अरे जिया बिसरत
अरे जिया बिसरत क्यों पद अपना।टेक॥
यह परपद सम्पद नहीं तेरा, है ये रैन सपना।
क्षण भर के भीतर ही भीतर, बिनस जायेगा सपना॥1॥अरे जिया.॥
माता-पिता भगनि सुत दारा, इनको मानत अपना।
अन्त समय कोई संग चले न, जाय तड़पता अपना॥2॥अरे जिया.॥
जो तन तू मल मल कर धोवत, ये भी संग चले न।
फिर किन पर कुमरेश आस है, कौन सगा है अपना॥3॥अरे जिया.॥
Artist: कुमरेश
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ २१९