शुक्र अरिष्टनिवारक श्री पुष्पदंत पूजा | Shukra Arishtnivarak Shri Pushpadant Puja

(दोहा)
पुष्पदंत जिनराजको, भवि पूजो मन लाय।
मन वच काया शुद्धसो, कवि अरिष्ट मिट जाय॥

(अडिल्लछन्द)
गोचरमें ग्रह शुक्र आय जब दुख करैं,
पुष्पदंतजिन पूज सकल पातक हरैं।
आह्वानन कर तिष्ठ सन्निधि हूजिये,
आठ द्रव्य ले शुद्ध भावसों पूजिये॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिन! अत्र अवतर अवतर, संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

(अष्टक)

(मारठा)
निर्मल शीत सुभाय, गंगाजल झारी भरों।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करों॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनाय पंचकल्याणकप्राप्ताय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

कुमकुम लेइ घिमाय, कनक कटारी मे धरौं।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौ॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

तन्दुल अक्षत लाय, भाव सहित तुषपरिहरौ।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

कमल चमेली जाय, जुही कुन्द जु केवरो।
कवि आरष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

व्यंजन विचित्र बनाय, मधुर स्वाद जुत आचरौ।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

कंचन दीप कराय, कदलीसुत बाती करों।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

अगर कपूर मिलाय, लोग धूप बहु विस्तरौ।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

चोच मोच फल पाय, सरस पक्व लीजा हरो।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौं॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।

नीरादिक लै आय, अर्घ देत पातक हरौ।
कवि अरिष्ट मिट जाय, पुष्पदंत पूजा करौ॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल)
जल चन्दन ले फूल और अक्षत घने,
दीप धूप नैवेद्य सुफल मनमोहने।
गीत नृत्य गुण गाय अर्घ पूरण करों,
पुष्पदन्त जिन पूज शुक्र दूषण हरों।

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(जयमाला)

मन वच तन ध्याआ, पाप नसाओ, सब सुख पाओ अघ हरणं
ग्रहदूषण जाई, हर्ष बड़ाई, पुष्पदंत जिनवरचरणं॥

(पद्धरी छन्द)
जय पुष्पदन्त जिनराज देव, सुर असुर सकल मिल करहि सेव
जय फागुन सुदि नौमी बखान, सुरपति सुर गर्भकल्यान ठान॥
जय मार्गशीर्ष शशि उदय पख, नौमी तिथि जग में भये प्रत्यक्ष
जय जन्ममहोत्सव इन्द्र आय, सुरगिरि ले इन्द्र न्हवन कराय॥
जय वज्रवृषभनाराच देह, दसशतवसु लक्षण सुनहिं गेह।
जय राजनीति कर राज कीन, मगसिरसित पड़वा तपसु लीन॥
जय घाति घातिया कर्म धीर, जिन आतमशक्ति प्रकाश बीर।
जय कातिक सुदि दुतिया महान, लहि केवलज्ञान उद्योत मान॥

जय भव्यजीव उपदेश देय, जग जलधि उतारन सुजस लेय।
जय भादों सुदि आठें प्रसिद्ध, हनि शेषकर्म प्रभु भये सिद्ध॥
जय जय जगदीश्वर भये देव, भृगुतनहि दोष हर करत सेव।
जय मनवांछित तुम करत ईश, मनशुद्धजलधि तुम नमत शीश॥

ॐ ह्रीं शुक्रअरिष्टनिवारकश्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

सब गुण अधिकारी, दूषणहारी, मारी रोगादिक हरनं।
भृगुसुत दुख जाई, पाप मिटाई, पुष्पदन्त पूजत चरनं॥

(शुक्रग्रह निवारण का जाप)
ॐ ह्रीं श्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय नमः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३५७ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)