तत्त्वार्थसूत्र पूजा | Tattvarthsutra Puja

(गीता छन्द)

षट द्रव्य को जामें कह्यो जिनराज-वाक्य प्रमाण सों,
किय तत्त्व सातों का कथन जिन-आप्त-आगम मानसों।
तत्त्वार्थ-सूत्र हे शास्त्र सो पूजौ भविक मन धारि के,
लहि ज्ञान तत्त्व विचार भल शिव जा भवोदधि पारके॥

(दोहा)

जामें षट द्रव्यहि कह्यौ, कह्यौ तत्त्व पुनि सात।
सो दश सूत्रहिं थापि के, जजें कर्म कटि जात॥

ॐ ह्रीं श्रीजिनमुखोद्भवद्वादशांगसारभूत श्रीतत्त्वार्थसूत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। अत्र मम सन्निहितं भव भव वषट्।

(सुन्दर छन्द)

सुरसरी कर नीर सुलाय के, करि सुप्रासुक कुम्भ भरायके।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि को करों, लहि सुतत्त्व-ज्ञानहि शिव वरों॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयदारु पवित्र मगाय के, घसि कपूरवरेण मिलाय के।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

भिनव शालि सुगंधित लाय के, खंड विवर्जित थाल भराय के।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

सुमन बेल चमेलिहि केवरा, जिन सुगंध दशोंदिश विस्तरा।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

वर सुहाल सुफेनिहि मोदका, रसगुला रसपूरित ओदका।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

घृत कपूर मणीकर दीयरा, करि उद्योत हरौ तम हीयरा।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०।

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

बहु सुगंधित धूप दशांग ही, धरि हुताशन धूम उठाव ही।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०।

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

क्रमुक दाख बदाम अनार ला, नरंग नीबुहि आमहि श्रीफला।
जजन सूत्रहि शास्त्रहि०॥

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल सुचन्दन आदिक द्रव्य ले, अरघ के भरि थालहि ले भले
जजन सूत्रहि शास्त्रहि को करों, लहि सुतत्त्व ज्ञानहि शिववरों

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(मनहरण छन्द)

विमल विमल वाणी, श्री जिनवर बखानी,
सुन भये तत्त्वज्ञानी ध्यान-आतम पाया है।
सुरपति मनमानी सुरगण सुखदानी,
सु भव्य उर आना, मिथ्यात्व हटाया है॥
समझहि सब नीके, जीव समवशरण के,
निज २ भाषा मांहि अतिशय दिखानी है।
निरभक्षर अक्षर के अच्चरन सों शब्द के,
शब्द सों पद बने जिन जू बखानी है॥

(पादाकुलक छन्द)

संसार मांह में मोह तरा, प्रगटी जिन वाणी मोहहरा।
ऊद्धरत होत तम नाश करा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
अति मान सरोवर भील खरा, करुणारस पूरित नीर भरा।
दश धर्म वहे शुभ हंस तरा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
कल्पद्रुम के सम जान तरा, रत्नत्रय के शुभ पुष्ट वरा।
गुरु तत्त्व पदार्थन पात्र फरा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
वसु कर्म महारिपु दुष्ट खरा, तसु उपजी फैली बेलि वरा।
तसु नाशन काहि कुठार करा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
मद मायर लोभडरु क्रोध धरा, ए कषाय महादुखदाय तरा।
तिन नाशि भवोदधि पार करा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
वर षोडश कारण भाव धरा, षट् कायन् रक्षण नियम करा
मद आठहु मर्दि के गर्द करा, प्रणमामि सूत्रजिनवाणिवरा
जिनवाणि न जाने त्रिजगत फिरा, जड़ चेतनभाव न भिन्नकरा
नहिं पायो आतम बांध वरा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
शुभकर्म उद्योत कियो हियरा, जिनवाणिहि ज्ञान जग्यो जियरा
भवभ्रमणहर शिवमार्ग धरा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा॥
सुत कन्हईलाल परणाम करा, भगवानदास जिहि नाम धरा।
जिनवाणि वसो नित तिहि हियरा, प्रणमामि सूत्र जिनवाणिवरा

(घत्तानन्द छन्द)

जिन वाणी माता, सब सुख दाता, भव भरमपहर मुक्तिकरा
शुभ सूत्रहि शास्त्रहि, बारहि बारहि दास जोरकर नमन करा

ॐ ह्रीं श्रीतत्त्वार्थसूत्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(छन्द)

जो पूजैं ध्यावैं भक्ति बढ़ावैं जिन वाणी सेती,
ते पावहिं धन धान्य संपदा पुत्र पौत्र जेती।
निरुग शरीर लहैं कीरति जग हरै अमघ फेरी,
अनुक्रम सेती लहैं मोक्षथल तहंके होय बसेरी॥

इति श्री तत्त्वार्थसूत्र पूजा समाप्त।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ४०४ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)