तिलोकपुरस्थ श्री नेमिनाथ पूजा (ला. भगवानदास, ब्र. भगवानसागर) | Tilokpurasth Shri Neminath Puja (La. Bhagwandas, Br. Bhagwansagar)

(ला. भगवानदास हालब्र. भगवानसागर द्वारा रचित)

ग्राम तिलोकपुर माहिं श्रीजिन धाम है।
मूरति नेमि जिनेश महा अभिराम है॥
अतिशयवंत महंत पूरि मन काम है।
करत अहानन नाथ तिष्ट यहि ठाम है॥

(दोहा)
श्रीनेमीश्वर पद कमल, मन वच तन धरि ध्यान।
करत अहानन नाथ हौं तिष्ठ तिष्ठ इत आन॥

ॐ ह्रीं तिलोकपुरस्थश्रीनेमिनाथजिनेभ्यो अत्रावतर-
तरसवौषट् इत्याहाननं॥ अत्र तिष्ट तिष्ट ठः ठः प्रतिस्थापनं॥
अत्र मम सन्निहितो भव भववषट् सन्निधिकरणं॥

(अथाष्टकं)

(अडिल्ल छंद)
देव सरित को नीर स्वच्छ शुभ लीजिये।
स्वर्ण कुम्भ में धारि सुप्रासुक कीजिये॥
ग्राम तिलोकपुर आप जोरकर श्रुति करौं।
जन्म जरामृतु हरण नेमि पूजाकरौं॥
ॐ ह्रीं तिलोकपुरस्थ श्रीनेमिनाथ जिनेभ्यो जलं।

मलयज घसि घनसार कुंकुमा डारि के।
जातीपात्रि मिलाय हेम कुंभ धारि के॥ग्राम०।चंदनं २

शाली सौरभ युक्त अखण्डित लीजिये।
मुक्ताफल उनहार सुथाल भरीजिये॥ग्राम०।अक्षतं ३

बेल चमेली चम्प मोंगरा जानिये।
सुमन सुगंधित स्वर्णथाल भरिआनिये॥ ग्राम०।पुष्पं४

घेवर मोदक मालपुआ रस लीजिये।
चुरमा खाजा फेनि सुधा रु भरीजिये॥ग्राम०।नैवेद्यं

दीप रतन भरपूर घिरत के जो कहे।
जा उदोत के होत तिमिर जगको दहे॥ग्राम०।दीपं

अगर तगर घनसार आदि चूरा करे।
जासु धूम गंधि पाय अली नाचत फिरें॥ग्राम०।धूपं

दाख बदाम अनार पनस रंभ जानिये।
श्रीफल पिस्ता लवंग थाल भरि आनिये॥ग्राम०।फलं

वारिमलय चरु अक्षत सुमनहु सुलीजिये।
दीप धूप फल मेलि अरघ शुभ कीजिये॥ग्राम०।अर्घ

(जयमाला)

(दोहा)
समुद्र विजयके लाड़िले शिवदेवी के नन्द।
पशुवन के बँध छोरिकै रजमति छांडि जिनन्द॥१॥

जाय चढ़े गिरिनारि पै भये त्रिजगके ईश।
नमैं सुरासुर चरण तुम दान नवावत शीश॥२॥

(त्रिभंगी छंद)
जै नेमि जिनंदा बाल यतिन्दा मुनिगण वृन्दा तुम ध्यावैं।
तुम त्रिभुवन चन्दा करम निकन्दा हरभव फन्दा श्रुतगावैं॥
शचिवासवबन्दा अमर गणंदा भक्तिकरंदा शिर नावैं॥
खग असुरन्दा पाय परंदा पूजकरन्दा शिव पावैं॥३॥

(पद्धरी छंद)
जैनेमीश्वर जिन राजदेव।
शत इन्द्र करैं पदपद्म सेव॥
जै गर्भ जन्म तप और ज्ञान।
निर्वाण कियो हरि आपु आन॥४॥

गुजरात काठियावार जान, जूनागढ़ तामें है प्रधान॥
तहँ ब्याहन आयो सनि बरात, सँग यादव छप्पनकोटि नाता॥५॥

द्वारे के चार पशुवन पुकार, सुनि कंकण मौर दियो उतार॥
सबके बन्धन दीन्हें छुडाय, जग अथिर जान वैराग भाय॥६॥

प्रभु द्वादश भावन भायसार, लौकान्तिकसुर आये अपार॥
पुष्पाञ्जलि दै पद शीश नाय, बहुविधिसुतिकीन्ही बनाय॥७॥

हरि शिविका लै आयो तुरन्त, तजि मात तात शिविका चढ़न्त॥
देवन लीन्ही शिविका उठाय, सहसाम्रवने गिरिनारि जाय॥८॥

प्रभु वस्त्राभूषण सब उतार, शिर केश नोचि लिय योगधार॥
पञ्चम सागर महँ क्षेपि केश, करि तप कल्याणक गे सुरेश॥९॥

सखि राजमती सों कह्यो धाय, तजि ब्याह नेमि गिरिनारि जाय॥
उर मस्तक हनिकीन्हों विलाप, सबछांड़ि गई गिरिनारि आप॥१०॥

देख्यो प्रभु ठाड़े नग्न भेष, पद वन्दि विनय कीन्हो विशेष॥
प्रभु दियो जैन दिक्षोपदेश, तब धरयो आर्यिका को जु भेश॥११॥

व्रत बारह बारह तप सुजान, साधी त्रेपन किरिया महान॥
जीतीं परीषह बाईश जान, कीन्हो नेमीश्वर चरण ध्यान॥१२॥

तप व्रत में आयु व्यतीत कीन, भई स्वर्ग सौलहें सुर प्रवीन॥
रह छप्पन दिन छद्मस्थदेव, तब प्रगटो केवलज्ञानमेव॥१३॥

हरि समवशरण रचना कराय, पूज्यो पद नर सुर खग सुआय॥
प्रभु आरज देश विहार कीन, बहु जैनधर्म उपदेश दीन॥१४॥

लखि आयु अन्त गिरिनारि आय, धरि ध्यान अघाती क्षय कराय॥
खिरिगई काय कपूर जेम, रहि गयो शेष नख केश तेम॥१५॥

हरि अवधिज्ञानसों जानि आप। पञ्चम कल्याणक किय बनाय॥
माया तन रचि नख केश लाय, धरि चिता दियो आगी लगाय॥१६॥

पञ्च कल्याणक करे जिनेश, निज मदन गय हर्षित सुरेश॥
उत्पात ध्येय त्रय सहित जान, प्रभु भये आप शिव पँथ थान॥१७॥

प्रभु भयो निरंजन निराकार, सब जीवन के आनन्दकार॥
हौ स्वामी बहु अतिशय निकेत, भाजें पातक तुम नाम लेत॥१८॥

तुमरी मूरति अतिही विशाल, राजै तिलोकपुर चैतिआल॥
हो राजत अतिशय युत जिनेश, को जानि सकै तुम भेद लेश॥१९॥

जो दरश परम पूजन करेत, तिनको अभिमत फल नाथ देत॥
जो बोलत बोल कबूल आन। ते पावत इच्छित फल महान॥२०॥

तुमरी महिमा अतिशय अनन्त, को पाय सकै तिनको जु अन्त।
तुम दीन हितू हौ दीनपाल, निज जन पर रह स्वामी दयाल॥२१॥

कन्हैयालाल सुत बारबार, भगवानदास नमै शीश धार॥
मांगत कर जोरे श्रीजिनेश, भव भ्रमण हरि द्यौ शिव निवेश॥२२॥

(घत्तानन्दछन्द)
शिव देविके नन्दा त्रैजग वन्दा की पूरण जयमालकरा।
जे पढ़ें पढ़ावैं हृदय लावैं ते पावैं शिव मदन हरा॥
ॐ ह्रीं तिलोकपुरस्थश्रीनेमिनाथजिनेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(काव्य छन्द)
पूरण शुभ जयमाल भई नेमीश्वर केरी।
पढ़ें लिखें भविजीव होय गुणगण की ढेरी॥
पुत्र पौत्र परिवार लहैं सम्पति बहुतेरी।
नर सुरके सुखभोगि ह्वै शिव सदन बसेरी॥


स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ १४२ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)