(तर्ज ⇒ Báriensen)
कर्मों से, भवों से,
मुक्त मुझे अब होना यहाँ ऽऽऽ - 2
कर्मों को, गुणों में,
बदलना है अब मुझे यहाँ ऽऽ - 2
भटक रहा संसार में, इस झूठे से संसार में
दुख ही तो मिला ऽऽ - 2
सुख को मैंने खोजा था, पर पुण्य पाप में पड़ रहा
अब लक्ष्य एक है रहा ऽऽऽ
कि मुक्ति को वरना है, शिवपुर में बसना है
सिद्धों के संग रहना है ऽऽऽ
पापों को सेवकर, कर्मों को बाँधकर - 2
नरक में मैं जा बसा ऽऽऽ
छल कपट का कार्य कर माया और दुराचार कर - 2
तिर्यंच में मैं चला गया - - - -
पूजा दान लाभ कर
पुण्य को प्राप्त कर
मनुष्य और देव मैं बना ऽऽऽ
आत्म को ध्याना है, मोक्ष जाना है
अब तो भगवन बनना है ऽऽऽ - - - -
रचनाकार: तन्मय जैन (Tanmay Jain), शिवपुरी, लुकवासा