियाँ चारों ही निज, गर्दन झुकाकर चल दिए॥4॥

पर-परणति रहियो अपने ठौर।
सजन आए हरे हरे, ललन आए मोरे अंगना॥
पर-परणति में मगन रहो तब, कुमत कुनार लुभाए।
अर समधी मोहे बनो कसा, समधन ने नाच नचाए॥
पर अब दाल नहीं गलने की, निज पर अलग लखाए।
सफर प्रकाशन सैनी ऊपर, श्रेणी छपक चढ़ाए॥5॥

ध्यान शुक्ल मझार शाखा, चार जब होने लगे।
और मोक्ष रानी के तभी, श्रृंगार सब होने लगे॥
पड़ चुकी भावर तो, नेगाचार कम होने लगी।
और दुल्हन चली तो घातिया, रो-रो के जाँ खोने लगी॥
बोले अघाति नाथ क्यों, जल्दी मचाकर चल दिए॥6॥

चारों अघाति ने प्रभु से, कर जोड़ मृदु वाणी करी।
ठहरो दूल्हा और ना कुछ, हमने मेहमानी करी॥
सुन प्रार्थना बलिहार जो, ठहरे तो जिनवाणी खिरी।
माणिक फिर योग निरोध कर, जब चौदहवीं सिधि चढ़ी॥
सत्यम शिवम् सुन्दर को अपने, संग लिवाकर चल दिए॥7॥

रचयिता : माणिकलाल जी
स्वर : पण्डित श्री मांगीलाल जी, कोलारस

सुनें:

दूसरी रिकॉर्डिंग की शुरुआत में “वर्धमान ललना से कहे” (वर्धमान ललना से कहे | vardhaman lalna se kahe) भी गाया गया है।

स्रोत: JinSwara ऑडियो संग्रह।

खोज: Bhagwan Mahavir Ki Shadi