वीर प्रभु की जन्म जयंती मिलकर आज मनायेंगे।
जैन धर्म की महिमा वाले, गीत नये हम गायेंगे ।
कुण्डलपुर में जन्म लिया था, जग में तब कल्याण हुआ था।
30 वर्ष की उम्र में जग से नाता तोड़ दिया था।
महावीर मुनि के दर्शन करके अपना भाग्य सराहेंगे। वीर प्रभु..
करुणा सागर महावीर ने केवल ज्ञान पाया था।
कैसे जीव सुखी होवें वह सच्चा मार्ग बताया था
महावीर के संदेशों को जीवन में अपनायेंगे। वीर प्रभु…
वीर प्रभु निर्वाण पधारे दीपावली मनाई थी
शासन नायक कहलाये वे, मुक्तिपुरी तब पाई थी
महावीर के पथ पर चलकर महावीर बन जायेंगे।वीर प्रभु..
Artist- Pt. Shri Virag Jain
खोज: Vir prabhu ki janm jayanti