त्रिरत्न या रत्नत्रय | Tri Ratn ya Ratntraya

त्रिरत्न या रत्नत्रय?

-प्रो. वीरसागर जैन

‘त्रिरत्न’ और ‘रत्नत्रय’ को प्रायः पर्यायवाची समझा जाता है, परंतु वह स्थूल विवक्षा है। सूक्ष्मता से देखा जाए तो इन दोनों शब्दों में बड़ा अंतर है। त्रिरत्न में द्विगु समास है और रत्नत्रय में तत्पुरुष। त्रिरत्न में तीन रत्न एक स्थान पर इकट्ठे होते हैं, परंतु रत्नत्रय में तीनों रत्नों की एकरूपता होती है, वे एकरस बन जाते हैं। तीनों की यह एकरूपता या एकरसता ही सच्चा मोक्षमार्ग है और इसी की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए जैनाचार्यों ने रत्नत्रय शब्द का विशेष प्रयोग किया है। त्रिरत्न शब्द का प्रयोग तो बौद्ध परंपरा में अधिक देखा जाता है।