वीतराग प्रभु! चरणों में मेरा जीवन सँवर जाए,
तेरी जिनवाणी का अमृत श्वास में उतर जाए॥
सम्यक् दर्शन का दीप जले, अज्ञान तिमिर मिट जाए,
राग-द्वेष सब दूर हों, निज चेतन जगमगाएँ।
कर्मों की बेड़ी टूटे, आत्मस्वरूप निखर जाए,
वीतराग प्रभु! तेरे दर्शन से जीवन सफल हो जाए॥
रचनाकार: आदि जैन (Adi Jain), जयपुर
Instagram: @aadi_Jain_sahab_6200