आतम-हित में निमित हैं, नव पद मंगलकार।
विनय सहित वंदन करूँ, होऊँ भव से पार॥1॥
दर्श ज्ञान सुख वीर्य में, विलसें श्री अरहन्त।
लोकालोक निहारते, वन्दूँ जिन भगवन्त॥2॥
द्रव्य-भाव-नोकर्म बिन, अशरीरी भगवान।
गुण अनन्तमय राजते, वन्दूँ सिद्ध महान॥3॥
साधु संघ सिरमौर हैं, संघ नायक आचार्य।
गुण छत्तीस सु-शोभते, साधें निज परमार्थ॥4॥
द्वादशांग से शोभता, है जिनका श्रुतज्ञान।
पढ़ें पढ़ावें अन्य को, पाठक चरण प्रणाम॥5॥
रत्नत्रयमय साधना, से शिवसुख है साध्य।
अट्ठाइस गुण धारते, साधु परम आराध्य॥6॥
अनेकान्त प्रतिपादनी, दिव्यध्वनि ॐकार।
स्याद्वाद वाणी करे, संशय तिमिर निवार॥7॥
त्रिभुवन को सुखकार है, वीतरागमय धर्म।
स्वानुभूति परिणाम में, बसे धर्म का मर्म॥8॥
अन्तर्मुख मुद्रा अहो, परम शान्ति सुख पिण्ड।
निज स्वरूप दरशावते, नमो नमो जिनबिम्ब॥9॥
समवसरण-सम शोभता, जिनमन्दिर सुखकार।
जिनदर्शन से प्राप्त हो, निज दर्शन भव-तार॥10॥
इति पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्।
Artist: पण्डित अभयकुमार जैन
स्रोत: श्री षट्खण्डागम/श्रुतपंचमी विधान (पं. अभयकुमार जैन), पृष्ठ ७