गुरुवर तुम ही शरण हमारे-2 | Guruvar Tum Hi Saran Hamare-2

गुरुवर तुम ही शरण हमारे-2॥टेक॥

परम विशुद्ध-ज्ञान-आनंदमय।
आतम रूप दिखावनहारे॥1॥

दुर्निवार जो मोह महातम।
सहजहिं ताहि नशावनहारें॥2॥

पर-निरपेक्ष स्व-पर परकाशक।
ज्ञान भानु विकसावन हारे॥3॥

विषय चाह दव दाह भंयकर।
मेघ समान बुझावन हारे॥4॥

परम जितेन्द्रिय अहो अतीन्द्रिय।
ज्ञानानंद विस्तारन हारे॥5॥

मुद्रा सौम्य, परम अविकारी।
शान्ति सुधा बरसावन हारे॥6॥

अहो! अलौकिक चरित तुम्हारे।
ज्ञान-विराग बढ़ावन हारे॥7॥

परम दिगम्बर रहित आडम्बर।
दुखमय बन्ध विडारन हारे॥8॥

लौकिक जन तो मोह बढ़ावें।
तुम ही भव से तारण हारे॥9॥

हे योगीश्वर! परम वैद्य तुम।
जन्म-जरा-मृत रोग निवारे॥10॥

मुनिवर संगति मिले तुम्हारी।
गावें निशदिन सुगुण तुम्हारे॥11॥

भाव वंदना कर सुख पावें।
चरणों में धर शीश तुम्हारे॥12॥
लगन लगी निर्ग्रन्थ रूप की।
परम विशुद्धि होय हमारे॥13॥

यही भावना रहे यतीश्वर।
होंय सफल आशीष तुम्हारे॥14॥


स्रोत: भक्ति-भावना (द्वितीय खण्ड)
Artist: श्री ब्र. रवीन्द्रजी ‘आत्मन्’
स्रोत: डॉ. विनोद ‘चिन्मय’
स्रोत: जिन-भक्ति सिंधु, पृष्ठ २११ से २१२