ऐसो ज्ञानी क्यों न महासुख पावे | aiso j nani kyom na mahasukha pave

ऐसो ज्ञानी क्यों न महासुख पावे।
बाहिर जाको कछु न सुहावै, निज की महिमा आवे॥टेक॥

सच्चे देव-शास्त्र-गुरुवर की, सम्यक् श्रद्धा लावे।
सात तत्त्वों को ज्यों के त्यों माने, स्व-पर विवेक करावे॥1॥

स्वानुभूतिमय आत्म प्रतीति, जाके उर प्रगटावे।
क्षण-क्षण चिन्तन करे तत्त्व का, चरित मोह घटावे॥2॥

उदासीन हो मुनिपद धारे, शुद्धोपयोग बढ़ावे।
मुख्य रूप से निज में निज से, निज को निजमय ध्यावे॥3॥

शुक्लध्यान बल क्षपक श्रेणी चढ़ि, परमातम पद पावे।
आत्म तत्त्व की अद्भुत महिमा, भविजन को दरसावे॥4॥

होय अयोगी नाशी अघाति, सिद्धालय तिष्ठावे।
काल अनन्तानन्त विराजे, फेरि न भव में आवे॥5॥


स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ३४५ से ३४६
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’