अखिल विश्व में कोई न मेरा, मेरा है एक आत्मा | akhila vishva mem koi na mera mera hai eka atma

अखिल विश्व में कोई न मेरा, मेरा है एक आत्मा

अखिल विश्व में कोई न मेरा, मेरा है एक आत्मा।
मेरा है इस आत्मा, आत्मा शुद्धात्मा॥टेक॥

छह द्रव्यों का विश्व है मेला, भिन्न-भिन्न सब चेतन अकेला।
अहो! अहो!! एकत्व-विभक्त तु शुद्ध-बुद्ध परमात्मा॥1॥

नव तत्त्वों के स्वांग है न्यारे, क्षणिक परिणमित होवें सारे।
अहो! परम निरपेक्ष त्रिकाली, ज्ञानमात्र ध्रुव आत्मा॥2॥

गुण अनंत सामान्य विशेष, भेद नहीं ज्ञायक अविशेष।
अहो! सहज गुणधाम अखण्डित, चिन्मूरति शुद्धात्मा॥3॥

है स्वाधीन अखण्ड प्रताप, प्रभुतावान सदा निष्पाप।
परमानन्दमय परम ब्रह्म है सिद्ध स्वभावी आत्मा॥4॥

संगी साथी कोई न जग में, साधक-बाधक नहीं शिवमग में।
ध्याऊँ सहज रूप से ध्याऊँ, असंग स्वभावी आत्मा॥5॥

ज्ञाता-ज्ञेय अनन्य स्वरूप, ध्याता-ध्येय अनन्य स्वरूप।
निर्विकल्प हूँ, परम तृप्त हूँ, सहज मुक्त हूँ आतमा॥6॥


स्रोत: जिनवाणी भक्ति, पृष्ठ १२८