बने जीवन का मेरा आधार रे
बने जीवन का मेरा आधार रे,
णमोकार णमोकार णमोकार रे ।।
पहली शरण अरिहंतों की जाना,
हो जाओगे भव से पार रे ।।१।। णमोकार…
दूजी शरण श्री सिद्धों की जाना,
मुक्ति का अंतिम द्वार रे ।।२।। णमोकार…
तीजी शरण आचार्यो की जाना,
करते हैं सबका उद्धार रे ।।३।। णमोकार…
चौथी शरण उपाध्यायों की जाना,
देते जिनवाणी का ज्ञान रे ।।४।। णमोकार…
पांचवी शरण सर्व साधु की जाना,
जिन पथ पे चलते वो शान से ।।५।। णमोकार…
स्रोत: जैन भजन पूजा पाठ, पृष्ठ २१९