बड़े भाग्य से आए हैं हम | Bade Bhagya Se Aaye Hain Ham

बड़े भाग्य से आए हैं हम, जिनवर के दरबार मे।
हम अनादि से दुखिया व्याकुल, चारों गति मे भटक रहे।
निज स्वरूप समझे बिन स्वामी, भव अटवी मे अटक रहे।
भेद ज्ञान बिन पड़े हुए हैं पर के सोच विचार में॥ बड़े॥१॥

महा पुण्य संयोग मिला तो शरण आपकी पाई है।
आज आपके दर्शन करके निज की महिमा आई है।
भवसागर से पार करो प्रभु हमको अबकी बार मे॥बड़े॥२॥

दर्शन ज्ञान चरित्र शील तप के आभूषण पहिना दो।
चार अनन्त चतुष्टय की शोभा से स्वामी सजवा दो॥
अष्टस्वगुण प्रगटाऊँ स्वामी फिर न बहूँ मझधार मे॥बड़े॥३॥


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))