सूर्यग्रह अरिष्टनिवारक श्री पद्मप्रभ पूजा | Suryagrah Arishtnivarak Shri Padmaprabh Puja

(सोरठा)
पूजों पद्म जिनेन्द्र, गोचर लग्न विषै यदा।
सूर्य करै दुखदंद, सुख होवे सब जीव को॥

(अडिल्ल)
पंच कल्याणक सहित, ज्ञान पंचम लसै,
समोसरन सुख साध, मुक्तिमांही बसै।
आह्वानन कर तिष्ठ, सन्निधी कीजिये,
सूरज ग्रह हो शांत, जगतसुख लीजिये॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारक श्रीपद्मप्रभजिन अत्र अवतर अवतर संवौषट् ( आह्वानं ) अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।
( पुष्पांजलिं क्षिपेत्। )

(अष्टक)

(छन्द त्रिभंगी)
सोने की झारी सब सुखकारी, क्षीरोदधि जल भर लीजे।
भव ताप मिटाई तृषा नसाई, धारा जिन चरनन दीजे॥
पद्म प्रभ स्वामी शिवमग-गामी, अविक मोर सुन कज्जत हैं।
दिनकर दुख जाई पाप नसाई, सब सुखदाई पूजत हैं॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयागिरि चन्दन दाहनिकंदन, जिनपद वदंन सुखदाई।
कुमकुम जुत लीजे, अरचन कीजे, ताप हरीजे दुख जाई॥
पद्मप्रभ स्वामी ०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

तन्दुल गुण मंडित सुर भवि मंडित, पूजत पंडित हितकारी।
अक्षय पद पावो अछत चढ़ावो, गावो गुण शिव सुखकारी॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

मचकुन्द मंगाके कमल चढ़ाके, बकुल बेल दृग चितहारी।
मन्दिर ले आवो मदन नसावो, शिव सुख पावो हितकारी॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

गौ घृत ले धरिये, खाजे करिये, भरिये हाटकमय थारी।
व्यंजन बहु लीजे, पूजा कीजे, दोष क्षुधादिक अपहारी॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

मणिदीपक लीजे घीव भरीजे, कीजे घनसारक वाती।
जग जोति जगावे जगमग जगमग, मोहतिमिरकी है घाती॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

कालागुरु धूपं अधिक अनूपं, निर्मलरूपं घनसारं।
खेवो प्रभु आगे पातक भागे, जागे सुख, दुख सब हरनं॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीफल ले आवो सेव चढ़ावो, अन्य अमरफल अविकारं।
वांछितफल पावो जिनगुण गावो, दुख दरिद्र वसु कर्महरं॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल चन्दन लाया सुमन सुहाया, तन्दुल मुक्तासम कहिये।
चरु दीपक लीजे धूप सुखीजे, फल ले वसु कर्मन दहिये॥
पद्मप्रभ स्वामी०॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल)
सलिल गंध ले फूल सुगंधित लीजिये,
तन्दुल ले चरु दीप धूप खेवीजिये।
कमल-मोदको दोष तुरत ही धूजिये,
पद्मप्रभ जिनराज सुमनमुख हूजिये॥

ॐ ह्रीं सूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(जयमाला)

(सोरठा)
जय जय सुखकारी, सबदुखहारी, मारी-रोगादिक हरनं,
इत्यादिक आवे, प्रभुगुण गावे, मंदरगिरि मज्जनकरणं।
इत्यादिक साजै, दुन्दुभि बाजै, तीन लोक सेवत चरणं,
पद्मप्रभ पूजक, पातक धूजत, भव भव भव मांगत शरणं॥

(पद्धरी छन्द)
जय पद्मप्रभ-पूजा कराय, सूरज ग्रह दूषण तुरत जाय।
नौ योजन समवसरन बखान, घण्टा झालर सोहत वितान॥
शतइन्द्र नमत सिर चरन आय, दशशत गणधर शोभा बहाय
वाणी घंनघोर जु घंटा जोर, घन शब्द सुनत मचि नचै मोर॥
भामण्डल आभा लसत भूर, चन्द्रादिक कोटिक लाजु सूर।
तरु लसत अशोक महा उतंग, सब जीवन शोक हरै अभंग॥
सुर सुमनादिक वर्षा कराय, चौसाठ चंवर प्रभु पर ढराय।
सिंहासन तीन त्रिलोक ईश, त्रय छत्र फिरैं मग जड़त शीस॥
मन भई आवत मकन्दर मार, त्रय भुलिसार सुन्दर अपार।
कल्याणक पांचों सुखनिधान, भंअमगति दाता हैं सुजान॥
साढ़े बारा कोड़ी जु सार, बाजे त्रिस भेद बाजे अपार।
धरणेन्द्रनरेन्द्रसुरेन्द्र ईश, त्रयलोक नमत करकरि अधीश॥
सुर मुक्ति रमा-कर नमत बाम, दोऊ हाथ जोड़कर बारबार
याके पद नमत आनन्द होय, दुति आगे दिनकर छिपै जोय
मत शुद्ध समुद्र हृदय विचार, सुखदाता सब जनको अपार
मन वच तन कर पूजा निहार, कीजे सुखदायक जगतसार

ॐ ह्रीं श्रीसूर्यग्रहारिष्टनिवारकश्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय महार्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(घत्ता छन्द)
सब जनहितकारी, सुख अति भारी, मारा रोगादिक हरणी
पापादिक टारै, ग्रह निवारै, भव्य जीव सब सुख करणी॥

(इति आशीर्वादः पुष्पांजलिं क्षिपेत्।)


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३३५ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)