केशरिया केशरिया आज हमारो रंग केशरिया हम केशरिया,
तुम केशरिया, इन्द्र इन्द्राणी हैं केशरिया।
आज यहाँ पर सब केशरिया, केशरिया… केशरिया॥टेक॥
हमरा झंडा है केशरिया, झंडे का डंडा केशरिया।
हमरा कलशा है केशरिया, कलशे का धागा केशरिया॥१॥
पूजन की थाली केशरिया, थाली के चावल केशरिया।
थाली में चन्दन केशरिया, पूजन की पुस्तक केशरिया॥२॥
हमरे प्रभुजी हैं केशरिया, हमरे गुरुजी हैं केशरिया।
माँ जिनवाणी हैं केशरिया, देव शास्त्र गुरु सब केशरिया॥३॥
कुन्दकुन्द आचार्य केशरिया, अमृतचंद्र आचार्य केशरिया।
टोडरमल जी हैं केशरिया, कहान गुरुजी हैं केशरिया॥४॥
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ २७४
खोज: Aj hamaro Rang Kesariya