वर्तमान चतुर्विंशति जिन निर्वाणभूमि पूजा (कविवर जगतराम) | Vartaman Chaturvinshati Jin Nirvanbhumi Puja (Kavivar Jagatram)

(दोहा)

मंगलकारी सर्व जिन, दाता परम चितारी। फलद रचाकर चित हम, पूजत कर सिर धारि॥1॥

(अडिल्ल)

दीप अढ़ाई माहिं, मेरुपन सोभिते। पंच विदेह सु भूमि, तहाँ मन मोहते॥
तिन मधि तीर्थंकर, मंगल सुखदाय जी। रहें सदा जहाँ इन्द्र, जजें शिरनाय जी॥

(गीतिका छन्द)

शिरनाय सुरगण खग नरेश्वर, करें महोत्सव नित नये।
परिवार युत भर पुण्यकोष, प्रतच्छ लखि श्री जिन जये॥
विहरंत केवल गणधरादिक, करत वर उपदेशते।
तहँ सुनहिं अति रुचि धारि-भविजन, त्यागगृहतप करहिं ते॥3॥

(अडिल्ल)

कालचतुर्थम सार, सदा वरते जहाँ। यति श्रावकद्वय धर्म चले शाश्वत वहाँ॥
तीर्थाधिप चक्री, हलिहरि प्रतिहरि घने। उपजे पुरुष अनूप, जहाँ शिवमग बने॥4॥

(दोहा)

जहाँ न मिथ्यामारगी, एक धरम अरिहन्त। इन्द्रादिक आवें जहाँ, करे भक्ति भगवंत॥5॥

भरतैरावत दश विषें, कालचक्र द्वय जोग। तामधि जम्बूद्वीप यह, दक्षिण भरत मनोग॥6॥

(अडिल्ल)

अब इस पंचमकाल, पाय इस क्षेत्र सो। विद्यमान तीर्थंकर, मंगल नाहिं सो॥
ताते परम उछाह, सुमन बचसो रचो। सिद्धभूमि थल पाय, हरष पूजा सुचो॥7॥

वृषभनाथ जिन आदि, वीर पर्यन्त जी। चौबिस सब इस क्षेत्र, भये भगवन्त जी॥
कल्याणक तिन सर्व, पूज्य हरि कर भये। अब सिद्धालयमाहिं, यहाँ जिन पूजिये॥8॥

ॐ ह्रीं वर्तमानचतुर्विंशतितीर्थंकरनिर्वाणक्षेत्राणि! अत्र अवतरतावतरत संवौषटं।
अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम्।

(अथाष्टकम्)

(अडिल्ल)

कनक कलश में छीर, उदक निरमलहि ले। इन्द्र जजें हम शकति, नाहिं वह जल मिल।
तृषा-निवारण-हेतु, जजौं हितकरि अदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः जलम् निर्वपामीति स्वाहा।

मलयागिरि केशर कुंकुम, जल सोहिलो। परम सुरभि लहि भँवर, करहिं तापर किलो॥
भव आताप निवारण, कारण आनदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः चन्दनम् निर्वपामीति स्वाहा।

शशि मोती सम शालि, अखंडित वीन के। परम सुगन्धी उज्ज्वल, उत्सव चीन के॥
अक्षयपद के हित जजौं, जिन चरणदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः अक्षतम् निर्वपामीति स्वाहा।

सुमनस्वर्णमय सुरतरु, के सम ल्यायके॥ विविध प्रकार बनाय, सुगन्ध मिलायकें॥
मन्मथदाह निवार जजौं, जिन पुण्यदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः पुष्पम् निर्वपामीति स्वाहा।

बाबरपुरी पिराक, तुरत घृत में कढ़े। बहुत सुगन्ध लखात, हृदय आनन्द बढ़े॥
क्षुधानिवारण कंचन, थार सम्हारदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः नैवेद्यम् निर्वपामीति स्वाहा।

मणिमय कंचन जडित, दीप अति सोहने। बहु सुगन्ध नहीं धूम, लखत मनमोहने॥
तिमिरविनाशक दीपक, ले पूजौं सदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारन सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः दीपम् निर्वपामीति स्वाहा।

चन्दन अगर कपूर, आदि दश कूटकें। सुरभिसार अलि, मत्त जुरे कर टूटके॥
धूप दहन में खेत, कर्म अरि हों विदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः धूपम् निर्वपामीति स्वाहा।

खारक दाख लवंग, लायची आनिये। श्रीफल वर बादाम, जायफल जानिये॥
ये फल दूषणरहित, मुक्ति-फल हेतदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः फलम् निर्वपामीति स्वाहा।

वारि सुगन्ध सुरन्न, पहुप उरु धोयके। दीपधूपफल वसु, विधि अर्घ सँजोयके॥
या विधि अर्घ सँजोय, स्वपर हित ज्ञानदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।

तत्त वितत घन सुषिर, साजि वाजिन सवै। मंगलगीत उचारि, नारिनर मिल तवै॥
शुचिकर सब श्रृंगार, जजौं विधि से तदा। कैलाशादिक थान, मुकति मारग सदा॥

ॐ ह्रीं कैलाशादिकनिर्वाणक्षेत्रेभ्यः पूर्णार्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।

(गाथा)

अट्ठावयाम्म उसहो, चम्पाए वासुपुज्जजिण्णाहो। उज्जते णेमिजिणो, पावाए णिव्वुदी महावीरो॥

(अडिल्ल)

अष्टापद आदीश, ईश जगतार जी। वासुपूज्य चम्पापुर, परम उदार जी॥
नेमिनाथ गिरनार वीर पावापुरी। मुक्ति गमन इन थान, नमन तिन नितकरी॥

ॐ ह्रीं यथाक्रमं सिद्धपदप्राप्तेभ्यः वासुपूज्यनेमिनाथ महावीरजिनेन्द्रभयः अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।

(गाथा)

वीसंतु जिणवरिंदा, अमरासुरवंदिदा धुदकिलेसा। सम्मेदे निरिसिंहरे, णिव्वाणपथा णमो तेसिं॥

(अडिल्ल)

अजितनाथ जिन आदि, जिनेश्वर बीसजी। अमर असुरगण जिनपद, नावत सीस जी॥
गिरि सम्मेद शिखरतें, लोक शिखर गये। तिन जिनवर उर ध्याय, नाय शिर जय जये॥12॥

ॐ ह्रीं सम्मेदाचलान्निर्वाणपदप्राप्ततीर्थंकरेभ्यः अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।

(जयमाला - दोहा)

शिवथल प्रापण मास तिथि, नाम सवनि सुखकार।
वर्णन सुरभि सुलुब्धचित, भयो भ्रमर आकार॥1॥

(पद्धरी छन्द)

जय ऋषभदेव कैलाशशीश, वदि माघचतुर्दशि मुक्ति ईश।
चम्पापुर द्वादश में जिनेश, भादों सुदि पंचमितिथि सुदेश॥2॥

गिरनारनेमि जिन मुक्तिथान, आषाढ़ सुदी आठें महान।
पावापुरतें प्रभु वीरनाथ, कार्तिक वदि चौदश प्रणमि माथ॥3॥

पुनि शिखर सम्मेद उतंग सीस, तहँ अतिपवित्र वर कूट बीस।
तिनके अब ग्रन्थ प्रमान नाम, भाषौं जिन मुक्तिकरन सुठाम॥4॥

जय सिद्धकूट मन सिद्धि ठाम, जिन अजित लयो शिवनारि धाम।
जय चैत्र शुकल पंचमि महेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥5॥

जय धवल दत्त गिरि शोभनीक, जिन संभव शिवतियवरीठीक।
जय चैत्र सुदी छठ दिन नरेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥6॥

जय आनंदकूट महामनोग, लहि अभिनंदन शिवनारि जोग।
जय छठ वैशाख शुकल सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥7॥

जय अचलनाम इक कूटसार, जिन सुमतिभये भव-उदधि पार।
जय चैत सुदी ग्यारस महेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥8॥

जय मोहन कूट समेद शीश, पदमप्रभ मुक्त भये महीश।
जय फागुन सुदि सातें नरेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥9॥

जय वर प्रभासनामा सुकूट, तहँतें सुपार्श्वप्रभु करम टूट।
जय फागुन सुदि सातें सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥10॥

जय ललितकूट प्रभु परम ठाम, चंद्रप्रभ लहि तहाँ मुक्तिधाम।
जय भादों सुदि सातें सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥11॥

जय सुप्रभकूट पूजें महेश, जय पुष्पदन्त हम हर कलेश।
जय भादोंसुदि नवमी सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥12॥

जय विद्युत्वर शुभकूट थान, हनिशीतल प्रभु तहाँकर्ममान।
जय आश्विनसुदि एकम सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥13॥

जय संकुलनामा कूट तास, श्रेयांस कियो जग शीसवास।
जय श्रावणसुदि बारस तिथेस, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥14॥

जय वीर सुसंकुलनाम तास, लहि विमलविमल पदताहि पास।
जय सुदि आषाढ़ आठें महेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥15॥

जय नाम स्वयंभू कूट वेश, वरी शिवनारि अनंत जिनेश।
जय द्वादशि चैत्रसुदी सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥16॥

जय सीरीदत्त वर कूट जास, पंचमगति श्रीजिन धर्म पास।
जय चैत्र अमावस तहँ नरेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥17॥

जय शान्तप्रभासी कूट जेह, प्रभु शान्ति जगत शिवपुर वसेह।
जय ज्येष्ठ भ्रमर भू तिथि सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥18॥

जय कूट ज्ञानधरसरस ठौर, प्रभु कुन्थु भये त्रयभुवन मौर।
जय वदि वैशाख प्रथम दिनेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥19॥

जय नाटककूट समेद शीस, जय अरहनाथ हुव मुकति ईश।
जय चैत्र अमावस तिथि सुदेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥20॥

जय संवलकूट पवित्र थान, हनि मल्लि मल्ल कमन अमान।
जय फाल्गुन सुदि पंचमि प्रवेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥21॥

जय निर्जरकूट पवित्र गाय, मुनि सुव्रत मुक्ति वधू रमाय।
फाल्गुन वदि बारस सोदिनेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥22॥

यह कूट मित्रधर परमठाम, नमिनाथ पधारें मुक्ति धाम।
जय सुदि वैशाख चतुर्दशेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥23॥

जय कूट सुवर्ण सुभद्र नाम, प्रभुपारस तजि सब जगतकाम।
जय श्रावण सुदि सातें खगेश, सम्मेद शिखर आये सुरेश॥24॥

शिवगमन समय इनको बखान, अनुक्रम लखि अंकहि नाम जान।
जिन प्रथम द्वितिय चौथे गुणेश, पंचम सप्तम अष्टम जिनेश॥25॥

एकादश दशम जिनेन्द्र देव, पूर्वाह्न समय शिव मार्ग लेव।
पुनि बारस तेरस चौदमीस, षोडस सत्रम उनईस बीस॥26॥

वावीसम तेवीसम जिनेश, किये निशासमय शिव में प्रवेश।
तीजे नवमें छठवें जिनुक्त, ये दिनके पिछले पहर मुक्त॥27॥

जय पंद्रम जिनजु अठारमेय, इकईसम वीर जिनेश सेय।
इनकी अरुणोदय बेलसार, जिन मुक्ति वधू सँग मिलन कार॥28॥

जय ऋषभ नेमि अरुवासुपूज्य, पद्मासन शिवलहि जगतपूज्य।
अवशेष ऊर्ध्व आसन प्रवीन, निर्वाण पुरी प्रति गमन कीन॥29॥

(सोरठा)

मोह प्रबल गढ़ तोर, सकल करम रिपु मारियो।
लोकशिखर की ओर, गमन कियो अविचल भये॥30॥

ॐ ह्रीं वर्तमानकालसम्बन्धितचतुर्विंशतिजिनेन्द्राय नमः।


Artist: कविवर जगतराम
स्रोत: श्री वृहत् निर्वाण विधान (कविवर जगतराम जी), पृष्ठ ६६ (श्री वृहत् निर्वाण विधान (कविवर जगतराम जी) | Shri Vrihat Nirvan Vidhan (Kavivar Jagatram Ji))