तर्ज : निर्ग्रन्थ महा मुनिराज आज मैंने सपने …
आदीश्वर जिनराज, आज मैंने सपने में देखे।
सपने में देखे, प्रत्यक्ष से देखे॥टेक॥
सुरपति गर्भ कल्याण मनाये, सोलह स्वप्न सुखकार।
माँ की सेवा करें देवियाँ, तत्त्वचर्चा अविकार॥
आज मैंने सपने में देखे॥1॥
पन्द्रह माह जन्म से पहले, रत्न जु बरसे नाथ।
जन्म समय श्री मेरु शिखर पर, मंगल अभिषेक साज॥
आज मैंने सपने में देखे॥2॥
ऋषभ कुमार की बाल चेष्टाएँ हुआ, राज्याभिषेक को सहज।
नीलांजना का मरण देख, प्रभु हृदय भयो वैराग्य॥
आज मैंने सपने में देखे॥3॥
लौकान्तिक देवों को देखा, तप कल्याण सार।
प्रथम अहार श्रेयांस दियो, हुए पंचाश्चर्य अपार॥
आज मैंने सपने में देखे॥4॥
ध्यान लीनता प्रभु की देखी, ज्ञान कल्याण महान्।
समवशरण की अद्भुत महिमा, दिव्यध्वनि सुखकार॥
आज मैंने सपने में देखे॥5॥
मंगल विहार भी प्रभु को देखो, चतुर्विध सुखकार।
अन्त अचल कैलाश पै देखो, मुक्ति गमन अविकार॥
आज मैंने सपने में देखे॥6॥
देवों ने मुक्ति कल्याणक मनायो, आनन्द छायो अपार।
‘आत्मन्’ ऐसी प्रभुता प्रगटे, महिमा अपरम्पार॥
आज मैंने सपने में देखे॥7॥
स्रोत: जिन भक्ति सिंधु, पृष्ठ ९० से ९१
Artist: ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’