तप कल्याणक पूजन (श्री ऋषभदेव सु आदि जिन) | Tap Kalyanak Pujan (Shri Rishabhdev Su Aadi Jin)

(गीता)

श्री रिषभदेव सु आदि जिन श्री वर्द्धमान जु अंत हैं,
वंदुहुं चरण वारिज तिन्हों के जयत तिनको संत हैं।
करके तपस्या साधु व्रत ले मुक्ति के स्वामी भए,
तिन तपकल्याणक यजनको द्रव्य आठों हैं लए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनाः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः अत्रावतरावतर संवौषट्. अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः अत्र ममसंनिहितो भव भव वषट्।
(चाली)

शुचि गंगाजल भर झारी, रुज जन्म मरण क्षयकारी,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः जलं निर्वपामीति स्वाहा।
शीतल चंदन घसि लाऊं, भवका आताप शमाऊं,
तपसी जिन चौबिस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
अक्षत ले शशि द्युतिकारी, अक्षयगुण के करतारी,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रींश्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
बहूफूल सुवर्ण चुनाऊं, निज काम व्यथा हटवाऊं,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए,
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
चरु ताजे स्वच्छ बनाऊं, निज रोग क्षुधा मिटवाऊं,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीपक ले तम हरतारा, निज ज्ञानप्रभा विस्तारा,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूपायन धूप खिवाऊं, निज आठों कर्म जलाऊं,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल सुंदर ताजे लाऊं, शिवफल ले चाह मिटाऊं,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः फलं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ आठों द्रव्य मिलाऊं, करि अर्घ्य परम सुख पाऊं,
तपसी जिन चौविस गाए, हम पूजत विघ्न नशाए।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादिवर्धमानजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणकप्राप्तेभ्यः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
२४ तीर्थंकरों की तपकल्याणक तिथि के २४ अर्घ्य

(चाली)

नौमी वदि चैत प्रमाणी, वृषभेश तपस्या ठानी,
निज में निज रुप पिछाना, हम पूजत पाप नशाना।
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णानवम્યાં श्रीऋषभजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१॥

दशमी शुभ माघ वदी की, अजितेश लियो तप नीको,
जग का सब मोह हटाया, हम पूजत पाप भगाया।
ॐ ह्रीं माघकृष्णादशम્યાં श्रीअजितनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥२॥

मगसिर सुदि पूरणमासी, संभव जिन होय उदासी,
केशलोंच महातप धारो, हम पूजत भय निवारो।
ॐ ह्रीं अगहनशुक्लापूरणमास्यां श्रीसंभवनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥३॥

द्वादश शुभ माघ सुदी की, अभिनन्दन वन चलने की,
चित ठान परम तप लीना, हम पूजत हैं गुण चिन्हा।
ॐ ह्रीं माघशुक्लाद्वादश्यां श्री अभिनन्दननाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥४॥

नौमी वैशाख सुदी में, तप धारा जाकर वन में,
श्री सुमतिनाथ मुनिराई, पूजूं मैं ध्यान लगाई।
ॐ ह्रीं वैशाखशुक्लानवम્યાં श्री सुमतिनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥५॥

कार्तिक वदि तेरसि गाई, पद्मप्रभु समता भाई,
वन जाय घोर तप कीना, पूजें हम सम सुख भीना।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णात्रयोदश्यां श्रीपद्मप्रभुजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥६॥

सुदि द्वादश जेठ सुहाई, बारभावन प्रभु भाई,
तप लीना केश उपाडे, पूजूं सुपार्श्व यति ठाडे।
ॐ ह्रीं ज्येष्ठशुक्लाद्वादश्यां श्री सुपार्श्वजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥७॥

एकादश पौष वदी को, चंद्रप्रभु धारा तप को,
वन में जिन ध्यान लगाया, हम पूजत ही सुख पाया।
ॐ ह्रीं पौषकृष्णाएकादश्यां श्री चंद्रप्रभुजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥८॥

अगहन सुदि एकम जाना, श्री पुष्पदंत भगवाना,
तप धार ध्याय निज कीना, पूजूं आतम गुण चीन्हा।
ॐ ह्रीं अगहनशुक्लाप्रतिपदायां श्री पुष्पदंतजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥९॥

द्वादशि वदी माघ महिना, शीतल प्रभु समता भीना,
तप राखो योग सम्हारो, पूजें हम कर्म निवारो।
ॐ ह्रीं माघकृष्णाद्वादश्यां श्री शीतलनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१०॥

वदि फाल्गुन ग्यारस गाई, श्रेयांसनाथ सुखदाई,
हो तपसी ध्यान लगाया, हम पूजत हैं जिनराया।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णाएकादश्यां श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥११॥

वदि फाल्गुन चौदसि स्वामी, वासुपूज्य शिवगामी,
तपसी हो समता साधी, हम पूजत धार समाधी।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णाएकादश्यां श्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१२॥

वदि माघ चौथ हितकारी, श्री विमल सुदीक्षा धारी,
निज परिणति में लय पाई, हम पूजत ध्यान लगाई।
ॐ ह्रीं माघकृष्णाचतुर्थ्यां श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१३॥

द्वादशि वदि जेठ सुहानी, वन आये जिन त्रय ज्ञानी,
धर सामायिक तप साधा, हम पूजूं अनंत हर बाधा।
ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णाद्वादश्यां श्रीअनंतनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१४॥

तेरस सुदि माघ महिना, श्री धर्मनाथ तप लीना,
वन में प्रभु ध्यान लगाया, हम पूजत मुनिपद ध्याया।
ॐ ह्रीं माघशुक्लात्रयोदश्यां श्रीधर्मनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥१५॥

चौदस शुभ जेठ वदी में, श्री शांति पधारे वन में,
तहां परिग्रह तज तप लीना, पूजूं आतमरस भीना।
ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णाचतुर्दश्यां श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥१६॥

करि दूर परिग्रह सारी, वैशाख सुदी पडिवारी,
श्री कुंथु स्वातमरस जाना, पूजन से हो कल्याणा।
ॐ ह्रीं वैशाखशुक्लाप्रतिपदायां श्रीकुंथुनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥१७॥

अगहन सुदि दशमी गाई, अरनाथ छोड गृह जाई,
तप कीना होय दिगंबर, पूजें हम शुभ भावों कर।
ॐ ह्रीं अगहनशुक्लाचतुर्दश्यां श्रीअरनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥१८॥

अगहन सुदि ग्यारस कीना, सिर केशलोच हित चीन्हा,
श्री मल्लि यती व्रतधारी, पूजें नित साम्य प्रचारी।
ॐ ह्रीं अगहनशुक्लाएकादश्यां श्री मल्लिनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥१९॥

वैशाख वदि दशमी को, मुनिसुव्रत धारा व्रत को,
समतारस में लौ लाये, हम पूजत ही सुख पाए।
ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णादशम્યાં श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥२०॥

दशमी आषाढ वदी को, नमिनाथ हुऐ एकाकी,
वन में निज आतम ध्याये, हम पूजत ही सुख पाये।
ॐ ह्रीं आषाढ कृष्णादशम્યાં श्रीनमिनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥२१॥

छठि श्रावण शुक्ला आई, श्री नेमिनाथ वन जाई,
करुणा धर पशु छुडाए, धारा तप पूजूं ध्याये।
ॐ ह्रीं श्रावण शुक्लाषष्ठ्यां श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥२२॥

लखि पौष एकादशि श्यामा, श्री पार्श्वनाथ गुणधामा,
तप ले वन आसन आना, हम पूजत शिवपद पाना।
ॐ ह्रीं पौषकृष्णाचतुर्दश्यां श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥२३॥

अगहन वदि दशमी गाई, बारा भावन शुभ भाई,
श्री वर्द्धमान तप धारा, हम पूजत हों भव पारा।
ॐ ह्रीं अगहनकृष्णादशम્યાં श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय तपकल्याणक प्राप्ताय अर्घ्यं॥२४॥

जयमाल

(भुजंगप्रयात)

नमस्ते नमस्ते नमस्ते मुनिंदा,
निवारें भली भांति से कर्म फंदा।
संवारे सुद्वादश तपं वन मंझारी,
सदा हम नमत हैं तिन्हें मन सम्हारी॥१॥
त्रयोदश प्रकारं सु चारित्र धारा,
अहिंसा महा सत्य अस्तेय प्यारा।
परम ब्रह्मचर्य परिग्रह तजाया,
सु धारा महा संयम मन लगाया॥२॥
दया धार भू को निरखकर चलत हैं,
सुभाषा महाशुद्ध मीठी वदत हैं।
करें शुद्ध भोजन सभी दोष टालें,
दया को धरे वस्तु लें मल निकालें॥३॥
वचन काय मन गुप्ति को नित्य धारें,
धरम ध्यान से आत्म अपना विचारें।
धरें साम्य भावं रहें लीन निज में,
सुचारित्र निश्चय धरें शुद्ध मन में॥४॥
ऋषभ आदि श्री वीर चौवीस जिनेशा,
बडे वीर क्षत्री गुणी ज्ञान ईशा।
खड्ग ध्यान आतम कुबल मोह नाशा,
जजें हम यतन सों स्व आतम प्रकाशा॥५॥
दोहा - धन्य साधु सम गुण धरें, सहें परीसह धीर,
पूजत मंगल हों महा, टलें जगतजन पीर।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि वीरांतचतुर्विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः तपकल्याणक प्राप्तेभ्यः महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ७३ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)