विशेष स्तुति (जय जय अरहंता सिद्ध महंता) | Vishesh Stuti (Jay Jay Arahanta Siddh Mahanta)

(त्रिभंगी)

जय जय अरहंता सिद्ध महंता, आयारज उवझाय वरं,
जय साधु महानं सम्यग्ज्ञानं सम्यक्चारित्र पालकरं।
हे मंगलकारी भव हरतारी पाप प्रहारी पूज्यवरं,
दीनन निस्तारन सुख विस्तारन करुणाधारी ज्ञानवरं॥१॥

हम अवसर पाये पूजा रचाये करी प्रतिष्ठा बिंब महा,
बहुपुण्य उपाये पाप धुवाये सुख उपजाये सार महा।
जिन गुण कथ पाये भाव बढाये दोष हटाये यश लीना,
तन सफल कराया आत्म लखाया दुर्गतिकारण हर लीना॥२॥

निज मति अनुसारं बल अनुसारं यज्ञ विधान बनाया है,
सब भूल चूक प्रभु क्षमा करो अब यह अरदास सुनाया है।
हम दास तिहारे नाम लेत हैं इतना भाव बढाया है,
सच चाही से सब काज पूर्ण हों यह श्रद्धान जमाया है॥३॥

तुम गुण का चिंतन होय निरंतर जावत मोक्ष न पद पावैं,
तुमही पदपूजा करैं निरंतर जावत उच्च न हो जावैं,
हम पठन तत्त्व अभ्यास रहे निज जावत बोध न सर्व लहैं,
शुभ सामायिक अर ध्यान आत्मका करते रहैं निज तत्त्व गहैं॥४॥

जय जय तीर्थंकर गुण रत्नाकर सम्यक्ज्ञान दिवाकर हो,
जय जय गुण पूरण औगुण चूरण संशय तिमिर हरणकर हो,
जय जय भव सागर तारण कारण तुम ही भवि आलंबन हो,
जय जय कृतकृत्यं नमैं तुम्हें निज तुम सब संकट टारन हो॥५॥


स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ १०२ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)