दोहा
त्रिशला सिद्धारथ तनुज, नाथवंश वर पाय। महावीर जिन-चरणयुग, मोकों होहु सहाय॥1॥
महावीर ने जा समै, गमन कियो शिवखेत। सोई समय विचारकें, पूजें सुधी स्वहेत॥2॥
ओं ह्रीं श्री महावीरातिवीरसन्मतिवर्धमानादिकानेकनामसंयुक्त भगवज्जिनेन्द्र! अत्रावतर अवतर सम्वौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधकरणम्।
(चौपाई)
मंगल निर्वाणक, महावीर, प्रात समै पूजो भवि धीर।
दस अतिशय जनमत जिनपाय, केवलज्ञान माहिं दसगाय॥
तिनि जिनवर प्रति चरनन ओर, वे जलधार जुगल कर जोर।
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय जलम् निर्वपामीति स्वाहा।
जिनके सुरकृत चौदह सार, ये अतिशय चौंतीस चितार।
तिन जिनवर प्रति पूजनधारि, भ्रमरलुब्ध वरचन्दन गार॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय चन्दनम् निर्वपामीति स्वाहा।
अष्ट प्रातहारजजुत देव, जिनकी करें इन्द्रशत सेव।
तिनजिनवर प्रतिमा अवलोक, लेवर शालि अखण्डितपोख॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय अक्षतम् निर्वपामीति स्वाहा।
चार अनन्त चतुष्टय सार, ये गुण छयालीस हैं जगतार।
श्री जिनप्रतिमा पूजों सार, ले वर सुमन विविध परकार॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय पुष्पम् निर्वपामीति स्वाहा।
क्षुधातृषादि आठ-दश-दोष, हरत शिवगवर भवदधि सोस।
तिनि जिनवर प्रतिबिम्ब निहार, पूजनको भरिनेवज थार॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय नैवेद्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
लोकालोक भेद जिनगाय, जीव अजीव तत्त्व दरसाय।
तिन प्रतिबिम्ब निरख निजहेत, दीपक ले निर्मल अतिचेत॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय दीपम् निर्वपामीति स्वाहा।
मिथ्याभ्रमकर भ्रमे अनादि, जगतजीव जग में बहु बादि।
तिनको शिवगति सार बताय, तिनप्रति धूप दशांग चढ़ाय॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय धूपम् निर्वपामीति स्वाहा।
जिनवृष उपदेशो हितकार, चलो जात अब ताई सार।
परमत खण्डन-मण्डन लोक, तिनप्रति लेफल चरणन ढोक॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय फलम् निर्वपामीति स्वाहा।
जिनके समोशरण में साध, चौदह सहश एकदश बाध।
ऐसे जगत प्रभु पद पाय, ले जलादि पूजों जिनराय॥
मंगल निर्वाणक महावीर, प्रात: समय पूजो भविधीर॥
ऊँ ह्रीं श्री निर्वाणकल्याणप्राप्ताय श्री महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
पुष्पोत्तर तजि धवल, जु छट्ट अषाढ़ की। उत्तर फाल्गुन माहिं, बसे वर मायकी॥
अवधि अमरपति जान, रतन बरसाइयो। कुन्दनपुर हरि आय, सु मंगल गाइयो॥
ऊँ ह्रीं आषाढ़शुक्लषष्ठीदिने गर्भमंगलमण्डिताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
दोहा
दिवस पंचदस मास वसु, बरस पचत्तर सार। रहे जु चौथे काल के, वीर लियो अवतार॥
(सुन्दरी छन्द)
शुक्लचैत्र चतुर्दशि के दिना, नखत उत्तराफाल्गुन सुन गना।
सजिगजेन्द्र गिरीन्द्र न्हवाइयो, लखि जिनेन्द्र सुमंगल गाइयो॥
दोहा
मृगपति का पगचिह्न तसु, तन उतुंग कर सात। हेमवरण जिनबिम्ब नित, पूजहुँ भव्य प्रमात॥
ऊँ ह्रीं चैत्रशुक्लत्रयोदशीदिने जन्ममंगलप्राप्ताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
आयु बहत्तर बरस, कुंवरपद तीस जू। सो लखि अथिर उदास, भये जगदीश जू॥
करि लौकान्तिक देव, सुथिर निज थल गये। रचि शिविका झठ नव्य, प्रभू तामें लये॥
पुरतें निकट न दूर, मनोहर बन गये। चन्द्रकान्ति मणिमयी, शिलालखि सुर ठये॥
शिविकातें, पधराय, तहाँ सुरगण खड़े। दुविध परिग्रह त्याग, प्रभु समरस बढ़े॥
प्राची दिशि सन्मुख, पद्मासन माँडिके। नमः सिद्ध कहि, पञ्चमुष्टि कच काढिके॥
निज आतम समदेव, सिद्ध सब साख दे। त्रयोदश विध चारित्र, धरयो अभिलाख दे॥
मगसिर मास दसें सुदि, जनम नखत परो। ता दिन परम दिगम्बर, पद प्रभु जी धरो॥
साल विटप तर बैठि, बेर अपराहिनी। दीक्षा गही मिलाय, शीघ्र शिव भामिनी॥
दोहा
जिन शिरकेश पवित्र अति, रतन पिटारे धार। क्षीरोदधि पधराय हरि, निजथल गये नृतकार॥
ऊँ ह्रीं मार्गशीर्षकृष्णदशम्यां तपोमंगलमण्डिताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
दोहा
तन ममत्व तजि विश्वपति, शिलापट्ट वर पाय। आरूढे तप धरत ही, चौथो ज्ञान उपाय॥
अजर अमर अव्यक्त जो, अजपा ताको ध्याय। ध्यानसिद्धि के अर्थ प्रभु, अचल मेरुसम थाय॥
गुप्ति तीन गढ़ तुल्य भये तिनके महा। संजम बख्तर तुल्य भये कहना कहा॥
कर्म-शत्रु जीतन की रुचि लागी तबै। गुण अनेक सेना भट होत भए तबै॥
अनशनादि तप धारिजु द्वादश भाति जी। ध्यान विषें सुविशेष शुद्धता पाय जी॥
अट्ठावीस मूलगुण अग्रेसुर कढ़े। कर्म प्रवल अरि तिनहिं जीतने प्रभु बढ़े॥
(गीतिका छन्द)
लेश्याशुक्ल गजराज चढ़ि के, भूप अनुप्रेक्षा ढुके।
धाय धर्म-कृपाण गहि अरि, महि-सेना पर झुके॥
उत्कृष्ट जिन परिणाम, कटकतनी सुरक्षा कारनै।
वर ज्ञानरूप प्रधान, अग्रेसुर कियो जगतारने॥
(अडिल्ल)
अति विशुद्ध परिणाम सैन्यपति छाइयो। रागादिक अरि हनन प्रबल उद्यम कियो॥
ध्यान जतन कर मूल प्रगट कर तन्त्र के। करे चलाचल वीर जिनेश्वर सत्र के॥
अधःकरन के भाव जो प्रथमहिं भाय के। हो परिणाम न अन्य क्षपक दिश जाय के॥
शुकल ध्यान असि प्रथम ध्याय ता करम ले। प्रबलमोह करि घात, जाय बारम थले॥
(गीतिका छन्द)
ता थलें दूजे शुकल बल त्रय, घातिया हनि जय लयो।
चढ़ि तेर में गुणस्थान श्रीजिन, समोसरन विभो ठयो॥
रचि कोट वेदी भूमि पर मध, थंम तूपादिक(?)जहीं।
जोजन प्रमान जु सोभगी, निरवार पद पूजत तहीं॥
ऊँ ह्रीं वैशाखशुक्लदशम्यां ज्ञानकल्याणकप्राप्ताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
करत विहार जिनेश भविक उपदेशते। सकल संघ कर युक्त चरम तीर्थेश ते॥
नाना विध अतिशय कर युक्त प्रभू तहाँ। आनि विराजे विपुलाचल पर्वत जहाँ॥
जहँ दिव्यधुनि प्रतिशब्द जय जय सभामण्डप भवन में।
धर्मोपदेश सो आइयो, तिन निकट निर्वानक समै॥
तब सुर असुर इन्द्र करि, अचित सवकार जानकें।
पावापुरी उद्यान सार, तहाँ पधारें आन कें॥
ऊँ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
इत्युच्चार्य कर्णिकायां पुष्पांजलि क्षिपेत्।
(रागविलावल)
प्रकृति सात महावीर प्रभू, जिन प्रथम विदारी।
तीन आठ जे भानि के, नव छतीस सिधारी॥
दस में लोभ द्वादशें, सोलह तहाँ जु टारी।
त्रेसठ प्रकृति खिपाइयो, तिन जिन की बलिहारी॥1॥
दोहा
सैतालिस प्रकृति हनी, कर्म घातिया वीर।
नाम तीनदश आयु त्रय, नाशि भये महावीर॥2॥
ऊँ ह्रीं निर्वाणकल्याणप्राप्ताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला - दोहा
पंच नामधर ते सुगुरु, पावापुर वन आय। शेष करम रिपु जीतने, शिवमग चलन उपाय।
(छन्द मात्रिक)
आये जहँ त्रिजगपति, ध्यान कीनो महा। तृतिय पद शुकल माड़ो, सुहानो तहाँ॥
तब प्रभू दिव्यध्वनि, शब्द-रहिते भये। अन्त के दिवस वा-की, चतुर्दश रहे॥
प्रभु गये उल्लङ्घि कर, तेर गुणस्थानतें। चढ़ अजोगे शुकल, तुरिये पद ध्यानतें॥
जोग सु निरोध करि, चरम-जुग समय जे। हनि बहत्तर चरम, समय त्रयोदश जजे॥
चौद में अन्त सु अघातिया जय लई। चेतना शक्ति वर ज्योति परगट भई॥
भांति यों अष्ट अरि कर्मदल हनि गये। उर्ध्व जिन गमन कर शिवपुरी थिर गये॥
पक्षवर भ्रमर, कार्तिक अमाबस दिना। स्वातिवर नखत परभात समया गिना॥
लोक के शिखर जिनदेव आरूढ़ियो। सुख अनन्तो निरन्तर जहाँ पूरियो॥
मोह अरि बीस वसु प्रकृति जुत क्षय कियो। प्रथम क्षायिक सम्यक्त्व गुन प्रगटियो॥
पंच भट सहित ज्ञानावरन चूरियो। तब अनन्तो दुतिय ज्ञानगुन पूरियो॥
दर्शनावरण नव प्रकृति जुत दलमलो। तब अनन्तो सुदर्शन तृतिय गुन मिलो॥
अन्तराय कराय जा पंच भटन जुत हनो। तब तुरिय वीर्य गुन जिन अनन्तो बनो॥
(पद्धरी छन्द)
तेरानव भट जुत नाम मार, पंचम सूक्ष्म गुण प्रगट सार।
चवकटक सहितकर आयुनाश, छटवाँ अवगाहन गुन प्रकाश॥
हनि गोत्र करम को जोर ताय, सातम जु अगुरुलघु गुण उपाय।
जिन युगल वेदनी घाति पाय, गुण अष्टम अव्यावाध पाय॥
इन आदि अनन्तें गुन समाज, पायो प्रभु मुक्तिपुरी स्वराज।
तबही सुरेश बल अवधि पाय, निजसेन साज सब देव आय॥
तादिन वह पुरी प्रकाशरूप, दीपन समूह करके अनूप।
धरती आकाश सब दिशनि मांहि, दीपक माला प्रजुलित लखांहि॥
तब परमौदारिक प्रभु शरीर, मंगल पंचम लखि सुर गहीर।
सुभगन्ध पहुप आदिक मनोग, वसु द्रव्यनिकर पूजा नियोग॥
फिर चन्दन अगरादिक लियाय, तब वर उतुंगसुर सब रचाय।
जिनतन मंगलमय तहँ सचाय, तब अग्निकुमार सुशीश नाय॥
तिन मुकुटनि करि ज्वाला उठाय, भस्मीकृत शबसब होत तहाय।
सब सुर जय-जय कर तासु ओर, उर आनद परम सुभक्ति सोर॥
तब प्रथम इन्द्र आदिक सुराय, कर भस्म वन्दना सीस नाय।
कहते यह पुरुषोत्तम महान्, बर धर्म तीर्थनायक सुजान॥
सो देखो अस्त भयो दिनेश, अब मिथ्यातम भ्रमकर प्रवेश।
ये प्रानी वृषतें विमुख होय, करके निज इच्छा मार्ग सोय॥
जग में सु प्रवरतेंगे विशाल, इमि पश्चिम (?) सुरगण भक्तिमाल।
अपनी पवित्र लखि अमरराय, पुनिकर पूजा निजथान जाय॥
तादिनतें अब या भरत खेत, दीपावलिका प्रगटी उपेत।
प्रति वर्ष भव्य पूजा कराय, निर्वाण समय उत्सव सु पाय॥
पीछे सुन नर नारिन समाज, कर मोदक ले परिवार साज।
अति आनन्द मंगल निरतसोय, कीनोंतिन अतिही कहसुकोय॥
ते सन्मति मति दे अरज येह, तुम करुणासागर विमल नेह।
भटके बहुकाल अनन्त बादि, तुम बिन कृपालु जगमें अनादि॥
(अडिल्ल)
या भव-वन के मांहि, बहुत दुख पाइयो। जानो ज्ञान प्रसाद, तुमहिं तट आइयो॥
ताते कहने मांहि, कछू आवे नहीं। वांछितार्थ पद तुम कर, पाऊँ प्रभु सही॥
ऊँ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्ताय महावीरजिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
(गीतिका छन्द)
या भांति निर्वानक सु पूजन, समय की जो विधि कही।
सो नय प्रमाण के न्याय करि, भव्य तुम जानों सही॥
यह समय लखि जिन पूज उत्सव, करन भक्ति जु वश सही।
दुर्गतिहरण सुखहेत भवि, करिये परमरुचि कर सही॥
दोहा
तीन बरस वसुमास दिन, पंद्रह रहे सु सार। महावीर शिवपुर गये, चौथे काल मँझार।
ऊँ ह्रीं निर्वाणकल्याणप्राप्ताय महावीरजिनेन्द्राय अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा।
(त्रिभंगी छन्द)
श्री वीर जिनेसुर, नमत सुरेसुर, वसु विधिकर जुग पद चरचं।
वहु तूर बजावें जिनगुन गावें, ध्यावें पावें मुक्तिपदं॥
इत्याशीर्वादः
ऊँ ह्रीं निर्वाणमंगलमण्डितमहावीरजिनेन्द्राय नमः।
Artist: कविवर जगतराम
स्रोत: श्री वृहत् निर्वाण विधान (कविवर जगतराम जी), पृष्ठ ६१ (श्री वृहत् निर्वाण विधान (कविवर जगतराम जी) | Shri Vrihat Nirvan Vidhan (Kavivar Jagatram Ji))