श्री क्षेत्र विदेह सुथान, जिनवर बीस खरे।
सीमंधर आदि महान, तिन गुण हम सुमरे॥
तुम गुण पूजा से लाभ, पूजक मन विकसे।
परमाद क्रिया भय आश, भ्रम तम दूर नसे॥
तिष्ठो तिष्ठो जिनराज, सुगुण विकास करूँ।
मैं पाय भेद-विज्ञान, झट निर्वाण वरूँ॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकराः! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इत्याह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकराः! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकराः! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
छना हुआ प्रासुक जल उत्तम, लाया हूँ मैं भर झारी,
राग-द्वेष की लगी बीमारी, जन्म-मरण फल दुःखकारी।
सुन्दर प्रासुक जल निर्मल नहिं, कर्म पङ्क धोने वाला,
समता सम जल निर्मल धारा, धोती कलिमल की माला॥
सीमंधर आदिक जिनवर की, करूँ भक्ति मंगलकारी,
जा प्रसाद से शिवपुर पाकर, सदा रहूँ ज्ञायक धारी॥
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधर-युगमन्धर-बाहु-सुबाहु-संजातक-स्वयंप्रभ-ऋषभानन-अनन्तवीर्य-सूरप्रभ-विशालकीर्ति-वज्रधर-चन्द्रानन-भद्रबाहु-भुजंगम-ईश्वर-नेमिप्रभ-वीरषेण-महाभद्र-देवयशोऽजितवीर्येतिविद्यमानविंशतितीर्थंकरेभ्यो जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चन्दन शीतल परम सुगन्धित, अग्निदाह मेटन हारी,
भवाताप अन्तर हरने को, चन्दन नहिं शीतल कारी।
निष्कषाय प्रगटे स्वभाव वह, भाव-दाह हनने वारी,
परम समाधि थिरता पाकर, पाऊँगा पद अविकारी॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्यः संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
मुक्ताफल सम स्वच्छ सुगन्धित, लाया मैं अक्षत ढेरी,
गुण विकसित हों जिनवर मेरे, नष्ट बीज हों भव केरी।
कोटि-कोटि भव की ज्वाला, कर शान्त अनाकुल पदधारी,
अक्षय पद-पाने आया हूँ, आश पूर्ण कर दो मेरी॥
सीमंधर आदिक जिनवर की, करूँ भक्ति मंगलकारी,
जा प्रसाद से शिवपुर पाकर, सदा रहूँ ज्ञायक धारी॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्योऽक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
पुष्प सुगन्धित कोमल सुन्दर, निजपद में शोभा बारा,
पर पद में अपनत्व बुद्धि से बना भिखारी बेचारा।
भाव पुष्प की उज्ज्वल माला, करे नाश दुख संसारी,
पाऊँगा थिरता निज पद में, मिटे काम कृत बीमारी॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्यःकामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
बहु विधि खाद्य पदारथ खाते, हार गये हम संसारी,
भरा पेट फिर खाली होता, पुनः भरा यह बीमारी।
क्षुधा वेदनी के मेंटन को, आया हूँ तुमरे द्वारे,
चेतन रस का स्वाद चखा दो, क्षुधा रोग मेटन हारे॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्यः क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
अन्तस्तल तम हरने की नहिं, शक्ति सु दीपक ने धारी,
सहज ज्ञान का अंश प्रकाशी, सकल लोक तम क्षयकारी।
मोह तिमिर को नाश करो प्रभु, ज्ञान दशा प्रगटे मेरी,
ज्ञान रतन की उज्ज्वलता में लेश रहे नहिं अंधियारी॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्मेन्धन दहन के कारण, खेऊँ धूप महक कारी,
ध्यान अनल से अष्टकर्म को, नष्ट किया तुमने भारी।
हो एकाग्र ध्यान को धारूँ, जगे शक्ति अन्तर मेरी,
निज स्वरूप में रमण करूँ, तब भेद मिटे मेरी तेरी॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्योऽष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपमीति स्वाहा।
कर्मों का फल बहु पाया मैंने, भोगे बन भ्रष्टाचारी,
घूम रहा परतन्त्र हुआ प्रभु! सकल सहा दुख लाचारी।
शिवपुर की अभिलाष मिटे प्रभु! ऐसी परिणति हो मेरी,
निज पद में बस शान्त रहूँ मैं आश पूर्ण कर दो मेरी॥ सीमंधर.॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
अतिशय भक्ति सहित मैं आया, दोष रहित गुण के धारी,
तव प्रसाद से बन जाऊँ मैं, निज पद का प्रभु! अधिकारी।
पूजक का मन विकसित होता, देखे छवि गुण भंडारी,
भव्य जनों के दुःख को हरती, यह पूजा मंगलकारी॥
गुण पूजा प्रभु की कर देती, शांत राग की चिनगारी,
बढ़ती है परिणाम विशुद्धि, संवर निर्जर हितकारी।
कर्म निरोध होय संवर से, हो विशुद्धि की बढ़वारी,
संयम है परिणाम विशुद्धि शुद्ध भाव का सहचारी॥
इस आशा से अर्घ बनाके, आया हूँ तेरे द्वारे,
सदृश्य बनूँ निश्चय मैं तेरे, आश पूर्ण कर दो मेरी।
सीमंधर आदिक जिनवर की, करूँ भक्ति मंगलकारी,
जा प्रसाद से शिवपुर पाकर, सदा रहूँ ज्ञायक धारी॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्योऽनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
सीमंधर तीर्थेश सब, चिदानन्द रस सार।
किंचित् गुणमाला कहूँ, कह न सकूँ विस्तार॥
तुम तरण-तारण मैं अपावन, ज्ञात सब तुम गुण भयो।
अविकल्प निश्चल मूर्ति ज्ञायक, दृष्टि अन्तर लख लियो॥1॥
प्रभु आपकी त्रैलोक्य व्यापक, ज्ञान की है स्वच्छता।
युगपत् प्रकाशक शक्तिमय की क्या कहूँ मैं अतुलता॥2॥
प्रभु आपका सर्वज्ञ रूप, अनूप इस त्रैलोक्य में।
निष्क्रिय अकम्प स्वरूप है, व्यक्त लोकालोक में॥3॥
प्रभु तुम निरंजन हो जगत में निराकार स्वभाव से।
नहिं आदि अन्त न सादि शांत, त्रिलोक को दरशावते॥4॥
प्रभु वीतरागी साम्य भावी, गुण अनन्त प्रकाशता।
अद्भुत अरूप विकासमय, अमूर्त रवि परकाशता॥5॥
प्रभु आप चेतनमय प्रकट, है ज्योति केवलज्ञान की, ।
विज्ञानघन महिमा अपूर्व, परम अन्तर भाव की॥6॥
प्रभु शान्त रूप अबाध सुन्दर, सहज सुख स्वभावता।
तुम शान्ति नायक वीतरागी, भव्यजन मन भावता॥7॥
प्रभु आप दर्शन ज्ञानमय, अर्हंत पद को पा लिया।
कर नाश शेष अघातिया, कृत कृत्य पद तब पा लिया॥8॥
प्रभु आपके जु अनन्त गुण की अतुल शोभा पाय के।
इन्द्रादि करते सेव भारी, चरण तल में आय के॥9॥
उपशम क्षयोपशम और क्षायिक, भेद सब व्यवहारता।
हो एक ज्ञायक भाव के स्वामी सदा निर्लेपता॥10॥
प्रभु आपकी चैतन्य मूरति, एक ज्ञायक आकृति।
मैं करूँ बारम्बार प्रणमन, दूर हो मम विकृति॥11॥
दरशन करत मिट जाय मेरी, परिणति मिथ्यात्व की।
संशय विमोहादिक मिटें, हो उदय सम्यग्ज्ञान की॥12॥
मैं चल विभावन भाव को, जाना अनादिकाल से।
किन्तु नहिं जाना अचल पद, परम भाव त्रिकाल से॥13॥
निक्षेप भंग प्रमाण नय से, वस्तु रूप पिछानता।
नय पक्ष से व्यवहार माँहि, कथित बँधा बँधता॥14॥
सद्द्रव्य आत्मिक दृष्टि में नहिं, भेद शुद्धाशुद्धता।
लख एक ज्ञायक भाव में, नहिं दीखता जु अबद्धता॥15॥
दृष्टि सम्यक् से पिछाना, सत्यासत्य स्वरूपता।
मैं हूँ चतुष्टय आत्मस्वामी, शक्ति से मम भासता॥16॥
प्रभु आप तीर्थ स्वरूप तारक, देख भविजन ध्यावते।
जब द्वैत से अद्वैत में थिर हो परम पद पावते॥17॥
पूज्य-पूजक, साध्य-साधक, भाव जब मिट जायेगा।
अन्तर मुहूरत्त श्रेणि चढ़, तव सादृश मैं बन जाऊँगा॥18॥
निज आत्म अरु परमात्म में नहिं भेद, तुम सिखला दिया।
तब से जगी है ज्योति ‘चुन्नी’ मोक्ष धाम दिखा दिया॥19॥
ॐ ह्रीं श्री विद्यमानविंशति तीर्थंकरेभ्योऽनर्घ्यपदप्राप्तये जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
विद्यमान महाराज तीर्थपद जहँ धरे।
आवें सुर-नर पूज भाव-भक्ति भरे॥
शक्तिहीन मैं नाथ! भक्तिभाव यहाँ से करूँ।
पाऊँ शिवपुर थान, आश मैं उर धरूँ॥
(पुष्पांजलिं क्षिपामि)
स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ ८९ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)