तर्ज : श्री सिद्धचक्र का पाठ करो …
अपनी शक्ति सम्हार, करलो निज उपकार, गुरु उचारो,
तेरे अन्तर में सुख है तुम्हारो॥टेक॥
क्षणभंगुर तेरी काया औ माया, तूने क्यों इनसे नेह लगाया।
बुद्बुद् जल उनहार, इनमें नहीं कुछ सार, ममता टारो॥1॥
तुम तो चिरकाल से जग में भ्रमते, पंच-परार्वतन के दुख सहते।
पर में आपा विचार, किया मोह अपार, कुछ विचारो॥2॥
अब तो जिनवर का उपदेश मानो, पर से भिन्न निजातम पिछान।
पर से दृष्टि निवार, तज दो मोहान्धकार दुःखकारो॥3॥
अपने में थिर रहो मुक्ति पाओ, जन्म-मृत्यु का रोग नशाओ।
समयसार अविकार, सर्व सुख का सार, अब तुम धारो॥4॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ २४० से २४१
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’