श्री विमलनाथ जिन पूजन (राजेश कासलीवाल) | Shri Vimalnath Jin Pujan (Rajesh Kasliwal)

श्री विमलनाथ जिन पूजन

रचयिता: राजेश कासलीवाल, उज्जैन

पूर्ण पाठ नीचे दिया है, मूल PDF (5 पृष्ठ) सबसे नीचे संलग्न।


॥श्री विमलनाथ जिन पूजन॥
रचियता - राजेश कासलीवाल, उज्जैन

स्थापना
(छंद रोला)
सम्यक् रत्नत्रय धर भायी षोडश भावन।
सर्व हितंकर पाया पद तीर्थंकर पावन॥
धर्म देशना धर्म चक्र का किया प्रवर्तन।
हुआ अहो जयवंत जगत में श्री जिन शासन॥
(दोहा)
मेरे मन की वेदी पर, आओ विमल जिनेश।
तिष्ठो प्रभु मम निकट रहो, हरो भवार्णव क्लेश॥
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इत्याह्नाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम् परि पुष्पांजलि क्षिपेत।

(छंद - मानव)
चिरमोह महामल दुखकर, और जन्म-मरण निरवारो।
आया हूँ शरण तुम्हारी, संकट से नाथ उबारो॥
हे विमल अमल गुणधारी, तीर्थंकर जग हितकारी।
केवल रवि जग परकाशे, रह निज में ही अविकारी॥
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
हित-अहित हेतु पर जाने, आकुल व्याकुलता पाई।
यह ताप भवातप भारी, तुम दूर करो जिनराई॥
हे विमल अमल . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय भवातापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
संयोग सदा को चाहे, क्षणभर जिनका जीवन है।
अक्षयपद अब दिखला दो, जो शाश्वत है निज धन है॥
हे विमल अमल . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

निज ब्रह्मभाव को भूला, परगंध कुवास सुहाई।
प्रभु कंटक काम निवारो, चिद् पुष्प सदा सुखदाई॥
हे विमल अमल . . . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

पर से भिक्षा की इच्छा, यह क्षुधा मुधा का लक्षण।
हर लो मुधभाव प्रभु यह, कैसे हो पर का भक्षण॥
हे विमल अमल . . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

प्रासाद ज्ञानमय मेरा, पर मोह अंधेरा छाया।
तम दूर करो यह जिनवर, तेरी शरणे हूँ आया॥
हे विमल अमल. . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

ये मोह राग रुष सारे, चिद् आंगन दूषित करते।
प्रभुवर तुम शरणागत को, चिन्मय सौरभ से भरते॥
हे विमल अमल. . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

निष्फल है व्याकुल कारी, पर-द्रव्य-भाव में क्रीड़ा।
तुझ सम शिवफल प्रभु पाऊँ, हो दूर भवों की पीड़ा॥
हे विमल अमल . . . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

चिद् वैभव की सब व्यक्ति, चिन्मय में तन्मय तेरी।
हो द्रव्य भाव गुण जैसी, अन-अर्घ्य परिणति मेरी॥
हे विमल अमल . . . . . .
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

पंचकल्याणक अर्घ्य
(धत्तानंद)
तीर्थंकर वंदें नित अभिनंदें, पद अरविंदे शीश धरें।
पांचों कल्याणक समकित दायक, मोद बधायक भक्ति करें॥
पुष्पांजलि क्षिपेत्।

(छंद त्रोटक)
दशमी वदि ज्येष्ठ तजि सुरलोक, प्रभु पधरे जयश्याम सुकोख।
लखे शुभ स्वप्न हरख उर धार, करे चरचा सुरबाल विचार॥
बरसते रत्न गगन से आय, नगर में मोद उछाह सुभाय।
प्रभु त्रयरत्न हृदय में धार, अहो उर में निज आतम सार॥
ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णदशम्यां गर्भमंगलमण्डिताय श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सुदि चार माघ हरषित धरती, अम्बर पातल मंगल करती।
प्रभु जन्म लिये त्रयज्ञान हिये, हर्षित कम्पिल हर्षित जग ये॥
पांडुक पर शुभ अभिषेक करा, रचकर तांडव बहु मोद भरा।
प्रभु रुप लखा पर मन न भरा, तब सुरपति नैन हजार करा॥
ॐ ह्रीं माघशुक्लचतुर्थ्यां जन्ममंगलमण्डिताय श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

अंतर रागादिक मेघ फटे, बाहिर लख जलधर को विघटे।
द्वादश अनुप्रेक्षा का चिंतन, तन-मन-वाणी कर गुप्त मनन॥
लौकांतिक लोकांत गमन जाने, दीक्षा हित अनुमोदन ठाने।
तुरि शुक्ल माघ वनवास लियो, जगवास तजि निजवास कियो॥
ॐ ह्रीं माघशुक्ल चतुर्थ्यां तपोमंगलमण्डिताय श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

छद्मस्थ-दशा-छिद ज्ञान-सकल, सब दोष तजे भज आत्म विमल।
छठ माघ सुदी शठ घाति हने, अरि राग हनन अरिहंत बने॥
कमलासन धरम-सदन विचरें, अतिशय चौंतीस गगन बिखरे।
उपदेश लेश बिन राग करे, बिन अक्षर सब निज भाष वरें॥
ॐ ह्रीं माघशुक्लषष्ठ्यां ज्ञानमंगलमण्डिताय श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

मोहांत हुए रागांत हुए, शोकांत हुए लोकांत गए।
सब योग तजे संयोग तजे, जगजोग तजे भवरोग तजे॥
सम्मेद चले भवभेद चले, निरखेद चले निरभेद चले।
बुदि आठ अषाढ़ करम की बाढ़, दियो तुम काढ़ लियो निरवाण॥
ॐ ह्रीं आषाढ़कृष्ण अष्टम्यां मोक्षमंगलमण्डिताय श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला
(दोहा)
विमल हुए परमातमा, अमल आतमा जान।
सब मल परिणति का मिटे, करता हूँ गुणगान॥
(वीर छंद)
जय विमल विकार विवर्जित हो, हो वीतराग जिन केवल धर।
जय धर्म तीर्थ करतार प्रभु, उपदेश दिव्य दाता हितकर॥
जय ज्ञायक में ही लीन सदा, जो हेय सभी परभाव तजा।
तुम चारगति तज पंचमगति, पाई निज पंचमभाव भजा॥

जो चारभाव से सदा अगोचर, सकल कर्म उपाधि रहित।
निरपेक्ष नियत निज में रहता, निर्भेद निखिल निजभाव सहित॥
निर्द्वंद्व निरामय निर्भय नित, निर्दंड निराकुल निर्मम है।
निर्दोष सदा निजगुण पूरित, आनंदमयी अंतरतम है॥

नही है अप्रमत्त प्रमत्त नही, बस एक सदा जो ज्ञायक है।
पर-द्रव्य-भाव से भिन्न उपासित, शुद्ध सदा सुख दायक है॥
है भेदज्ञान से आविष्कृत, पर भेद नही जिसमें रहते।
नही दर्शन ज्ञान चरित्र भेद, बस एक भाव जिनवर कहते॥

रस रूप गंध से रहित शब्द से, व्यक्त नहीं, नहीं लिंग ग्रहे।
निर्दिष्ट नहीं संस्थानों से, गुण चेतन मात्र त्रिकाल रहे॥
अकल अविनाश अतिंद्रिय निर्मल, ज्यों विशुद्ध लोकाग्र रहे।
त्यों ही सिद्ध समान जगत में, जीव पारिणामिक सब है॥

निज में ही थिर परिणति तेरी, ध्रुव अचल अनुपम पूर्ण अरे।
तुम कारण भी परमातम हो, परमात्म-कार्य संपूर्ण वरे॥
हे देव बनो कारण मेरे, मेरी परिणति भी पावन हो।
हो विमल विशुद्ध विहीन-दोष सब, तुम सम ही मनभावन हो॥

(धत्तानंद छंद)
तीर्थंकर प्रभुवर हितकर दुखहर, भवतर शिवकर सुहित विभो।
तुमको नित ध्यावें तुम गुण गावें, शिवसुख पावें शीघ्र प्रभो॥
ॐ ह्रीं श्रीविमलनाथजिनेन्द्राय-अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)
पंचम भाव निहारते, पंचम गति को पाय।
आप हुए परमातमा, विमल महा सुखदाय॥
पुष्पांजलि क्षिपेत्।


:paperclip: मूल दस्तावेज़ (PDF):

स्रोत: Jain Granth E Library (Telegram), t.me/jainegranth/60172।