सिद्धमय, शुद्धमय,
मुद्रा हो मुक्तिमय।
श्रद्धा कर सिद्धों पर,
हो जाऊँ सिद्ध वर।
क्यों अब तक सब की शरणा ली,
क्यों अब तक निज सुविधाएँ तजी?
अनंत धी प्रगटाऊं मैं अभी,
मैं निज में आ गया।
तुम्हीं हो धर्मतीर्थ प्रभुवर,
निजात्म जाननहार प्रवर।
शांतिमय शिव पद को ध्याकर,
मैं निज में आ गया।
तुम्हीं हो हितकारी प्रभुवर, हितकर मेरे,
आया मैं दूर करने दुःख मेरे।
मैं मोक्ष के पथ पर बढ़ता हूँ,
आत्म की बातें गुनता हूँ।
तुम्हारा ध्यान करता हूँ,
मैं निज में आ गया।
तुम्हीं हो धर्मतीर्थ प्रभुवर,
निजात्म जाननहार प्रवर।
शांतिमय शिव पद को ध्याकर,
मैं निज में आ गया।
मुझे सच्चे सुख को पाने की जो
धुनी अब लगी है प्रभुवर,
निज का रमण मैं भी करूँ।
मैंने जब से तुमको जाना प्रभुवर,
हुई है जो श्रद्धा जिनवर,
शिव का वरण मैं भी करूँ।
जाना है तुमको प्रभुवर, आ निज घर,
बनना चाहूँ मैं तुम सम विभुवर, आऊँ तेरे दर।
मैं प्रभुवर तुमको भजता हूँ,
जगत् जगधाम तजता हूँ।
निज आत्म राम लखता हूँ,
मैं निज में आ गया।
तेरी शरणा में निजात्म जानूँ,
सुख का सरोवर छानूँ,
दिव्य दिवाकर मैं बनूँ।
मेरी ध्यान रूपी भूख ध्याऊँ,
मुद्रा तुम-सी मैं पा जाऊँ,
देखो मैं निजात्म है विभु।
सारी जगती की जड़ता को अब छोड़ा है वहाँ,
जहाँ पाया मैंने खुद को, जिनवर भ्रमण न रहा।
तुम्हीं हो धर्मतीर्थ प्रभुवर,
निजात्म जाननहार प्रवर।
शांतिमय शिव पद को ध्याकर,
मैं निज में आ गया।
Instagram: Jain_priyas_09
रचनाकार: प्रियस जैन (Priyas Jain), नेहतौर
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=1AWup1G9VVg&list=PLXcBKWNnm5zU&index=13