स्थापना
(गीता)
कर्मतम को हननकर निजगुण प्रकाशन भानु हैं,
अंत अर कम रहित दर्शन-ज्ञान-वीर्य निधान हैं,
सुखस्वभावी द्रव्य चित् सत् शुद्ध परिणति में रमें,
आईये सब विघ्न चूरण पूजते सब अघ वमें।
ॐ ह्रीं अत्र जिनप्रतिष्ठाविधाने सर्वयागमंडललोक्ता जिनमुनयःअत्र
अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननम् ,
ॐ ह्रीं अत्र जिनप्रतिष्ठाविधाने सर्वयागमंडललोक्ता जिनमुनयःअत्र
तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम् ,
ॐ ह्रीं अत्र जिनप्रतिष्ठाविधाने सर्वयागमंडललोक्ता जिनमुनयःअत्र
मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम् ,
अष्टक
(चाल)
गंगा-सिंधू वर पानी, सुवरणझारी भर लानी,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥१॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो जन्म-
जरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
शुद्ध गंध लाय मनहारी, भवताप शमन करतारी,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥२॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो
भवातापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
शशिसम शुचि अक्षत लाए, अक्षयगुण हित हुलसाए,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥३॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो अक्षयगुणप्राप्तये
अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभकल्पद्रु मन सुमना ले, जग वशकर काम नशा ले,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥४॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो
कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
पक्वान मनोहर लाए, जासे क्षुधा रोग शमाए,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥५॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो
क्षुधारोगनिवारणाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मणि रत्नमयी शुभ दीपा, तममोह हरण उद्दीपा,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥६॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो मोहांधकरवि-
ना शनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ गंधित धूप चढाऊँ, कर्मों के वंश जलाऊँ,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥७॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो अष्टकर्म-
दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
सुंदर दिवि भव फल लाए, शिव हेतु सुचरण चढाए,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥८॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो मोक्षफल-
प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
सुवरण के पात्र धराये, शुचि आठों द्रव्य मिलाए,
गुरु पंच परम सुखदाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥९॥
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोत्सवे सर्वयज्ञेश्वरजिनमुनिभ्यो अनर्घ्यपद
प्राप्तये अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
काल अनंता भ्रमण करत जग जीव हैं,
तिनको भव तें काढि करत शुचि जीव हैं।
ऐसे अर्हत् तीर्थनात पद ध्याय के,
पूजूं अर्घ बनाय सुमन हरषाय के।
ॐ ह्रीं अनंतभार्णवभयनिवारकानंतगुणस्तुताय अर्हत्परमेष्ठिभ्यो
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
(हरिगीत)
कर्म-काष्ठ महान जाले ध्यान-अग्नि जलायके,
गुण अष्ट लह व्यवहारनय निश्चय अनंत लहायके।
निज आत्म में थिररुप रहके, सुधा स्वाद लभायके,
सो सिद्ध हैं कृतकृत्य चिन्मय, भजूं मन उमगायके।
ॐ ह्रीं अष्टकर्मविनाशक-निजात्मतत्त्वविभासक-सिद्धपरमेष्ठिभ्यो
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥
(त्रिभंगी)
मुनिगण को पालत आलस टालत आप संभालत परम यती,
जिनवाणी सुहानी शिवसुखदानी भविजन मानी धर सुमती।
दीक्षा के दाता अघ से त्राता समसुखभाता ज्ञानपती,
शुभ पंचाचारा पालत प्यारा हैं आचारज कर्महती।
ॐ ह्रीं अनवद्यविद्याविद्योतनाय आचार्यपरमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
(त्रोटक)
जय पाठक ज्ञान कृपान नमो, भवि जीवन हत अज्ञान नमो,
निज आत्म महानिधि धारक हैं, संशय वन दाह निवारक हैं।
ॐ ह्रीं द्वादशांगपरिपूरणश्रुतपाठनोधत-बुद्धिविभवोपाध्याय-
परमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
(द्रुतविलंबित)
सुभग तप द्वादश कर्तार हैं, ध्यान सार महान प्रचार हैं,
मुकति वास अचल यति साधते, सुख सु आतम जन्य सम्हारते।
ॐ ह्रीं घोरतपोभिसंस्कृतध्यानस्वाध्यायनिरतसाधुपरमेष्ठिभ्यो
अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
(मालिनी)
अरि हनन सु अरिहनन् पूज्य अर्हन् बताये,
मं पाप गलन हेतु मंगलं ध्यान लाए।
मंगं सुखकारण मंगलीकं जताए,
ध्यानी छवि तेरी देखते दुःख नशाए।
ॐ ह्रीं अर्हत्परमेष्ठिमंगलाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
(चोपाई)
जय जय सिद्ध परम सुखकारी, तुम गुण सुमरत कर्म निवारी,
विघ्नसमूह सहज हरतारे, मंगलमय मंगल करतारे।
ॐ ह्रीं सिद्धमंगलेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७॥
(शार्दूलविक्रीडित)
राग-द्वेष महान सर्प शमने शम मंत्रधारी यती,
शत्रु-मित्र समान भाव करके भवताप हारी यती।
मंगल सार महानकार अघहर सत्वानुकंपी यती,
संयम पूर्ण प्रकार साध तप को संसारहारी यती।
ॐ ह्रीं साधुमंगलाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥
(शंकर)
जिनधर्म हे सुखकार जग में धरत भवभयवंत,
स्वर्ग-मोक्ष सुद्वार अनुपम धरे सो जयवंत।
सम्यक्त्व-ज्ञान-चारित्र लक्षण भजत जग में संत,
सर्वज्ञ रागविहीन वक्ता हैं प्रमाण महंत।
ॐ ह्रीं केवलिप्रज्ञप्तधर्ममंगलाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९॥
(झूलना)
चर्ण संस्पर्शते वन गिरि शुद्ध हो,
नाम सत्तीर्थ को प्राप्त करते भए,
दर्श जिनका करे पूजते दुख हरे,
जन्म निज सार्थ भविजीव मानत भए।
देव तुम लेखके देव सब छोडके,
देव तुम उत्तमा संत ठानत भए,
पूजते आपको टालते ताप को,
मोक्षलक्ष्मी निकट आप जानत भए।
ॐ ह्रीं अर्हल्लोकोत्तमेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०॥
(भुजंगप्रयात)
दरश ज्ञान वैरी करम तीव्र आए,
नरक पशुगती मांहि प्राणी पठाए,
तिन्हें ज्ञान असितें हनन नाथ कीना,
परम सिद्ध उत्तम भजूं रागहीनां।
ॐ ह्रीं सिद्धलोकोत्तमेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥११॥
(चोपैया)
सूरज चंद्र देवपति नरपति पद सरोज नित वंदे,
लोट-लोट मस्तक धर पग में पातक सर्व निकंदे।
लोकमांहि उत्तम यतियन में जैनसाधु सुखकंदे,
पूजत सार आत्मगुण पावत होवत आप स्वच्छंदे।
ॐ ह्रीं साधुलोकोत्तमेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१२॥
(स्रग्विणी)
जो दया धर्म विस्तारता विश्व में,
नाश मिथ्यात्व अज्ञान कर विश्व में।
काम भाव दूर कर, मोक्षकर विश्व में,
सत्य जिनधर्म यह धार ले विश्व में।
ॐ ह्रीं केवलिप्रज्ञप्तधर्मलोकोत्तमाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१३॥
(मरहठा)
भव-भ्रमण नशाया शरण कराया जीव-अजीववहिं खोज,
इन्द्रादिक देवा जाको पूजें जग गुण गावें रोज।
ऐसे अर्हत् की शरणा आये, रत्नत्रय प्रकटाय,
जासे ही जन्ममरण भय नाशे नित्यानंदी पाय।
ॐ ह्रीं अर्हत्शरणेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१४॥
(नाराच)
सुखी न जीव हो कभी जहाँ कि देह साथ है,
सदा हि कर्म आस्रवें, न शांतता लहात है।
जो सिद्ध को लखाय भक्ति एक मन करात है,
वही सुसिद्ध आप ही स्वभाव आत्मपात है।
ॐ ह्रीं सिद्धशरणेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१५॥
(त्रोटक)
नहिं राग न द्वेष न काम धरें, भवदधि नौका भवि पार करें,
स्वारथ बिन सब हितकारक हैं, ते साधु भजूं सुखकारक हैं।
ॐ ह्रीं साधुशरणेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१६॥
(चामर)
धर्म ही सु मित्रसार साथ नाहिं त्यागता,
पापरूप अग्नि को सुमेघ सम बुझावता,
धर्म सत्य शर्ण यही जीव को सम्हारता,
भक्ति धर्म जो करें अनंत ज्ञान पावता।
ॐ ह्रीं धर्मशरणेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१७॥
(दोहा)
पंच परमगुरु सार हैं, मंगल उत्तम जान,
शरण राखन को बली, पूजूं कर उर ध्यान।
ॐ ह्रीं अर्हत्परमेष्ठिप्रभृतिधर्मशरणांतप्रथमवलयस्थितसप्तदश
जिनाधीशयागदेवताभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
द्वितीय वलय में भूतकाल के २४ तीर्थंकरों की पूजा
(पद्धरि)
भवि लोक शरण निर्वाणदेव, शिव सुखदाता सब देव देव,
पूजूं शिवकारण मन लगाय, जासें भवसागर पार जाय।
ॐ ह्रीं निर्वाणजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१८॥
तज राग-द्वेष ममता विहाय, पूजक जन सुख अनुपम लहाय,
गुणसागर सागर जिन लखाय, पूजूं मन-वच अर काय नाय।
ॐ ह्रीं सागरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१९॥
नय अर प्रमाण से तत्त्व पाय, निज जीव तत्त्व निश्चय कराय,
साधो तप केवलज्ञान दाय, ते साधु महा वंदौं सुभाय।
ॐ ह्रीं महासाधुजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२०॥
दीपक विशाल निज ज्ञान पाय, त्रैलोक लखे बिन श्रम उपाय,
विमलप्रभ निर्मलता कराय, जो पूजें जिनको अर्घ्य लाय।
ॐ ह्रीं विमलप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२१॥
भवि शरण गेह मन शुद्धिकार, गावें श्रुति मुनिगण यश प्रचार,
शुद्धाभदेव पूजूं विचार, पाऊँ आतम गुण मोक्ष द्वार।
ॐ ह्रीं शुद्धाभदेवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२२॥
अंतर बाहर लक्ष्मी अधीश, इन्द्रादिक सेवत नाय शीस,
श्रीधर चरण श्री शिव कराय, आश्रयकर्ता भवदधितराय।
ॐ ह्रीं श्रीधरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२३॥
जो भक्ति करें मन-वचनकाय, दाता शिवलक्ष्मी के जिनाय,
श्रीदत्तचरण पूजूं महान, भवभय छूटे लहूं अमल ज्ञान।
ॐ ह्रीं श्रीदत्तजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२४॥
भामंडल छवि वरणी न जाय, जहं जीव लखें भव सप्त आय,
मन शुद्ध करें सम्यक्त्व पाय, सिद्धाभ भजे भवभय नसाय।
ॐ ह्रीं सिद्धाभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२५॥
अमलप्रभ निर्मल ज्ञान धरे, सेवा में इन्द्र अनेक खडे,
नित संत सुमंगल गान करें, निज आतमसार विलास करें।
ॐ ह्रीं अमलप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२६॥
उद्धार जिनं उद्धार करें, भवकारण भ्रांति विनाश करें,
हम डूब रहे भवसागर में, उद्धार करो निज आत्म रमें।
ॐ ह्रीं उद्धारजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२७॥
अग्निदेव जिनं हो अग्निमई, अठ कर्मन ईंधन दाह दई,
हम असात तृणं कर दग्ध प्रभो, निजसम करले जिनराज प्रभो।
ॐ ह्रीं अग्निदेवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२८॥
संयम जिन दे विध संयम को, प्राणी रक्षण इन्द्रिय दम को,
दीजे निश्चय निज संयम को, हरिये हम सर्व असंयम को।
ॐ ह्रीं संयमजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२९॥
शिव जिन शाश्वत सौख्यकरी, निज आत्मविभूति स्वहस्त करी,
शिव वांछक कर जोड नमें, शिवलक्ष्मी दो नहिं काहू नमें।
ॐ ह्रीं शिवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३०॥
पुष्पांजलि पुष्पनितें जगिये, सब कामव्यथा क्षण में हरिये,
निज शील स्वभाव हि रम रहिये, आत्मजनित सुख को लहिये।
ॐ ह्रीं पुष्पांजलिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३१॥
उत्साह जिनं उत्साह करें, निज संयम चंद्रप्रकाश करें,
समभाव समुद्र बढावत हैं, हम पूजत तव गुण पावत हैं।
ॐ ह्रीं उत्साहजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३२॥
चिंतामणि सम चिंता हरिये, निज सम करिये भव तम हरिये,
परमेश्वर जिन ऐश्वर्य धरें, जो पूजें ताके विघ्न हरें।
ॐ ह्रीं परमेश्वरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३३॥
ज्ञानेश्वर ज्ञान समुद्र पाय, त्रैलोक बिंदु सम जहं दिखाय,
निज आतमज्ञान प्रकाशकार, वंदू पूजूं मैं बार-बार।
ॐ ह्रीं ज्ञानेश्वरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३४॥
कर्मों ने आत्म मलीन किया, तप अग्नि जला निज शुद्ध किया,
विमलेश्वर जिन मो विमल करो, मल ताप सकल ही शांत करो।
ॐ ह्रीं विमलेश्वरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३५॥
यश जिनका विश्वप्रकाश किया, शशि कर इव निर्मल व्याप्त किया,
भट मोह-अरी को शांत किया, यशधारी सार्थक नाम किया।
ॐ ह्रीं यशोधरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३६॥
समता भयक्रोध विनाश किया, जग कामरिपु को शांत किया,
शुचिताधर शुचिकर नाथ जजूँ, श्री कृष्णमती जिन नित्य भजूँ।
ॐ ह्रीं कृष्णमतये जिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३७॥
शुचि ज्ञानमती जिन ज्ञान धरे, अज्ञान तिमिर सब नाश करे,
जो पूजें ज्ञान बढावत हैं, आतम अनुभव सुख पावत हैं।
ॐ ह्रीं ज्ञानमतये जिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३८॥
शुद्धमती जिनधर्म धुरंधर, जानत विश्व सकल एकीकर,
शुद्ध बुद्धि होवे जो पूजें, ध्यान करे भवि निर्मल हूजे।
ॐ ह्रीं शुद्धमतये जिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३९॥
संसार विभूति उदास भये, शिवलक्ष्मी सार सुहात भये,
निज योग विशाल प्रकाश किया, श्रीभद्र जिनं शिववास लिया।
ॐ ह्रीं श्रीभद्रजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४०॥
सत्वीर्य अनंत प्रकाश किये, निज आतमतत्त्व विकास किये,
जिन वीर्य अनंत प्रभाव धरें, जो पूजें कर्म-कलंक हरें।
ॐ ह्रीं अनंतवीर्यजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४१॥
(दोहा)
भूत भरत चौबीस जिन, गुण सुमरुं हर बार,
मंगलकारी लोक में, सुख-शांति दातार।
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठामहोत्सवे यागमंडलेश्वरद्वितीयवलयो-मुद्रित
निर्वाणाद्यनन्तवीर्यान्तेभ्यो भूतजिनेभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तृतीय वलय में वर्तमानकाल के २४ तीर्थंकरों की पूजा
(चाल)
मनु नाभि महीधर जाये, मरुदेवि, उदर उतराए,
युग आदि सुधर्म चलाया, वृषभेष जजों वृष पाया।
ॐ ह्रीं ऋषभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४२॥
जित शत्रु जने व्यवहारा, निश्चय आयो अवतारा,
सब कर्मन जीत लिया है, अजितेश सुनाम भया है।
ॐ ह्रीं अजितजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४३॥
दढराज सुयश आकाशो, सूरजसम नाथ प्रकाशो,
जग-भूषण शिवगति दानी, संभव जज केवलज्ञानी।
ॐ ह्रीं संभवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४४॥
कपिचिह्न धरे अभिनंदा, भवि जीव करे आनंदा,
जन्मन मरण दुःख टारें, पूजें ते मोक्ष सिधारें।
ॐ ह्रीं अभिनंदनजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४५॥
सुमतीश जजों सुखकारी, जो शरण गहें मतिधारी,
मति निर्मल कर शिव पावें, जग-भ्रमण हि आप मिटावें।
ॐ ह्रीं सुमतिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४६॥
धरणेश सुनृप उपजाए, पद्मप्रभ नाम कहाये,
हे रक्त कमल पग चिह्ना, पूजत संताप विछिन्ना।
ॐ ह्रीं पद्मप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४७॥
जिनचरणा रज सिर दीनी, लक्ष्मी अनुपम कर कीनी,
हैं धन्य सुपारश नाथा, हम छोडें नहिं जग साथा।
ॐ ह्रीं सुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४८॥
शशि तुम लखि उत्तम जग में, आया वसने तव पग में,
हम शरण गही जिन चरणा, चंद्रप्रभ भवतम हरणा।
ॐ ह्रीं चंद्रप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४९॥
तुम पुष्पदंत जितकामी, हे नाम सुविधि अभिरामी,
वंदूं तेरे जुग चरणा, जासे हो शिवतिय वरणा।
ॐ ह्रीं पुष्पदंतजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५०॥
श्री शीतलनाथ अकामी, शिवलक्ष्मीवर अभिरामी,
शीतल कर भव आतापा, पूजूं हर मम संतापा।
ॐ ह्रीं शीतलनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५१॥
श्रेयांस जिना जुग चरणा, चिंत धारूं मंगल करणा,
परिवर्तन पंच विनाशे, पूजनतें ज्ञान प्रकाशे।
ॐ ह्रीं श्रेयांसनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५२॥
इक्ष्वाकु सुवंश सुहाया, वसुपूज्य तनय प्रगटाया,
इंद्रादिक सेवा कीनी, हम पूजें जिनगुण चीन्ही।
ॐ ह्रीं वासुपूज्यजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५३॥
कापिल्य पिता कृतवर्मा, माता श्यामा शुचिवर्मा,
श्री विमल परम सुखकारी, पूजा दे मल हरतारी।
ॐ ह्रीं विमलनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५४॥
साकेता नगरी भारी, हरिसेन पिता अविकारी,
सुर-असुर सदा जिनचरणा, पूजें भवसागर तरणा।
ॐ ह्रीं अनंतनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५५॥
समवसृत द्विविध धर्मा, उपदेशो श्री जिनधर्मा,
हितकारी तत्त्व बताए, जासे जन शिवमग पाये।
ॐ ह्रीं धर्मनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५६॥
कुरुवंशी श्री विश्वसेना, ऐरादेवी सुख देना,
श्री हस्तिनागपुर आये, जिन शांति जजों सुख पाऐ।
ॐ ह्रीं शांतिनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५७॥
श्री कुंथु दयामय ज्ञानी, रक्षक षट्कायी प्राणी,
सुमरत आकुलता भाजे, पूजत ले दर्व सु ताजे।
ॐ ह्रीं कुंथुनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५८॥
शुभदृष्टी राय सुदर्शन, अर जाये त्रय भू पर्शन,
माता सेना उर रत्नं, धर चिह्न सुमन जज यत्नं।
ॐ ह्रीं अरनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५९॥
नृप कुंभ धरणि से जाए, जिन मल्लिनाथ मुनि पाए,
जिन यज्ञ विघ्न हरतारे, पूजूं शुभ अर्घ्य उतारे।
ॐ ह्रीं मल्लिनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६०॥
हरिवंश सु सुंदर राजा, वप्रा माता जिनराजा,
मुनिसुव्रत शिवपथ कारण, पूजूं सब विघ्न निवारण।
ॐ ह्रीं मुनिसुव्रतजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६१॥
मिथिलापुर विजय नरेन्द्रा, कल्याण पांच कर इन्द्रा,
नमि धर्मामृत वर्षायो, भव्यन खेती अकुलायो।
ॐ ह्रीं नमिनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६२॥
दासवति विजयसमुद्रा, जन्में यदुवंश जिनेन्द्रा,
हरिबल पूजित जिनचरणा, शंखांक अंबुधर वरणा।
ॐ ह्रीं नेमिनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६३॥
काशी विश्वसेन नरेशा, उपजायो पार्श्व जिनेशा,
पद्मा अहिपति पग वंदे, रिपु कमठ मान निःकंदे।
ॐ ह्रीं पार्श्वनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६४॥
सिद्धार्थराय त्रय ज्ञानी, सुत वर्द्धमान गुणखानी,
समवसृत श्रेणिक पूजे, तुम सम हैं देव न दूजे।
ॐ ह्रीं वर्द्धमानजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६५॥
(दोहा)
वर्तमान चौबीस जिन, उद्धारक भवि जीव,
बिंब प्रतिष्ठा साधने, यजूं परम सुख नीव।
ॐ ह्रीं अस्मिन् यागमंडले मखमुख्यार्चिततृतीयवलयोन्मुद्रितवर्तमानचतुर्विंशतिजिनेभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चतुर्थ वलय में भविष्यकाल के २४ तीर्थंकरों की पूजा
(चौपाई)
महापद्म जिन भावीनाथ, श्रेणिक जीव जगत विख्यात,
लक्ष्मी चंचल लिपटी आन, तव चरणा पूजूं भगवान।
ॐ ह्रीं महापद्मजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६६॥
देव चतुर्विधि पूजे पाय, नाय नाय सुरप्रभ जिनराय,
मैं सुमरण करके हरषाय, पूजूं हर्ष न अंग समाय।
ॐ ह्रीं सुप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६७॥
सुप्रभु जिनके वंदूं पाय, सेवकजन सुखसार लहाय,
करुणाधारी धन दातार, जो अविनाशी जिय सुखकार।
ॐ ह्रीं सुप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६८॥
मोक्ष राज्य देवे नहिं कोय, स्वयं आत्मबल लेवें सोय,
देव स्वयंप्रभ चरण नमाय, पूजूं मन-वच ध्यान लगाय।
ॐ ह्रीं स्वयंप्रभदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६९॥
मन-वच-काय गुप्ति धरतार, तीव्र शस्त्र अघ मारणहार,
सर्वायुध जिन साम्य प्रचार, पूजत जग मंगल करतार।
ॐ ह्रीं सर्वायुधदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७०॥
कर्म शत्रु जीतन बलवान, श्री जयदेव परम सुखखान,
पूजत मिथ्यातम विघटाय, तत्त्व कुतत्त्व प्रकट दर्शाय।
ॐ ह्रीं जयदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७१॥
आत्मप्रभाव उदय जिन भयो, उदयप्रभ जिन तातें थयो,
पूजत उदय पुण्य का होय, पापबंध सब डालें खोय।
ॐ ह्रीं उदयप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७२॥
प्रभा मनीशा बुद्धिप्रकाश, प्रभादेव जिनछूटी आश,
पूजत प्रभा ज्ञान उपजाय, संशयतिमिर सबै हट जाय।
ॐ ह्रीं प्रभादेवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७३॥
भव्यभक्ति जिनराज कराय, सफल काल तिनका हो जाय,
देव उदंक पूज जो करें, मनुषदेह अपनी वर करें।
ॐ ह्रीं उदंकदेवजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७४॥
सुरविद्याधर प्रश्न कराय, उत्तर देत भरम टल जाय,
प्रश्नकीर्ति जिन यश के धार, पूजत कर्मकलंक निवार।
ॐ ह्रीं प्रश्नकीर्तिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७५॥
पापदलन तें जय को पाय, निर्मल यश जग में प्रकटाय,
गणधरादि नित वंदन करें, पूजत पापकर्म सब हरें।
ॐ ह्रीं जयकीर्तिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७६॥
बुद्धिपूर्ण जिन बंदूं पाय, केवलज्ञान ऋद्धि प्रकटाय,
चरण पवित्र करण सुखदाय, पूजत भवबाधा नश जाय।
ॐ ह्रीं पूर्णबुद्धिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७७॥
हैं कषाय जग में दुःखकार, आत्मधर्म के नाशनहार,
निःकषाय होंगे जिनराज, तातें पूजूं मंगल काज।
ॐ ह्रीं निःकषायजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७८॥
कर्मरुप मल नाशनहार, आत्म शुद्ध कर्ता सुखकार,
विमलप्रभ जिन पूजूं आय, जासे मन विशुद्ध हो जाय।
ॐ ह्रीं विमलप्रभदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७९॥
दीप्तवंत गुण धारण हार, बहुलप्रभ पूजों हितकार,
आत्मगुण जासें प्रगटाय, मोहतिमिर क्षण में विनशाय।
ॐ ह्रीं बहुलप्रभदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८०॥
जल नभ रत्न विमल कहवाय, सो अभूत व्यवहार वसाय,
भावकर्म अठकर्म महान, हत निर्मल जिन पूजूं जान।
ॐ ह्रीं निर्मलजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८१॥
मन-वच-काय गुप्ति धरतार, चित्रगुप्ति जिन हैं अविकार,
पूजूं पग तिन भाव लगाय, जासें गुप्तित्रय प्रगटाय।
ॐ ह्रीं चित्रगुप्तिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८२॥
चिरभव भ्रमण करत दुःख सहा, मरण समाधि न कबहुं लहा,
गुप्ति समाधि शरण को पाय, जगत समाधि प्रगट हो जाय।
ॐ ह्रीं समाधिगुप्तिजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८३॥
अन्य सहाय बिना जिनराज, स्वयं लेय परमातम राज,
नाथ स्वयंभू मग शिवदाय, पूजत बाधा सब टल जाय।
ॐ ह्रीं स्वयंभूजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८४॥
मदनदर्प के नाशनहार, जिन कंदर्प आत्मबल धार,
दर्प अयोग बुद्धि के काज, पूजूं अर्घ लिये जिनराज।
ॐ ह्रीं कंदर्पजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८५॥
गुण अनंत ते नाम अनंत, श्री जयनाथ धरम भगवंत,
पूजूं अष्टद्रव्य कर लाय, विघ्न सकल जासे टल जाया।
ॐ ह्रीं जयनाथजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८६॥
पूज्य आत्म गुणधर मलहार, विमलनाथ जग परम उदार,
शील परम पावन के काज, पूजूं अर्घ लेय जिनराज।
ॐ ह्रीं विमलजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८७॥
दिव्यवाद अर्हन्त अपार, दिव्यध्वनि प्रगटावन हार,
आत्मतत्त्व ज्ञाता सिरताज, पूजूं अर्घ लेय जिनराज।
ॐ ह्रीं दिव्यवादजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८८॥
शक्ति अपार आत्म धरतार, प्रगट करें जिनयोग संभार,
वीर्य अनंतनाथ को ध्याय, नतमस्तक पूजूं हरषाय।
ॐ ह्रीं अनंतवीर्यजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८९॥
(दोहा)
तीर्थराज चोबीस जिन, भावी भव हरतार,
बिंब प्रतिष्ठा कार्य में, पूजूं विघ्न निवार।
ॐ ह्रीं बिंबप्रतिष्ठाद्यापने मुख्यपूजार्हचतुर्थवलयोन्मुद्रितानागत-
चतुर्विंशतिमहापद्माद्यनंतवीर्यांतेभ्यो जिनेभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
पंचमवलय में विदेहक्षेत्र के २० तीर्थंकरों की पूजा
(स्रग्विणी)
मोक्षनगरी पति हंस राजासुतं, पुण्डरीका पुरी राजते दुषहतम्,
सीमंधर जिना पूजते दुषहना, फेर होवे न या जगत में आवना।
ॐ ह्रीं सीमंधरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९०॥
धर्मद्वय वस्तुद्वय नय-प्रमाणद्वयं, नाथ जुगमंधरं कथितं व्रतद्वयं,
भूपश्री रुह सुतं ज्ञानकेवलगतं, पूजिये भक्ति से कर्मशत्रु हतं।
ॐ ह्रीं जुगमंधरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९१॥
भूप सुग्रीव विजया से जाए प्रभु, एण चिन्ह धरे जानते तीन भू,
स्वच्छ सीमापुरी राजते बाहुजिन, पूजिये साधु को राग-रुष दोष बिन।
ॐ ह्रीं बाहुजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९२॥
वंशनभ निर्मलं सूर्य सम राजते, कीर्तिमय बंध्य बिन क्षेत्र शुभशोभते,
मात सुंदर सुनंदा सु भवहतं, पूजते बाहुशुभ भवमय निर्गतं।
ॐ ह्रीं सुबाहुजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९३॥
जन्म अलकापुरी देवसेनात्मजं, पुण्यमय जन्मए नाथ संजातकं,
पूजिये भाव से द्रव्य आठों लिये, और रस त्याग कर आत्मरस को पिये।
ॐ ह्रीं संजातक जिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९४॥
जन्मपुर मंगला चंद्र चिह्नं वरे, आप से आप ही भव उदधि उद्धरे,
प्रभस्वयं पूजते विघ्न सारे टरे, होय मंगल महा कर्मशत्रु डरे।
ॐ ह्रीं स्वयंप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९५॥
वीरसेना सुमाता सुसीमापुरी, देवदेवी परमभक्ति उर में धरी,
देव ऋषभाननं आननं सार है, देखते पूजते भव्य उद्धार है।
ॐ ह्रीं ऋषभाननंदेवाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९६॥
वीर्य का पार ना ज्ञान का पार ना, सुक्ख का पार ना ध्यान का पार ना,
आप में राजते शांतमय छाजते, अंत बिन वीर्य को पूज अघ भाजते।
ॐ ह्रीं अनंतवीर्यजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९७॥
अंकवृष धारते धर्मवृष्टी करें, भाव संतापहर ज्ञानसृष्टी करें,
नाथ सूरिप्रभं पूजते दुषहनं, मुक्तिनारी वरं पादपे निजघनं।
ॐ ह्रीं सूरिप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९८॥
पुण्डरं पुरवरं मात विजया जने, वीर्य राजा पिता ज्ञानधारी तने,
जुग्मचरणं भजे ध्यान ईक्तान हो, जिनविशालप्रभ पूज अघहान हो।
ॐ ह्रीं विशालप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९९॥
वज्रधर जिनवरं पद्मरथ के सुतं, शंखचिन्हं धरे मानरुष भय गतं,
मात सरसुति बडी इन्द्र सम्मानिता, पूजते जास को पाप सब भाजता।
ॐ ह्रीं वज्रधरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१००॥
चंद्र आनन जिनं चंद्र को जयकरं, कर्म विध्वंसकं साधुजन शमकरं,
मात करुणावती नग्र पुण्ड्रीकिनी, पूजते मोह की राजधानी छिनी।
ॐ ह्रीं चंद्राननजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०१॥
श्रीमती रेणुका मात है जास की, पद्मचिह्नं धरे मोह को मात दी,
चंद्रबाहुजिनं ज्ञानलक्ष्मी धरं, पूजते जास के मुक्तिलक्ष्मी वरं।
ॐ ह्रीं चंद्रबाहुजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०२॥
नाथ निज आत्मबल मुक्तिपथ पग दिया, चंद्रमा चिह्नंवर मोदतम हर लिया,
बलमहाभूपती हैं पिता जास के, गमभुजं नाथ पूजें न भव में छके।
ॐ ह्रीं भुजंगमजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०३॥
मात ज्वाला सती सेन गल भूपती, पुत्र ईश्वर जने पूजते सुरपती,
स्वच्छ सीमानगर धर्म विस्तार कर, पूजते हो प्रगट बोधिमय भास्कर।
ॐ ह्रीं ईश्वरजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०४॥
नाथ नेमिप्रभं नेमि हैं धर्मरथ, सूर्यचिह्नं धरे चालते मुक्तिपथ,
अष्ट द्रव्यों लिये पूजते अघ हने, ज्ञान वैराग्य से बोधि पावें घने।
ॐ ह्रीं नेमिप्रभजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०५॥
वीरसेना सुतं कर्मसेना हतं, सेनशूरं जिनं इन्द्रसे वंदितं,
पुण्डरीकं नगर भूमिपालक नृपं, हैं पिता ज्ञानसूरा करूँ मैं जपं।
ॐ ह्रीं वीरसेनजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०६॥
नगर विजया तने देव राजा पती, अर उमामात के पुत्र संशय हती,
जिन महाभद्र को पूजिये भद्रकर, सर्व मंगल करै मोह संताप हर।
ॐ ह्रीं महाभद्रजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०७॥
हे सुसीमा नगर भूप भूति तवं, मात गंगाजने द्योतते त्रिभुवं,
लांछणं स्वस्तिकं जिनयशोदेव को, पूजिये वंदिये मुक्ति गुरुदेव को।
ॐ ह्रीं देवयशोजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०८॥
पद्मचिह्नं धरे मोह को वश करे, पुत्र राजा कनक क्रोध को क्षय करे,
ध्यान मंडित महावीर्य अजितं धरे, पूजते जास को कर्मबंधन टरे।
ॐ ह्रीं अजितवीर्यजिनाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१०९॥
(दोहा)
राजत बीस विदेह जिन, कबहिं साठ शत होय,
पूजत वंदत जास को, विघ्न सकल क्षय होय।
ॐ ह्रीं अस्मिन् बिंबप्रतिष्ठाध्वरोद्यापने मुख्यापूजार्हपंचमवलयो-
न्मुद्रितविदेहक्षेत्रे सुषष्ठिसहितैकशतजिनेशसंयुक्तनित्यविहरमाणविंशति-
जिनेभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
षष्ठ वलय में आचार्य परमेष्ठी के ३६ गुणों की पूजा
(भुजंगप्रयात)
हटाये अनंतानुबंधी कषाये,
करण से हैं मिथ्यात तीनों खपाये,
अतीचार पच्चीस को हैं बचाये,
सु आचार दर्शन परम गुरु धराये।
ॐ ह्रीं दर्शनाचारसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥११०॥
न संशय विपर्यय न हे मोह कोई,
परम ज्ञान निर्मल धरे तत्त्व जोई,
स्व-पर ज्ञान से भेदविज्ञान धारे,
सु आचार ज्ञानं स्व-अनुभव सम्हारे।
ॐ ह्रीं ज्ञानाचारसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१११॥
सुचारित्र व्यवहार निश्चय सम्हारे,
अहिंसादि पांचों व्रत शुद्ध धारे,
अचल आत्म में शुद्धता सार पाए,
जजूँ पद गुरु के दरव अष्ट लाए।
ॐ ह्रीं चारित्राचारसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११२॥
तपें द्वादशों तप अचल ज्ञानधारी,
सहें गुरु परीषह सुसमता प्रचारी,
परम आत्मरस पीवते आप ही तें,
भजूँ मैं गुरु छूट जाऊँ भवों तें।
ॐ ह्रीं तपाचारसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११३॥
परम ध्यान में लीनता आप कीनी,
न हटते कभी घोर उपसर्ग दीनी,
सु आतमबली वीर्य की ढाल धारी,
परम गुरु जजूँ अष्ट द्रव्य सम्हारी।
ॐ ह्रीं वीर्याचारसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११४॥
तप : अनशनं जो तपें धीर-वीरा,
तजें चारविध भोजनं शक्ति धीरा,
कभी मास पक्षं, कभी चार त्रय दो,
सु उपवास करते जजूँ आप गुण दो।
ॐ ह्रीं अनशनतपोयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११५॥
सु ऊनोदरी तप महास्वच्छकारी,
करे नींद आलस्य का नहिं प्रचारी,
सदा ध्यान की सावधानी सम्हारे,
जजूँ मैं गुरु को करम घन विदारें।
ॐ ह्रीं अवमोदर्यतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११६॥
कभी भोजना हेतु पुर में पधारें,
तभी दृढप्रतिज्ञा गुरु आप धारें,
यही वृत्ति-परिसंख्य तप आशहारी,
भजूँ जिन गुरु जो कि धारें विचारी।
ॐ ह्रीं वृत्तिपरिसंख्यानतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११७॥
कभी छः रसों को कभी चार त्रय दो,
तजें राग वर्जन गुरु लोभजित हो,
धरें लक्ष्य आतम सुधा सार पीते,
जजूँ मैं गुरु को सभी दोष बीते।
ॐ ह्रीं रसपरित्यागतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११८॥
कभी पर्वतों पर गुफा वन मशाने,
धरें ध्यान एकांत में एकताने,
धरें आसना दृढ अचल शांतिधारी,
जजूँ मैं गुरु को भरम तापहारी।
ॐ ह्रीं विविक्तशय्या सनपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥११९॥
ऋतु उष्ण पर्वत शरद्रितु नदी तट,
अधोवृक्ष बरसात में याकि चउ पथ,
करें योग अनुपम सहें कष्ट भारी,
जजूँ मैं गुरु को सुसम दम पुकारी।
ॐ ह्रीं कायक्लेशतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२०॥
करें दोष आलोचना गुरु सकाशे,
भरें दंड रुचिसों गुरु जो प्रकाशे,
सुतप अंतरंग प्रथम शुद्ध कारी,
जजूँ मैं गुरु को स्व आतम विहारी।
ॐ ह्रीं प्रायश्चित्ततपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२१॥
दरश ज्ञान चारित्र आदि गुणों में,
परम पद मयी पांच परमेष्टियों में,
विनय तप धरें शल्यत्रय को निवारें,
हमें रक्ष श्री गुरु जजूँ अर्घ धारें।
ॐ ह्रीं विनयतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२२॥
यती संघ दस विध यदि रोग धारे,
तथा खेद पीडित मुनि हों विचारे,
करें सेव उनकी दया चित्त ठाने,
जजूँ मैं गुरु को भरम ताप हाने।
ॐ ह्रीं वैयावृत्तितपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२३॥
करें बोध निजतत्त्व परतत्त्व रुचि से,
प्रकाशें परम तत्त्व जग को स्वमति से,
यही तप अमोलक करम को खिपावे,
जजूँ मैं गुरु को कुबोधं नशावे।
ॐ ह्रीं स्वाध्यायतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२४॥
अपावन विनाशीक निज देह लखके,
तजें सब ममत्वं सुधा आत्म चखके,
करें तप सु व्युत्सर्ग संतापहारी,
जजूँ मैं गुरु को परम पद विहारी।
ॐ ह्रीं व्युत्सर्गंतपोभियुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२५॥
जु है आर्तरोद्रं कुध्यानं कुज्ञानं,
उन्हें नहिं धरें ध्यान धर्म प्रमाणं,
करें शुद्ध उपयोग कर्मप्रहारी,
जजूँ मैं गुरु को स्वअनुभव सम्हारी।
ॐ ह्रीं ध्यानोवलंबननिरताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२६॥
करै कोय बाधा वचन दुष्ट बोले,
क्षमा ढाल से क्रोध मन में न कुछ ले,
धरें शक्ति अनुपम तदपि शांतधारी,
जजूँ मैं गुरु को स्वधर्मप्रचारी।
ॐ ह्रीं उत्तमक्षमापरमधर्मधारकाचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२७॥
धरै मद न तप ज्ञान आदि स्व मन में,
नरम चित्त से ध्यान धारैं सु बन में,
परम मार्दवं धर्म सम्यक् प्रचारी,
जजूँ मैं गुरु को सुधा ज्ञान धारी।
ॐ ह्रीं उत्तममार्दवधर्मधुरंधराचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२८॥
परम निष्कपट चित्त भूमी सम्हारे,
लता धर्म बर्धन करैं शांति धारैं।
करम अष्ट हन मोक्ष फल को विचारैं,
जजूँ मैं गुरु को श्रुत ज्ञान धारैं।
ॐ ह्रीं उत्तमआर्जवधर्मपरिपृष्टाचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१२९॥
न रुष लोभ भय हास्य नहिं चित्त धारैं,
वचन सत्य आगम प्रमाणे उचारैं,
परम हितमित मिष्ट वाणी प्रचारी,
जजूँ मैं गुरु को सु समता विहारी।
ॐ ह्रीं उत्तमसत्यधर्मप्रतिष्ठिताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३०॥
न है लोभ राक्षस न तृष्णा पिशाची,
परम शौच धारैं सदा जो अजाची,
करैं आत्म शोभा स्व संतोष धारी,
जजूँ मैं गुरु को भवातापहारी।
ॐ ह्रीं उत्तमशौचधर्मधारकाचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३१॥
न संयम विराधैं करैं प्राणिरक्षा,
दमैं इन्द्रियों को मिटावैं कु-इच्छा,
निजानंद राचैं खरे संयमी हो,
जजूँ मैं गुरु को यही अरु दमी हो।
ॐ ह्रीं उत्तमद्विविधसंयमपात्राचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३२॥
तपो भूषण धारते यदि विरागी,
परमधाम सेवी गुमग्राम त्यागी,
करैं सेव तिनकी सु इन्द्रादि देवा,
जजूँ मैं गुरु को लहूँ ज्ञान मेवा।
ॐ ह्रीं उत्तमतपोअतिशयधर्मसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३३॥
अभयदान देते परम ज्ञान दाता,
सुधमौषधी बांटते आतम त्राता,
परम त्याग धर्मी परम तत्त्व मर्मी,
जजूँ मैं गुरु को शमूं कर्म गर्मी।
ॐ ह्रीं उत्तमात्यागधर्मप्रवीणाचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३४॥
न परवस्तु मेरी न संबंध मेरा,
अलख गुण निरंजन शमी आत्म मेरा,
यही भाव अनुपम प्रकाशे सुध्यानं,
जजूँ मैं गुरु को लहूं शुद्ध ज्ञानं।
ॐ ह्रीं उत्तमाकिंचनधर्मसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३५॥
परम शील धारी निजाराम चारी,
न रंभा सु नारी करैं मन विकारी,
परम ब्रह्मचर्या चलत एक तानं,
जजूँ मैं गुरु को सभी पापहानं।
ॐ ह्रीं उत्तमब्रह्मचर्यधर्ममहनीयाचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३६॥
मनः गुप्ति धारी विकल्प प्रहारी,
परम शुद्ध उपयोग में नित विहारी,
निजानंद सेवी परम धाम देवी,
जजूँ मैं गुरु को धरम ध्यान देवी।
ॐ ह्रीं मनोगुप्तिसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३७॥
वचन गुप्तिधारी महासौख्यकारी,
करैं धर्म उपदेश संशय निवारी,
सुधा सार पीते धरम ध्यान धारी,
जजूँ मैं गुरु को सदा निर्विकारी।
ॐ ह्रीं वचनगुप्तिसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३८॥
अचल ध्यान धारी खडी मूर्ति प्यारी,
खुजावैं मृगी अंग अपना सम्हारी,
धरी काय गुप्ति निजानंद धारी,
जजूँ मैं गुरु को सु समता प्रचारी।
ॐ ह्रीं कायगुप्तिसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१३९॥
परम साम्यभावं धरैं जो त्रिकालं,
भरमराग द्वेषं मदं मोह टालं,
पिवैं ज्ञान रस शांति समता प्रचारी,
जजूँ मैं गुरु को निजानंद धारी।
ॐ ह्रीं सामायिकावश्यककर्मधारि आचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४०॥
करैं वंदना सिद्ध अरहंत देवा,
मगन तिन गुणों में रहैं सार लेवा,
उन्ही-सा निजातम जु अपना विचारैं,
जजूँ मैं गुरु को धरम ध्यान धारैं।
ॐ ह्रीं वंदनावश्यकनिरताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४१॥
करैं संस्तवं सिद्ध अरहंत देवा,
करैं गान गुण का लहैं ज्ञान मेवा,
करैं निर्मलं भाव को पाप नाशें,
जजूँ मैं गुरु को सु समता प्रकाशें।
ॐ ह्रीं स्तवनावश्यकसंयुक्ताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४२॥
लगे दोष तन मन वचन के फिरन से,
कहैं गुरु समीपे परम शुद्ध मन से,
करैं प्रतिक्रमण अर लहैं दंड सुख से,
जजूँ मैं गुरु को छुटूं सर्व दुःख से।
ॐ ह्रीं प्रतिक्रमणावश्यकनिरताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४३॥
करैं भावना आत्म की ज्ञान ध्यावैं,
पढे शास्त्र रुचि सुबोधं बढावैं,
यही ज्ञान सेवा करम मल छुडावे,
जजूँ मैं गुरु को अबोधं हटावे।
ॐ ह्रीं स्वाध्यायावश्यककर्मनिरताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४४॥
तजैं सब ममत्वं शरीरादि सेती,
खडें आत्म ध्यावैं छुटे कर्म रेती,
लहैं ज्ञान भेदं सु व्युत्सर्ग धारैं,
जजूँ मैं गुरु को स्व-अनुभव विचारैं।
ॐ ह्रीं व्युत्सर्गावश्यकनिरताचार्यपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४५॥
(दोहा)
गुण अनंत धारी गुरु, शिवमग चालनहार,
संघ सकल रक्षा करै, यज्ञ विघ्न हरतार।
ॐ ह्रीं अस्मिन् प्रतिष्ठोद्यापने पूजार्हमुख्यषष्ठवलयोन्मुद्रिता-
चार्यपरमेष्ठिभ्योपूर्णाघ्यंनिर्वपामीतिस स्वाहा।
सप्तम वलय में उपाध्याय परमेष्ठी के २५ गुणों की पूजा
(द्रुतविलंबित)
प्रथम अंग कथन आचार को, सहस्र अष्टादश पद धारतो,
पढत साधु सु अन्य पढावते, जजूं पाठक को अति चाव से।
ॐ ह्रीं अष्टादशसहस्रपदसंयुक्ताचारांगज्ञाता उपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४६॥
द्वितीय सूत्रकृतांग विचारते, स्व पर तत्त्व सु निश्चय लावते,
पद छत्तीस हजार विशाल हे, जजूं पाठक शिष्य दयालु हैं।
ॐ ह्रीं षट्त्रिंशत्सहस्रपदसंयुक्तसूत्रकृतांगज्ञाता उपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४७॥
तृतीय अंग स्थान छः द्रव्य को, पद हजार बियालिस धारतो,
एक द्वै त्रय भेद बखानता, जजूं पाठक तत्त्व पिछानता।
ॐ ह्रीं द्विचत्वारिंशत्पदसंयुक्तस्थानांगज्ञाता उपाध्यायपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१४८॥
द्रव्य क्षेत्र समय अर भाव से, साम्य झलकावे विस्तार से,
लख सहस्र चौंसठ पद धारता, जजूं पाठक तत्त्व विचारता।
ॐ ह्रीं एकलक्षषष्टिपदन्याससहस्रसमवायांगज्ञाता उपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१४९॥
प्रश्न साठ हजार बखानता, सहस अठविंशति पद धारता,
द्विलख और विशद परकाशता, जजूं पाठक ध्यान सम्हारता।
ॐ ह्रीं द्विलक्षअष्टविंशतिसहस्रपदरंजितव्याख्याप्रज्ञप्त्यंगज्ञाता उपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५०॥
धर्मचर्चा प्रश्नोत्तर करे, पांच लाख सहस छप्पन धरे,
पद सु मध्यम ज्ञान बढावता, जजूं पाठक आतम ध्यावता।
ॐ ह्रीं पंचमलक्षषट्पंचाशत्सहस्रपदसंगतज्ञातृधर्मकथांगणधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५१॥
व्रत सुशील क्रिया गुण श्रावका, पद सुलक्ष अग्यारह धारका,
सहस सप्तति और मिलायए, जजूं पाठक ज्ञान बढाइए।
ॐ ह्रीं एकादशलक्षसप्ततिसहस्रपदशोभितोपासकाध्ययनंगधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५२॥
दश यती उपसर्ग सहन करे, समय तीर्थंकर शिवतिय वरे,
सहस अठाइस लख तेंइसा, पद यजूं पाठक जिन सारिसा।
ॐ ह्रीं त्रिविंशतिलक्षअष्टविंशतिसहस्रपदशोभितांतदशांगधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५३॥
दश यती उपसर्ग सहन करे, समय तीर्थ अनुसार अवतरे,
सहस चव चालिस लख बानवे, पद धरें पाठक बहु ज्ञान दे।
ॐ ह्रीं द्विनवतिलक्षचतुर्चत्वारिंशत्पदशोभितानुतरोपपादिकांगधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५४॥
प्रश्नव्याकरणोंग महान ये, सहस्र सोलह लाख तिरानवे,
पद धरे सुख विचारता, जजूं पाठक धर्म प्रचारता।
ॐ ह्रीं त्रिनवतिलक्षषोडशसहस्रपदशोभितप्रश्नव्याकरणोंगधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५५॥
सहस चवरसि कोटि एक पद, धरत सूत्रविपाक सुज्ञान पद,
करम-बंध उदय सत्वादिक कथं, जजूं पाठक जीते कामरथं।
ॐ ह्रीं एककोटिचतुरशीतिसहस्रपदशोतितभितविपाक्सूत्रांगधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५६॥
कथत षट् द्रव्यों की सारता, एककोटि पद को धारता,
पूर्व हे उत्पाद सु जानकर, जजू पाठक निज रुचि ठान कर।
ॐ ह्रीं उत्पादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५७॥
सुनय दुर्नय आदि प्रमाणता, नवति छह कोटि पद धारता,
पूर्व अग्रायण विस्तार है, जजूं पाठक भवदधि तार है।
ॐ ह्रीं अग्रायणीपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५८॥
द्रव्य गुण पर्याय बल कथत हे, लाख सत्तर पद यह धरत हे,
पूर्व हे अनुवाद सु वीर्य का, जजूं पाठक यति पद धारका।
ॐ ह्रीं वीर्यानुवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१५९॥
नास्ति अस्ति प्रवाद सुअंग हे, साठ लख मध्यम पद संग हे,
सप्तभंग कथत जिनमार्ग कर, जजूं पाठक मोह निवारकर।
ॐ ह्रीं अस्तिनास्तिप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य॥१६०॥
ज्ञान आठ सुभेद प्रकाशता, एक कम कोटि पद धारता,
सतत ज्ञानप्रवाद विचारता, जजूं पाठक संशय टारता।
ॐ ह्रीं आत्मज्ञानप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६१॥
कथत असत्य सुभाव को, कोटि अरु पद धारी पूर्व को,
पढत सत्यप्रवाद जिनागमा, जजूं पाठक ज्ञाता आगमा।
ॐ ह्रीं सत्यप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६२॥
सकल जीव स्वरूप विचारता, कोटि पद छब्बीस सुधारता,
पढत आत्मप्रवाद महान को, जजूं पाठक दुर्मति हान को।
ॐ ह्रीं आत्मप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६३॥
कर्मबंध विधान बखानता, कोटि पद अस्सीलाख धारता,
पढत कर्म प्रवाद सुध्यान से, जजूं पाठक शुद्ध विधान से।
ॐ ह्रीं कर्मप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६४॥
नय प्रमाण सुन्यास विचारता, लाख पद चौरासी धारता,
पूर्व प्रत्याहार जु नाम है, जजूं पाठक रमताराम है।
ॐ ह्रीं प्रत्याहारपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६५॥
मंत्र विद्याविधि को साधता, लक्ष दशकोटि पद धारता,
पूर्व हे अनुवाद सुज्ञान का, जजूं पाठक संमति दायका।
ॐ ह्रीं विद्यानुवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६६॥
पुरुष त्रेशठ आदि महान का, कथत वृत्त सकल कल्याण का,
कोटि छब्बिस पद को धारता, जजूं पाठक अघ सब टारता।
ॐ ह्रीं कल्याणवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६७॥
कथत भेद सुवैद्यक शास्त्र का, कोटि तेरह पद कारका,
पूर्व नाम सुप्राण प्रवाद हे, जजूं पाठक सुर नत पाद हे।
ॐ ह्रीं प्राणप्रवादपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६८॥
कथत छंदकला संगीत को, कोटि नव पद मध्यम रीत को,
पूर्व नाम सु क्रिया विशाल हे, जजूं पाठक दीनदयाल हे।
ॐ ह्रीं क्रियाविशालपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१६९॥
तीन लोक विधानविचारता, कोटि अर्द्ध सु द्वादश धारता,
पूर्वबिंदु त्रिलोक विशाल हे, जजूं पाठक करत निहाल हे।
ॐ ह्रीं त्रैलोक्यबिंदुपूर्वधारकोपाध्यायपरिमेष्ठिभ्यः अर्घ्य॥१७०॥
(दोहा)
अंग एकादश पूर्वदशा चार सुज्ञायक साध,
जजूं गुरु के चरण दो यजन सु अव्याबाध।
ॐ ह्रीं अस्मिन् बिंबप्रतिष्ठामहोत्सवविधाने मुख्यपूजार्हसप्तमवलयोन्मुद्रितद्वादशांगश्रुतदेवताभ्यस्तदाराधकोपाध्यायपरिमेष्ठिनेअर्घ्य।
अष्टम वलय में साधुपरमेष्ठी के २८ मूल गुणों की पूजा
(नाराच)
तजे सु राग-द्वेष भाव शुभभाव धारते,
परम स्वरूप आपका समाधि से विचारते।
करें दया सुप्राणि जंतु चर अचर बचावते,
जजौं यति महान प्राणिरक्षव्रत निभावते।
ॐ ह्रीं अहिंसामहाव्रतधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७१॥
असत्य सर्व त्याग वाक् शुद्धता प्रचारते,
जिनागमानुकूल तत्त्व सत्य सत्य धारते।
अनेक नय प्रकार से वचन विरोध टारते,
जजौं यति महान सत्यव्रत सदा सम्हारते।
ॐ ह्रीं अनृतपरित्यागमहाव्रतधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७२॥
अचौर्यव्रत महान धार शौचभाव भावते,
जजौं यति सदा सुज्ञान ध्यान मन रमावते,
सुतृप्त हैं महान आत्मजन्य सौख्य पावते,
जजौं यति सदा सु ज्ञान ध्यान मन रमावते।
ॐ ह्रीं अचौर्यमहाव्रतधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७३॥
सु ब्रह्मचर्य व्रत महान धार शील पालते,
न काष्ठमय कलत्र देव भामिनी विचारते,
मनुष्यणी सु पशुतियां कभी न मन रमावते,
जजौं यती न स्वप्नमाहिं शील को गमावते।
ॐ ह्रीं ब्रह्मचर्यव्रतधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७४॥
न राग द्वेष आदि अंतरंग संग धारते,
न क्षेत्र आदि बाह्य संग रंच भी सम्हारते,
धरें सु साम्यभाव आप पर पृथक् विचारते,
जजौं यती ममत्व हीन साम्यता प्रचारते।
ॐ ह्रीं परिग्रहत्यागधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७५॥
सु चार हाथ भूमि अग्र देख पाय धारते,
न जीवघात होय यत्न सार मन विचारते,
सु चार मास वृष्टि काल एक थल विराजते,
जजूं यती सु सन्मती जो ईर्या सम्हारे।
ॐ ह्रीं ईर्यासमितिधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७६॥
न क्रोध लोभ हास्य भय कराय साम्य धारते,
वचन सुमिष्ट इष्ट मित प्रमाण ही निवारते,
यथार्थ शास्त्र ज्ञायका सुधा सु आत्म पीवते,
जजूं यतीश द्रव्य आठ तत्त्व माहिं जीवते।
ॐ ह्रीं भाषासमितिधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७७॥
महान दोष छियालिसों सु टार ग्रास लेत हैं,
पडे जु अंतराय तुर्त ग्रास त्याग देत हैं,
मिले जु भोज्य पुण्य से उसी में सब्र धारते,
जजूं यतीश काम जीत रागद्वेष टारते।
ॐ ह्रीं एषणासमितिधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७८॥
धरें उठाय वस्तु देख शोध खूब लेत हैं,
न जंतु कोय कष्ट पाय, इम विचार लेत हैं,
अतः सु मोर पिच्छिका सुमार्जिंका सुधारते,
जजूं यती दयानिधान, जीव दुःख टारते।
ॐ ह्रीं आदाननिक्षेपणसमितिधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१७९॥
धरें जु अंग नेत्र नासिकादि मल सु देख के,
न होय जंतु घात थान शुद्धता सुपेख के।
परम दया विचार सार व्युत्सर्ग साधते,
जजूं यतीश चाह दाह शांति पय बुझावते।
ॐ ह्रीं व्युत्सर्गसमितिपालकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८०॥
न उष्ण शीत मृदु कठिन गुरु लघु सपर्शते,
न चीकनेरु रुक्ष वस्तु से मिलाप पावते,
न रागद्वेष को करें समान भाव धारते,
जजूं यती दमे सपर्श ज्ञान भाव सारते।
ॐ ह्रीं स्पर्शनेंद्रियविकारविरतसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८१॥
न मिष्ट तिक्त लौण कटुक, आत्म स्वाद चाहते,
करत न रागद्वेष शौच भाव को निवाहते,
सु ज्ञान के सुभाव पुद्गलादि साम्य धारते,
जजूं यती सदा जु चाह दाह को निवारते।
ॐ ह्रीं रसनेन्द्रियविकारविरतसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८२॥
जगत पदार्थ पुद्गलादि आत्म गुण न त्यागते,
सुगंध गंध दुःखदाय साधु जहां पावते,
न रागद्वेष धार घ्राण का विषय निवारते,
जजूं यतीश एक रूप शांतता प्रचारते।
ॐ ह्रीं घ्राणेन्द्रियविकारविरतसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८३॥
सफेद लाल कृष्ण पीत नील रंग देखते,
स्वरूप औ कुरूप देख वस्तु रूप पेखते,
करें न रागद्वेष साम्यभाव को सम्हारते,
जजूं यती महान चक्षु राग को निवारते।
ॐ ह्रीं चक्षुरिन्द्रियविकारविरतसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८४॥
करे थुती बनाय एक गद्य पद्य सारते,
कहे असभ्य बात एक क्रूरता प्रसारते।
न रोष तोष धारते पदार्थ को विचारते,
जजूं यती महान कर्ण रागद्वेष टारते।
ॐ ह्रीं श्रोत्रेन्द्रियविकारविरतसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८५॥
धरें महान शांतता न रागद्वेष भावते,
चलें नहीं सुयोग से विराट कष्ट आवते,
तरें समुद्र कर्म को जहाज ध्यान खेवते,
जजूं यती स्वरूप मांहि बैठ तत्त्व भेवते।
ॐ ह्रीं सामायिकावश्यकगुणधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८६॥
करें त्रिकाल वंदना सु पूज्य सिद्ध साधु को,
विचार बार-बार आत्म शुद्ध गुण स्वभाव को,
करें जु नाश कर्म जो कि मोक्षमार्ग रोकते,
जजूं यती महान माथ नाय नाय ढोकते।
ॐ ह्रीं वंदनावश्यकगुणधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८७॥
करें सुज्ञान गुण अपार तीर्थनाथ देव के,
मन पिशाच को विडार स्वात्मसार सेव के,
बनाय शुद्ध भाव माल आत्मकंठ डारते,
जजूं यती महान कर्म आठ चूर डारते।
ॐ ह्रीं स्तवनाश्यकगुणधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८८॥
करें विचार दोष होय नित्य कार्य साधते,
क्षमा कराय सर्व जंतु जाति कष्ट पावते।
आलोचना सुकृत्य से स्वदोष को मिटावते,
जजूं यती महान ज्ञान अंबु में नहावते।
ॐ ह्रीं प्रतिक्रमणावश्यकसाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१८९॥
रखें सुबांध मन कपी महान है जु नटखटा,
बनाय सांकलान शास्त्र पाठ में जुटावता।
धरें स्वभाव शुद्ध नित्य आत्म को रमावते,
जजूं यती उदय महान ज्ञानसूर्य पावते।
ॐ ह्रीं स्वाध्यायावश्यकगुणधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१९०॥
तजें ममत्व काय का इसे अनित्य जानते,
जु कांच खण्ड मृत्तिका सु पिंड सम प्रमाणते,
खडे बनी गुफा महा स्व-ध्यान सार धारते,
जजूं यती महान मोह राग द्वेष टारते।
ॐ ह्रीं कायोत्सर्गावश्यकगुणधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१९०॥
करें शयन सु भूमि में कठोर कंकडांनि की,
कभी नहीं विचारते, पलंग खाट पालकी।
मुहूर्त एक भी नहीं गमावते कुनींद में,
जजूं यतीश सोचते सु आत्मतत्त्व नींद में।
ॐ ह्रीं भूशयननियमधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१९२॥
करें नहीं नहान सर्व राग देह का हते,
पसेव ग्रीष्म में पडे न शीत अंबु चाहते,
बनी प्रबल पवित्र और मंत्र शुद्ध धारते,
जजूं यतीश शुद्ध खाद कर्म मैले टारते।
ॐ ह्रीं अस्नाननियमधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१९३॥
करें नहीं कबूल छाल वस्त्र खंड धोवती,
दिगानि वस्त्र धार लाज संग त्याग रोवती।
बने पवित्र अंग शुद्ध बाल से विचार हैं,
जजूं यतीश काम जीत शील खड्ग धार है।
ॐ ह्रीं सर्वथावस्त्रत्यागनियमधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यः अर्घ्यं॥१९४॥
करें सु केशलौंच मुष्टि मुष्टि धैर्य भावते,
लखाय जन्म जंतु का स्व केश ना बढावते।
ममत्व देह से नहीं न शस्त्र से नुचावते,
जजूं यती स्वतंत्रता विहार चित्त रमावते।
ॐ ह्रीं कृतकेशलुंचननियमपारकासाधुपरमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं॥१९५॥
करें न दंतवन कभी तजा सिंगार अंग का,
लहें स्व खान पान एकबार साध्य अंग का।
तथापि दंत कर्णिका महा न ज्योति त्यागती,
जजूं यतीश शुद्धता अशुद्धता निवारती।
ॐ ह्रीं दंतधोवनवर्जनानियमधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं॥१९६॥
धरें न चाह भोग रोग के समान जानते,
शरीर रक्ष काज एक बार भक्त ठानते।
सकल दिवस सु ध्यान शास्त्र पाठ में वितावते,
जजूं यती अलाभ अन्न लाभ सा निभावते।
ॐ ह्रीं एकभुक्तनियममधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं॥१९७॥
खडे रहे सुलेय अन्न देहशक्ति देखते,
न होय बल विहार तब मरण समाधि पेखते।
करें सु आत्म ध्यान भी खडे खडे पहाड पर,
जजूं यती विराजते निजानुभव चटान पर।
ॐ ह्रीं आस्थितभोजननियमधारकासाधुपरमेष्ठिभ्यो अर्घ्यं॥१९८॥
(दोहा)
अठ्ठाविंशति गुण धर यती, शील कवच सरदार,
रत्नत्रय भूषण धरें, टारें कर्म प्रहार।
ॐ ह्रीं अस्मिन्बिंबप्रतिष्ठोत्सवेमुख्यपूजार्हअष्टमवलयोन्मुद्रित - साधुपरमेष्ठिभ्यस्तन्मूलगुणग्रामेभ्यश्च पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
नवम वलय में ४८ ऋद्धिदारी मुनिश्वरों की पूजा
(दोहा)
लोकालोक प्रकाश कर, केवलज्ञान विशाल,
जो धारें तिनचरण को, पूजूं नमूं निज भाल।
ॐ ह्रीं सकललोकालोकप्रकाशकनिरावरणकेवल्यलब्धिधारकेभ्यो अर्घ्यं॥१९९॥
वक्र सरल पर चित्तगत, मनपर्यय जानेय,
ऋजु विपुलमति भेद धर, पूजूं साधु सुध्येय।
ॐ ह्रीं ऋजुमतिविपुलमतिमनःपर्ययधारकेभ्यो अर्घ्यं॥२००॥
देश परम सर्वा अवधि, क्षेत्र काल मर्याद,
द्रव्य भाव को जानता, धारक पूजूं साध।
ॐ ह्रीं अवधिधारकेभ्यो अर्घ्यं॥२०१॥
कोष्ठ धरे वीजानिको, जानत जिम कमवार,
तिम जानत ग्रंथार्थ को, पूजूं ऋषिगुणसार।
ॐ ह्रीं कोष्ठबुद्ध्यृद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०२॥
ग्रंथ एक पद ग्रंह कहीं, जानत सब पद भाव,
बुद्धि पाद अनुसार धर, साधु जजूँ धर भाव।
ॐ ह्रीं पादानुसारीबुद्धिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०३॥
एक बीज पद जानके, कोटिक पद जानेय,
बीज बुद्धि धारी मुनि, पूजूं द्रव्य सुलेय।
ॐ ह्रीं बीजबुद्धिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२०४॥
चक्री सेना नर पशू नाना शब्द करात,
पृथक् पृथक् युगपत् सुने, पूजूं यति भय जात।
ॐ ह्रीं संभिन्नश्रोत्रऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२०५॥
गिरि सुमेरु रविचंद्र को, कर पद से छू जात,
शक्ति महत् धारी यती, पूजूं पाप नशात।
ॐ ह्रीं दूरस्पर्शशक्तिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०६॥
दूर क्षेत्र मिष्टान्न फल, स्वाद लेन बल धार,
न वांछा रस लेनकी, जजूँ साधु गुणधार।
ॐ ह्रीं दूरास्वादनशक्तिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०७॥
घ्राणेन्द्रिय मर्याद से, अधिक क्षेत्र गंधान,
जान सकत जो साधु हैं, पूजूं ध्यान कृपान।
ॐ ह्रीं दूरघ्राणविषयग्राहकशक्तिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०८॥
नेत्रेन्द्रिय का विषय बल, जो चक्री जानंत,
तातें अधिक सुजानते, जजूँ साधु बलवंत।
ॐ ह्रीं दूरावलोकनशक्तिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२०९॥
कर्णेन्द्रिय नवयोजना, शब्द सुनत चक्रीश,
तातें अधिक श्रुशक्तिधर, पूजूं चरण मुनीश।
ॐ ह्रीं दूरश्रवणशक्तिऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२१०॥
बिन अभ्यास मुहूर्त में, पढ़ जानत दश पूर्व,
अर्थ भाव सब जानते, पूजूं यती अपूर्व।
ॐ ह्रीं दशपूर्वित्वऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२११॥
चौदह पूर्व मुहूर्त में, पढ़ जानत अविकार,
भाव अर्थ समझें सभी, पूजूं साधु चितार।
ॐ ह्रीं चतुर्दशपूर्वित्वऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२१२॥
बिन उपदेश सुज्ञान लहि, संयम विधि चालंत,
बुद्धि अमल प्रत्येक धर, पूजूं साधु महंत।
ॐ ह्रीं प्रत्येकबुद्धित्वऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२१३॥
न्याय शास्त्र आगम बहू, पढ़े बिना जानंत,
परवादी जीतें सकल, पूजूं साधु महंत।
ॐ ह्रीं वादित्वऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२१४॥
अग्नि पुष्प तंतू चलें जंघा श्रेणी चाल,
चारण ऋद्धि महान धर, पूजूं साधु विशाल।
ॐ ह्रीं जलजंघातंतुपुष्पपत्रबीजश्रेणिवहून्यादिनिमित्ताश्रयचारणऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२१५॥
नभ में उड़कर जात हैं, मेरु आदि शुभ थान,
जिन वंदत भविबोधते, जजूँ साधु सुख खान।
ॐ ह्रीं आकाशगमनशक्तिचारणऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२१६॥
अणिमा महिमा आदि बहु, भेद विक्रिया रिद्धि,
धरें करें न विकारता, जजूँ यती समृद्धि।
ॐ ह्रीं अणिमामहिमालघिमागरिमाप्राप्तिप्राकाम्यवशित्वऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२१७॥
अंतर्दधि कामेच्छ बहु, ऋद्धि विक्रिया जान,
तप प्रभाव उपजे स्वयं, जजूँ साधन अघहान।
ॐ ह्रीं विक्रियाचांतर्धानादिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२१८॥
मास पक्ष दो चार दिन, करत रहें उपवास,
आमरणं तप उग्र धर, जजूँ साधु गुणवास।
ॐ ह्रीं उग्रतपऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२१९॥
घोर कठिन उपवास धर, दीप्तमई तन धार,
सुरभि श्वास दुर्गंध बिन, जजूँ यती भव पार।
ॐ ह्रीं दीप्तऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२२०॥
अग्नि माहिं जल सम विलय, भोजन पय हो जाय,
मल कफ मूत्र न परिणमें, जजूँ यती उमगाय।
ॐ ह्रीं तप्ततपऋद्धिप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं॥२२१॥
मुक्तावली महान तप, कर्मन नाशन हेतु,
करते रहें उत्साह से, जजूँ साधु सुख हेतु।
ॐ ह्रीं महातपऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२२॥
कास श्वास ज्वर ग्रसित हो, अनशन तप गिरि साध,
दुष्टन कृत उपसर्ग सह, पूजूं साधु अबाध,
ॐ ह्रीं घोरतपऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२३॥
घोर घोर तप करत भी, होत न बल से हीन,
उत्तर गुण विकसित करें, जजूँ साधु निज लीन।
ॐ ह्रीं घोपराक्रमराक्रमऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२४॥
दुष्ट स्वप्न दुर्मति सकल, रहित शील गुण धार,
परमब्रह्म अनुभव करें, जजूँ साधु अविकार।
ॐ ह्रीं घोरब्रह्मचर्यगुणऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२५॥
सकल शास्त्र चिंतन करें, एक मुहुर्त मंझार,
घटत न रुचि मन वीरता, जजूँ यती भवतार।
ॐ ह्रीं मनोबलऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२६॥
सकल शास्त्र पढ़ जात हैं, एक मुहुर्त मंझार,
प्रश्नोत्तर कर कंठ शुचि, धरत यजूँ हितकार।
ॐ ह्रीं वचनबलऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२७॥
मेरु शिखर राखन वली, मास वर्ष उपवास,
घटे न शक्ति शरीर को, यजूँ साधु सुखवास।
ॐ ह्रीं कायबलऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२८॥
अंगुलि आदि स्पर्शते, श्वास पवन छू जाय,
रोग सकल पीड़ा टले, यजूँ साधु सुखपाय।
ॐ ह्रीं आमर्षौधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२२९॥
मुखते उपजे राल जिन, शमन रोग करतार,
परम तपस्वी वैद्य शुभ, जजूँ साधु अविकार।
ॐ ह्रीं क्षवेलोषधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३०॥
तन पसेव सह रज उडे, रोगीजन छू जाय,
रोग सकल नाशे सही, जजूँ साधु उमगाय।
ॐ ह्रीं जलोषधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३१॥
नाक आंख कर्णादि मल, तन स्पर्श हो जाय,
रोगी रोग शमन करें, जजूँ साधु सुख पाय।
ॐ ह्रीं मलोषधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३२॥
मल निपात पर्शी पवन, रजकण अंग लगाय,
रोग सकल क्षण में हरे, जजूँ साधु अघ जाय।
ॐ ह्रीं विडौषधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३३॥
तन नख केश मलादि बहु, अंग लगी पवनादि,
हरै मृगी सूलादि बहु, जजूँ साधु भववादि।
ॐ ह्रीं सर्वोषधिऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३४॥
विष मिश्रित आहार भी, जहं निर्विष हो जाय,
चरण धरें भू अमृती, जजूँ साधु दुःख जाय।
ॐ ह्रीं आस्याविषऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३५॥
पड़त दृष्टि जिनकी जहां, सर्वहिं विष टल जाय,
आत्म रमी शुचि संयमी, पूजूं ध्यान लगाय।
ॐ ह्रीं दृष्ट्यविषऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३६॥
मरण होय तत्काल यदि, कहें साधु मर जाव,
तदपि क्रोध करते नहीं, पूजूं बल दरशाव।
ॐ ह्रीं आस्यविषऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३७॥
दृष्टि क्रूर देखें यदी, तुर्त काल वश थाय,
निज पर सुखकारी यती, पूजूं शक्ति धराय।
ॐ ह्रीं दृष्टिविषऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३८॥
निरस भोजन कर धरे, क्षीर समान बनाय,
क्षीरस्रावी ऋद्धि धरे, जजूँ साधु हरखाय।
ॐ ह्रीं क्षीरस्रावीऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२३९॥
वचन जास पीड़ा हरे, कटु भोजन मधुराय,
मधुस्रावी वर ऋद्धि धरे, जजूँ साधु उमगाय।
ॐ ह्रीं मधुस्रावीऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२४०॥
रुक्ष अन्न करमें धरे, घृत रस पूरण थाय,
घृतस्रावी वर ऋद्धि धर, जजूँ साधु सुख पाय।
ॐ ह्रीं घृतस्रावीऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२४१॥
रुक्ष कटुक भोजन धरे, अमृत सम हो जाय,
अमृत सम वच तृप्ति कर, जजूँ साधु भय जाय।
ॐ ह्रीं अमृतस्राविऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२४२॥
दत्त साधु भोजन बचे, चक्री कटक जिमाय,
तदपि क्षीण होवे नहीं, जजूँ साधु हरखाय।
ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसऋद्धिप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं॥२४३॥
संकुडे थानक में यती, करते वृष उपदेश,
बैठे कोटिक नर पशू, जजूँ साधु परमेश।
ॐ ह्रीं अक्षीणमहालयऋद्धिधारकेभ्यो अर्घ्यं॥२४४॥
या प्रमाण ऋद्धीन को, पावत तप परभाव,
चाह कछु राखत नहीं, जजें साधु धर भाव।
ॐ ह्रीं सकलऋद्धिसंपन्नसर्वमुनिभ्यो अर्घ्यं॥२४५॥
(दोहा)
चौदसे त्रेपन मुनी, गणी तीर्थ चौबीस,
जजूँ द्रव्य आठो लिये, नाय नाय निज शीस।
ॐ ह्रीं चतुर्विंशतितिर्थंकराग्रिमसमावर्तिसप्तपंचाशच्चतुर्दशशतगणधरमुनिभ्यो अर्घ्यं॥२४६॥
अड़तालीश हजार अर, उन्निस लक्ष प्रमान,
तीर्थंकर चौबीस यति, संघ जजूँ धरि ध्यान।
ॐ ह्रीं वर्तमानचतुर्विंशतितिर्थंकरसभासंस्थायि एकोनविंशल्लक्षाष्टचत्वारिंशत्सहस्रप्रमितमुनीन्द्रेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
चार कोनों में स्थापित जिनप्रतिमा, मंदिर, शास्त्र व जिनधर्म के अर्घ्य
(दोहा)
नौसे पच्चीस कोटि लख, त्रेपन अठ्ठावीस,
सहस तिन कर बावना, बिंब प्रकृत नम शीस।
ॐ ह्रीं नवशतपंचविंशतिकोटित्रिपंचाशलक्षसप्तविंशतिसहस्रनवशताष्टचत्वारिंशतप्रमितअकृत्रिमजिनबिंबेभ्यो अर्घ्यं॥२४७॥
आठ कोड लख छप्पने, सत्तानवे, हजार,
चारि शतक इक असी जिन चैत्य प्रकृत भज सार।
ॐ ह्रीं अष्टकोटिषट्पंचाशलक्षसप्तनवतिसहस्रचतुःशतएकाशीतिसंख्याकृत्रिमजिनालयेभ्यो अर्घ्यं॥२४८॥
(चौपाई)
जय मिथ्यात्व नाग को सिंहा, एक पक्ष जल धरको मेहा,
नरक कूपते रक्षक जाना, भज जिन आगम तत्त्व खजाना।
ॐ ह्रीं स्याद्वादअंकितजिनागमाय अर्घ्यं॥२४९॥
(भुजंगप्रयात छंद)
जिनेन्द्रोक्त धर्म दयाभाव रूपा,
यही द्विविधा संयम है अनूपा।
यही रत्नत्रय मय क्षमा आदि दशधा,
यही स्वानुभव पूजिये द्रव्य अठधा
ॐ ह्रीं दशलक्षणोत्तमक्षमादि त्रिलक्षणसम्यग्दर्शनज्ञानचारित्ररूप तथा मुनिगृहस्थाचारभेदेनद्विविधं तथादयारूपत्वेनेकरूपजिनधर्मायअर्घ्यं॥२५०॥
(दोहा)
अर्हत्सिद्धाचार्य गुरु, साधु जिनागम धर्म,
चैत्य चैत्य ग्रह देव नव, यज मंडल कर सर्म।
ॐ ह्रीं सर्वयागमंडलदेवताभ्यो पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
सर्व विघ्न क्षय जाय शांति बाढे सही,
भव्य पुष्टता लहें क्षोभ उपजे नहीं।
पंच कल्याणक होंय सबहिं मंगलकरा,
जासे भवदधि पार लेय शिवधर शिरा।
(पुष्पांजलिं क्षिपेत्)
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ९ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)