ए मान ये मन कीजिये भज प्रभु तज सब बात हो | Ae Maan Ye Man Kijiye Bhaj Prabhu Taj Sab Baat Ho

ए मान ये मन कीजिये भज प्रभु तज सब बात हो

ए मान ये मन कीजिये भज प्रभु तज सब बात हो

मुख दरसत सुख बरसत प्रानी, विघन विमुख ह्वै जात हो॥ ए मन.॥१॥

सार निहार यही शुभ गतिमें, छह मत मानै ख्यात हो॥ ए मन.॥२॥

‘द्यानत’ जानत स्वामि नाम धन, जस गावैं उठि प्रात हो॥ ए मन.॥३॥


Artist: पं. द्यानतराय जी
स्रोत: आध्यात्मिक भजन संग्रह (सं. श्री सौभाग्यमल जैन, पं. टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर, २००६), भजन ७०

खोज: Ae Man Ye Man Kijiye Bhaj Prabhu Taj Sab Bat Ho

अर्थ

ऐ मेरे मन। तू मेरी बात मान लें और सब कुछ छोड़कर मात्र प्रभु का भजन कर। प्रभु के दर्शन से सुख की अनुभूति होती है, उनके दर्शन से विघ्न विमुख, दूर हो जाते हैं। इस मनुष्य गति में यह ही साररूप है यही शुभ है। छहों दर्शनों में, मतों में यह ही बात बताई गई है, कही गई है। द्यानतराय कहते हैं कि ऐसे प्रभु का नाम ही धन है। धन्य है। इसलिए प्रतिदिन उठकर उसका गुण-वंदन कर, स्मरण कर।

स्रोत: द्यानत भजन सौरभ।

:paperclip: मूल पृष्ठ (छवि):

प्रूफरीडिंग बाकी है