आरती श्री चन्द्रप्रभु | Aarti Shri Chandraprabhu

आरती श्री चन्द्रप्रभु | Aarti Shri Chandraprabhu

म्हारा चन्द्र प्रभु जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी॥ टेक
सावनसुदि दशमी तिथि आई, प्रगटे त्रिभुवन राईजी॥
अलवर प्रांत में नगर तिजारा, दरशे देहरे माहीं जी॥

सीता सती ने तुमको ध्याया, अग्नि में कमल रचायाजी।
मैंना सती ने तुमको ध्याया, पति का कुष्ठ हटाया जी॥

जिनमें भूत प्रेत नित आते, उनका साथ छुड़ाया जी।
सोमा सती ने तुमको ध्याया, नाग का हार बनाया जी॥

मानतुंग मुनि तुमको ध्याया, तालों को तोड़ भगाया जी।
जो भी दुखिया दर पर आया उसका कष्ट मिटाया जी॥

अंजन चोर ने तुमको ध्याया, सूली से अधर उठाया जी।
समवशरण में जो कोई आया, उसको पार लगाया जी॥

सेठ सुदर्शन तुमको ध्याया, सूली से उसे बचाया जी।
ठाडो सेवक अर्ज करैं छै, जनम-मरण मिटाओ जी॥

‘नवयुग मण्डल’ तुमको ध्यावैं वेड़ा पार लगाओ जी॥


Artist: नवयुग मण्डल
स्रोत: पूजन-पाठ-प्रदीप (सातवां संस्करण, देहली), पृष्ठ ४३९

खोज: Arti Shri Chandraprabhu