स्वस्ति मंगल पाठ (हिन्दी), सहज शान्ति विधान | Swasti Mangal Path (Hindi), Sahaj Shanti Vidhan

मंगलमय श्री ऋषभ जिनेश्वर मंगल अजितनाथ जिनराज।
मंगलमय श्री संभव जिनवर मंगल अभिनंदन महाराज॥
सुमति पद्मप्रभ श्री सुपार्श्व जिन मंगल चन्द्रप्रभ जिनराज।
पुष्पदन्त शीतल श्रेयांस प्रभु वासुपूज्य गुण गाऊँ आज॥1॥

विमल अनन्त सदा मंगलमय धर्म जिनेश्वर शान्ति जिनेन्द्र।
कुन्थुनाथ अरनाथ मल्लि जिन मुनिसुव्रत वंदित शत इन्द्र॥
मंगलमय नमि नेमिनाथ प्रभु पार्श्वनाथ श्री वीर जिनेश।
हम सबको मंगलस्वरूप हों स्वस्तिप्रदायक जिन परमेश॥2॥

(दोहा)
संस्कृत पूजा पीठिका का यह लेकर भाव।
जिन पूजन संकल्प में उछले भक्ति-भाव॥3॥

पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्


स्रोत: श्री सहज शान्ति विधान, पृष्ठ ३ (श्री सहज शान्ति विधान | Shri Sahaj Shanti Vidhan)