स्याद्वाद अनेकांत | Syadvad anekant

स्याद्वाद अनेकांत ही, जिनशासन की पहचान है।
स्याद्वाद अनेकांत ही, प्रज्ञा की पैनी धार है॥टेक॥

जिससे चमकता जैन धर्म, जिससे चमकता जिन का सूर्य।
अभेद अनोखी ज्योति से चमचमकता ध्रुवधाम है॥ स्याद्वाद…॥1॥

जैन धर्म के सिद्धांत है, जिनधर्म की मिसाल है।
स्याद्वाद अनेकांत ही, भेदज्ञान के औजार हैं॥
स्याद्वाद अपेक्षा कथन है, अनेकांत वाणी ज्ञान है।
वस्तुव्यवस्था समझने में इनका पूर्ण योगदान है॥ स्याद्वाद…॥2॥

सब द्रव्य स्वयं में परिणमें, सब ही स्वयं में लीन हैं।
सब ही स्वयं के भाव के, खुद ही जिम्मेवार हैं॥स्याद्वाद…॥3॥

अनेक होते एक हैं, भेद होते अभेद हैं।
अनंत गुणात्मक, अनंत धर्मात्मक वाच्य अवाच्य भाव हैं॥
जिनकी न सानी जगत् में ये जैन धर्म के प्राण हैं॥स्याद्वाद…॥4॥

स्याद्वाद की धारा से होता, सम्यक् भेद विज्ञान है।
अनेकांत दृष्टि से हो होता, अकाट्य निर्मल भाव है॥ स्याद्वाद…॥5॥

जिनधर्म के ये मर्म हैं, जिनशासन के गर्व हैं।
जिनकी ध्वजा से लहराता, स्याद्वाद अनेकांतभाव है॥
स्याद्वाद…॥6॥

रचनाकार: चंचला जैन, इंदौर
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=nWLRAmHuT7k&list=PLXcBKWNnm5zU&index=31