चिन्ता होती चिता समान, इसका चिंतन करना है।
चित्त ना चंचल होने पाए, तत्त्वों का मंथन करना है॥
तत्त्वों के मंथन से मन में, शीतलता आ जाती है।
चित्त प्रफुल्लित होता है, सब चिंताएँ टल जाती हैं॥
ऐसे अचिंतित मन में ही तो, स्थिरता का वास रहे।
इसका चिंतवन करो चाव से, मुक्ति वधु की राह खुले॥
रचनाकार: जैन रितु सौरभ निदगुंडे, सांगली
Instagram: @ritunidgunde