ए मेरे मीत! निचीत कहा सोवै
ए मेरे मीत! निचीत कहा सोवै
फूटी काय सराय पायकै, धरम रतन जिन खोवै॥ ए.॥१॥
निकसि निगोद मुकत जैवेको, राहविषैं कहा जोवै॥ए.॥२॥
‘द्यानत’ गुरु जागुरू पुकारैं, खबरदार कि न होवै॥ ए.॥३॥
Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन १३
खोज: Ae Mere Mit! Nichit Kaha Sovai
अर्थ
ऐ मेरे मित्र, प्रिय! तू निश्चिन्त होकर क्यों सो रहा है?
ये कायारूपी सराय जिसके नौ द्वार हैं अर्थात् नौ स्थान से फूटी हुई है तू. इसमें रत होकर धर्मरूपी रत्न को क्यों खो रहा है?
निगोद से निकलकर तुझे मुक्ति मोक्ष को जाना है तब तू बीच में, राह में विषयों की ओर क्यों देखता है? विषयों में क्यों फँसाता है?
द्यानतराय कहते हैं कि सत्गुरु तुझे पुकार-पुकार कर जगाते हैं, सावचेत कराते हैं तो तू सावधान क्यों नहीं होता? खबरदार क्यों नहीं होता?
शब्दार्थ: जोवै - देखना, ध्यान देना।
स्रोत: द्यानत भजन सौरभ, पद 90।
मूल पृष्ठ (छवि):
प्रूफरीडिंग बाकी है